• Latest
  • Trending
There will be change in the pension rules of disabled children of government employees

सरकारी कर्मियों के दिव्यांग बच्चों की पेंशन के नियम में होगा बदलाव

August 30, 2024
कुछ दूरी तय की, अभी लंबा सफर बाकी है

कुछ दूरी तय की, अभी लंबा सफर बाकी है

July 27, 2026
सुपर ह्यूमन AI जल्द होगा हकीकत? डेमिस हसाबीस ने AGI को लेकर दी बड़ी चेतावनी

आने वाला है सुपर ह्यूमन एआई

July 27, 2026
डॉ. श्रीनिवास तुम्मला पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव नियुक्त

डॉ. श्रीनिवास तुम्मला पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव नियुक्त

July 27, 2026
नरेश पाल गंगवार को बनाया गया शिक्षा विभाग का नया सचिव

नरेश पाल गंगवार को बनाया गया शिक्षा विभाग का नया सचिव

July 27, 2026
नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व, अनुराग जैन बने सीईओ

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व, अनुराग जैन बने सीईओ

July 27, 2026
अमेरिकी फेडरल रिजर्व में भारतीयों का दबदबा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व में भारतीयों का दबदबा

July 27, 2026
पश्चिम बंगाल में दुनिया के सबसे बड़े दही प्लांट का शुभारंभ

पश्चिम बंगाल में दुनिया के सबसे बड़े दही प्लांट का शुभारंभ

July 27, 2026
भारतीय नौसेना की मेजबानी में 26 देशों का समुद्री सुरक्षा अभ्यास

भारतीय नौसेना की मेजबानी में 26 देशों का समुद्री सुरक्षा अभ्यास

July 27, 2026
‘12 चाइनीज क्रू के रेस्क्यू को हम नहीं भूलेंगे’

‘12 चाइनीज क्रू के रेस्क्यू को हम नहीं भूलेंगे’

July 27, 2026
दुनिया का सबसे रहने लायक शहर बना कोपेनहेगन

दुनिया का सबसे रहने लायक शहर बना कोपेनहेगन

July 27, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

देश में जल्द चलेंगे प्लास्टिक के नोट

July 27, 2026
सुरक्षा परिषद सुधार पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र को दी चेतावनी

‘यूएन से उठ जाएगा भरोसा’, सुरक्षा परिषद की नाकामी पर बरसा भारत

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सरकारी कर्मियों के दिव्यांग बच्चों की पेंशन के नियम में होगा बदलाव

- बिहार में अब शादी के बाद भी उनको मिलती रहेगी पेंशन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in राज्य
0
There will be change in the pension rules of disabled children of government employees
ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। बिहार सरकार ने दिव्यांग आश्रितों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब सरकारी कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों को शादी के बाद भी पेंशन मिलती रहेगी। यह लाभ उन्हें अपने माता-पिता की सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पारिवारिक पेंशन से मिलेगा। इसके लिए जल्द ही नियमों में बदलाव किया जाएगा। इस प्रस्ताव को वित्त विभाग ने तैयार कर लिया है और इसे जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। इससे दिव्यांग बच्चों को शादी के बाद आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अभी तक नियम था कि सरकारी कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों को शादी से पहले तक ही पारिवारिक पेंशन मिलती थी। शादी के बाद यह सुविधा बंद हो जाती थी। नए नियम के मुताबिक, अब शादी के बाद भी उन्हें यह पेंशन मिलती रहेगी। अगर माता-पिता दोनों सरकारी कर्मचारी हैं और दोनों पेंशन ले रहे हैं, तो दिव्यांग बच्चा दोनों की ओर से सामाजिक पेंशन का हकदार होगा। सरकार का मानना है कि इससे दिव्यांग बच्चों की शादी की संभावना बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

नया कानून : असम में मुस्लिम शादियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी

आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए 2000 लोगों की होगी नियुक्ति

राज्य में मौतों का होगा मेडिकल सर्टिफिकेशन
इसके अलावा बिहार सरकार ने राज्य में होने वाली मौतों का मेडिकल सर्टिफिकेशन (एमसीसीडी) शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का फैसला किया है। अभी सिर्फ 3.4 प्रतिशत मौतों का ही मेडिकल सर्टिफिकेशन हो पाता है, जिसकी वजह से राज्य में मृत्यु पंजीकरण की सटीकता दूसरे राज्यों की तुलना में कम है। इस स्थिति को सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खास ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम में डॉक्टरों और डेटा एंट्री ऑपरेटरों को मौत के कारणों का सही तरीके से दस्तावेजीकरण करने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग, जनगणना संचालन निदेशालय और टाटा मेमोरियल सेंटर साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस प्रोग्राम का मकसद मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया को बेहतर बनाना और मौत के कारणों से जुड़े आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार करना है। ट्रेनिंग प्रोग्राम में यह भी तय किया गया है कि सभी मेडिकल कॉलेजों को हर महीने मृत्यु पंजीकरण की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजनी होगी। इस रिपोर्ट में मृत्यु से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी होगी। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव शशांक शेखर सिन्हा, जनगणना संचालन निदेशक और बिहार के संयुक्त रजिस्ट्रार जनरल (जन्म और मृत्यु) एम रामचंद्रडू, निदेशक प्रमुख डॉ सुनील कुमार झा और टाटा मेमोरियल सेंटर के प्रभारी डॉ रविकांत सिंह मौजूद थे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation