• Latest
  • Trending
Musk

8 मार्च को मेरे सोशल अकाउंट इस्तेमाल करेगी नारी शक्ति : मोदी

February 28, 2025
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

8 मार्च को मेरे सोशल अकाउंट इस्तेमाल करेगी नारी शक्ति : मोदी

प्रधानमंत्री बोले- हर तरफ क्रिकेट की बात, भारत की स्पेस में सेंचुरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 28, 2025
in the blitz
0
Musk
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड में स्पेस सेक्टर और नारी शक्ति का जिक्र किया। उन्होंने कहा- हर तरफ चैंपियंस ट्रॉफी और क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का महत्व क्या होता है ये सब जानते हैं। भारत ने स्पेस में जो सेंचुरी लगाई है, उसका अलग महत्व है। इसरो की सफलता का दायरा बढ़ा है।

नारी शक्ति पर बात करते हुए मोदी ने कहा- हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। इस बार महिला दिवस पर मैं एक नई पहल करने जा रहा हूं। 8 मार्च को मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे X, इंस्टाग्राम के अकाउंट्स देश की कुछ इंस्पायरिंग वुमेन को एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं।

YOU MAY ALSO LIKE

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

प्रधानमंत्री ने अपने 30 मिनट के प्रोग्राम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेलो इंडिया, वन्य जीव और फिटनेस जैसे मुद्दों पर भी बात की। बता दें कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण हर माह के अंतिम रविवार को होता है। पिछले महीने 26 जनवरी की वजह से पीएम का 118 वां प्रोग्राम एक हफ्ते पहले प्रसारित हुआ था।

‘मन की बात’ के खास बिंदु
स्पेस सेक्टर : पीएम मोदी बोले, आज मैं आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत ने स्पेस में जो शानदार सेंचुरी बनाई है, उसकी बात करने वाला हूं। पिछले महीने देशवासी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग के साक्षी बने हैं। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : एक और क्षेत्र है, जिसमें भारत तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है- यह क्षेत्र है एआई यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। हाल ही में मैं एआई के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। वहां दुनिया ने इस सेक्टर में भारत की प्रगति की खूब सराहना की। तेलंगाना में आदिलाबाद के सरकारी स्कूल के एक टीचर थोडासम कैलाश जी हैं। डिजिटल म्यूजिक में उनकी दिलचस्पी ट्राइबल लैंग्वेज को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने एआई टूल की मदद से कोलामी भाषा में गाना कंपोज किया। वे एआई का उपयोग कोलामी के अलावा अन्य भाषाओं के गीत तैयार करने में लगे हैं।

नारी शक्ति : हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। देश की मातृ-शक्ति ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है। इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। पीएम मोदी ने अपनी पहल में शामिल होने के बारे में कहा कि यदि आप (महिलाएं) चाहती हैं कि ये अवसर आपको मिले, तो नमो एप पर बनाए गए विशेष फोरम के माध्यम से इस प्रयोग का हिस्सा बनें और मेरे X और इंस्टाग्राम अकाउंट से पूरी दुनिया तक अपनी बात पहुंचाएं। तो आइए इस बार महिला दिवस पर हम सब मिलकर अदम्य नारी-शक्ति को सेलिब्रेट करें, सम्मान करें, नमन करें।

खेलो इंडिया : हमारे बहुत से खिलाड़ी ‘खेलो-इंडिया’ अभियान की देन हैं। हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल, महाराष्ट्र के किरण मात्रे, तेजस शिरसे या आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी, सबने देश को नई उम्मीदें दी हैं। उत्तर प्रदेश के जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव और हरियाणा की हाई जंपर पूजा और कर्नाटक की स्विमर निधि सिन्धु ने देशवासियों का दिल जीता। इस बार के राष्ट्रीय खेलों में टीनएज चैंपियंस का नंबर हैरान करने वाला है।
वन्य जीव : एशियाटिक लॉयन, हंगूल, पिग्मी होग्स में क्या समानता है? इसका जवाब है कि ये सब दुनिया में कहीं और नहीं, केवल हमारे देश में ही पाए जाते हैं। मध्य भारत में कई जन जातियां बाघेश्वर की पूजा करती हैं। महाराष्ट्र में वाघोबा के पूजन की परंपरा रही है। भगवान अयप्पा का भी बाघ से गहरा नाता है। सुंदरवन में बोनबीबी की पूजा होती है जिनकी सवारी बाघ है। केरल के पुलिकली जैसे कई कल्चरल डांस हैं जो नेचर के साथ जुड़े हुए हैं।

फिटनेस : एक फिट और स्वस्थ भारत बनने के लिए हमें ओबेसिटी (मोटापा) की समस्या से निपटना ही होगा। एक स्टडी के मुताबिक, आज हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। बीते सालों में मोटापे के मामले दोगुने हो गए हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि बच्चों में भी मोटापे की समस्या चार गुना बढ़ गई है। इसलिए, आप तय कर लीजिए कि हर महीने 10% कम तेल उपयोग करेंगे।

संविधान दिवस और महाकुंभ का जिक्र
117वां एपिसोड 29 दिसंबर को प्रसारित हुआ था। तब पीएम मोदी ने संविधान दिवस और महाकुंभ का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि जब हम कुंभ में भाग लें, तो समाज में विभाजन और नफरत की भावना को खत्म करने का संकल्प लें।

116वें एपिसोड में डिजिटल अरेस्ट
पीएम मोदी ने मन की बात के 116वें एपिसोड में नेशनल कैडेट कोर, स्वामी विवेकानंद की जयंती और युवा दिवस पर, युवाओं के सोशल वर्क, देश में चल रहे लाइब्रेरी इनीशिएटिव और कचरे से कंचन इनीशिएटिव पर चर्चा की। पीएम ने कहा- हमें बार-बार लोगों को समझाना होगा कि सरकार में डिजिटल अरेस्ट का कोई प्रावधान नहीं है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation