• Latest
  • Trending
DNA

बीमारियों के लिए जीन से ज्यादा जीवनशैली जिम्मेवार

February 28, 2025
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बीमारियों के लिए जीन से ज्यादा जीवनशैली जिम्मेवार

पांच लाख लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण, नेचर मेडिसिन में रिपोर्ट प्रकाशित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 28, 2025
in the blitz
0
DNA
ब्लिट्ज ब्यूरो

लंदन। बेवक्त होने वाली मौत और बीमारियों के पीछे जीन से ज्यादा जीवनशैली कसूरवार बन रही है। नेचर मेडिसिन में प्रकाशित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि धूम्रपान, इंसानी गतिविधियां और रहन-सहन के बदलते तरीकों का गंभीर असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। शोधकर्ताओं का सुझाव है कि जिन लोगों में कम समय तक जीने का आनुवंशिक जोखिम अधिक है, वो स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाकर अपनी आयु में इजाफा कर सकते हैं।

यूके बायोबैंक से लिया डाटा
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए यूके बायोबैंक से करीब पांच लाख लोगों का आंकड़ा लिया। उन्होंने 164 फैक्टर और जेनेटिक जोखिम का विश्लेषण किया। इसमें पता चला कि इन कारणों से 75 वर्ष से कम उम्र के लोगों में उम्र बढ़ने के साथ 22 बड़ी बीमारियां और असामयिक मौतों का स्तर बढ़ा है।

YOU MAY ALSO LIKE

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

भारत में भी बढ़ रहीं बीमारियां
भारत में असमय मौतों का प्रमुख कारण हृदय रोग, कैंसर, पुरानी सांस की बीमारी और मधुमेह है। आईसीएमआर समेत कई रिपोर्ट के अनुसार इनमें से ज्यादातर बीमारियां खराब जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण हो रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें सुधार करके मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। सचेत करते हुए विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि स्वस्थ जीवनशैली के तहत समय से पौष्टिक आहार के साथ सही दिनचर्या अपनाएं। शराब-धूम्रपान से दूरी बनाना बेहतर है।

मौत का जोखिम ज्यादा

– खराब जीवनशैली से असमय मौत का जोखिम 78 फीसदी बढ़ा
– धूम्रपान से 21 बीमारियां, जबकि आमदनी, रोजगार व शारीरिक गतिविधियों से 17 बीमारियां
-10 साल की उम्र में मोटापा व जन्म के दौरान या पहले मां के धूम्रपान करने से असामायिक मौत का जोखिम ज्यादा
पर्यावरण प्रदूषण से खतरा
-खराब पर्यावरण यानी प्रदूषण से हृदय, फेफड़े, लीवर की समस्या, जीन यानी आनुवांशिकी से डिमेंशिया और ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम सबसे अधिक
-भारत से जुड़े कई अध्ययनों ने भी पूर्व में इसी तरह के मामलों का किया था खुलासा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation