• Latest
  • Trending
Now verification for old age pension will be done from home

वृद्धा पेंशन के लिए अब घर बैठे होगा सत्यापन

April 4, 2025
5.5% और 16.2%: भारत में नौकरियों की कमी नहीं है, उम्र का मेल नहीं बैठ रहा है

5.5% और 16.2%: भारत में नौकरियों की कमी नहीं है, उम्र का मेल नहीं बैठ रहा है

July 30, 2026
vikram

वह रडार जो ज़मीन का खिसकना देख लेता है: निसार के पहले साल से भारत को क्या मिला

July 30, 2026
Federal-Reserve-board

वॉशिंगटन में तीन अधिकारी ब्याज दर बढ़ाना चाहते थे — और यह ख़बर मुंबई तक सुबह से पहले पहुंच गई

July 30, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

40% की कमी से 15% तक: एक मुश्किल मानसून ने ख़ुद को कगार से वापस खींच लिया

July 30, 2026
Commonwealth-Games

10.71 और 10.83 सेकंड: राष्ट्रमंडल की एक फ़र्राटा दौड़ में भारत के दो खिलाड़ी पहले-दूसरे स्थान पर रहे

July 30, 2026
jal-jeevan-mission-jal-suraksha

नल लग गया। अब असली सवाल यह है कि उसमें पानी रोज़ आता है या नहीं, और वह पीने लायक़ है या नहीं

July 29, 2026
solar

छह महीने में 29 गीगावाट: छत पर लगे सोलर ने भारत की हरित रफ़्तार को वह गति दे दी जो 2030 के लक्ष्य के लिए चाहिए थी

July 29, 2026
vikram

एक साल में सात मिशन: इसरो अंतरिक्ष का सबसे मुश्किल काम कर रहा है — लय बनाना

July 29, 2026
store

सेंसेक्स 889 अंक चढ़ा, और नतीजों में एक बड़ी बात: गांव का बाज़ार लगातार दूसरी तिमाही शहर से आगे

July 29, 2026
exam

क़ानून, कार्रवाई और एक टास्क फ़ोर्स: देश अपनी सबसे बड़ी परीक्षाओं का पूरा ढांचा दोबारा खड़ा कर रहा है

July 29, 2026
भारत का भूजल संकट और जल सुरक्षा की चुनौती

ज़मीन के नीचे का पानी: भारत का सबसे ज़रूरी संसाधन वही है जो दिखता नहीं

July 29, 2026
भारत इलेक्ट्रिक वाहन

बारह महीनों में 28 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियां: अब यह प्रयोग नहीं, बाज़ार है

July 29, 2026
Friday, July 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वृद्धा पेंशन के लिए अब घर बैठे होगा सत्यापन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 4, 2025
in the blitz
0
Now verification for old age pension will be done from home

YOU MAY ALSO LIKE

5.5% और 16.2%: भारत में नौकरियों की कमी नहीं है, उम्र का मेल नहीं बैठ रहा है

वह रडार जो ज़मीन का खिसकना देख लेता है: निसार के पहले साल से भारत को क्या मिला

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। यूपी में गरीब बुजुर्गों को गुजर बसर के लिए दी जाने वाली एक हजार रुपये की वृद्धावस्था पेंशन लेने को लेकर शासन स्तर से पिछले दिनों सत्यापन करवाने का निर्देश दिया गया था जिसके बाद प्रदेश स्तर पर जिलेवार सत्यापन कराने की योजना बना ली गई है।
अप्रैल महीने में इसकी शुरुआत के साथ मई-जून तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, लाभार्थियों को इसके लिए किसी भी तरह से विभाग, जनसेवा केंद्र और साइबर कैफे के चक्क र नहीं लगाने पड़ेंगे। संबंधित कर्मचारी लाभार्थियों के घर जाकर सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी।
आईटीआर भरने वाले भी ले रहे थे पेंशन
दरअसल, कुछ दिन पहले सामने आया था कि वृद्धा पेंशन योजना में सेंधमारी हो रही है। आईटीआर (इनकम टैक्स रिटर्न) भरने और आयकर देने वाले ‘गरीब’ बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे हैं। वहीं इसका खुलासा प्रदेश में चल रही राशन कार्डों की जांच और उनके लाभार्थियों की सरकारी योजनाओं से करवाई जा रही मिलान से हुआ। प्राथमिक जांच में पाया गया कि प्रदेश में दो से ढाई हजार ऐसे लाभार्थी हैं, जो वृद्धावस्था पेंशन भी ले रहे हैं और आईटीआर फाइल कर रहे हैं। इनमें कई आयकर दे रहे हैं।
गाजियाबाद में हुई थी जांच
इस खुलासे के बाद हरकत में आए समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन योजना की जांच शुरू करवा दी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गाजियाबाद में इसकी जांच शुरू की गई। खबर है कि वहां पांच सौ से सात सौ के करीब ऐसे ‘लाभार्थी’ पाए गए जो इसके दायरे में नहीं आते हैं। इसके अलावा संज्ञान में आया है कि वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने वाले कुछ लाभार्थी आईटीआर भर रहे हैं और आयकर भी दे रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए जांच करवाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ऐसे लोगों से दी गई रकम की रिकवरी की जाएगी।
लखनऊ की जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वृद्धावस्था पेंशन सरकार की तरफ से दी जाती है। हालांकि, अभी हाल ही में शासन ने सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं जिसके चलते अब विभाग द्वारा अप्रैल महीने से इस प्रक्रिया को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि सत्यापन करने के लिए पेंशनर्स को कुछ भी नहीं करना होगा। पेंशनर्स की सूची ब्लॉकवार भेजी जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायत में सचिव घर-घर जाकर लाभार्थियों का सत्यापन करेंगे। वहीं शहरी इलाके में नगर निगम के द्वारा यह काम किया जाएगा। ज्ञात हो कि इससे पहले लखनऊ के 72000 लाभार्थियों को वृद्धा पेंशन उनके खाते में भेजी गई थी।
यूपी में 5 लाख लाभार्थी जोड़े जोड़े गए
समाज कल्याण विभाग की ओर से यूपी में वृद्धावस्था पेंशन योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत वर्तमान में यूपी के करीब 60 लाख बुजुर्गों को हर महीने एक हजार रुपये के हिसाब से पेंशन दी जा रही है। वहीं 2025- 26 के बजट में 5 लाख और लाभार्थी जोड़े गए हैं। पेंशन तिमाही लाभार्थी के बैंक खातों में पहुंचती है। नियमानुसार, यूपी में गरीबी की रेखा के नीचे वाले उन परिवारों के उन बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिया जाता है जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक हो। इतना ही नहीं, पेंशन के मानक में उनकी सालाना आय का भी निर्धारण किया गया है। योजना का लाभार्थी अगर शहरी क्षेत्र का है, तो उसकी अधिकतम सालाना आय 56,460 रुपये होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी की सालाना आय नियमों में 46,080 रुपये तय की गई है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation