• Latest
  • Trending
Court

बदलापुर मामले में स्कूल प्रशासन पर सख्त कार्रवाई हो : हाईकोर्ट

August 30, 2024
market

बाज़ार सपाट बंद, दबाव रुपये पर आया; ब्रेंट क्रूड नरम पड़ा

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

ब्रिटेन से रास्ता खुला, अब नज़र अमेरिका पर: टैरिफ की घड़ी और आखिरी एक फीसदी

July 17, 2026
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
जून में भारत की ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 15, 2026
Market

हरे निशान में बंद हुआ बाज़ार, बैंक शेयरों ने संभाला; तेल की टेंशन बरकरार

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से बिना टैक्स ब्रिटेन जाएगा भारत का सामान, उधर निर्यात भी रिकॉर्ड पर

July 15, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 15, 2026
पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

July 15, 2026
भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रतीक, LVM3 रॉकेट

अगले क़दम की मंज़ूरी: गगनयान ने तीन अहम परीक्षण पार किए

July 15, 2026
Market

सतर्क शुरुआत के आसार: बाज़ार की चाल अब भी कच्चे तेल के हाथ

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू

July 15, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बदलापुर मामले में स्कूल प्रशासन पर सख्त कार्रवाई हो : हाईकोर्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in लीगल
0
Court
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। बाम्बे हाईकोर्ट ने ठाणे जिले के बदलापुर में स्कूली बच्चियों के यौन उत्पीड़न की घटना को स्तब्धकारी करार दिया। कोर्ट ने कहा कि क्या स्थिति हो गई है, तीन-चार साल की बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं, और वह भी स्कूल में। कोर्ट ने मामले की जानकारी होने के बाद भी चुप्पी साधे रखने के लिए स्कूल प्रशासन पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले में सुनवाई की। जस्टिस रेवती मोहित डेरे व जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की पीठ ने कहा कि ऐसे कैसे चलेगा। बच्चियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने में देरी को लेकर पुलिस को कड़ी फटकार लगाई।

पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने में भी संकोच नहीं
साथ ही पीठ ने कहा, अगर पता चला कि मामले को दबाने की कोशिश की गई है, तो वह संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी। पीठ ने कहा, यह बात स्कूल अधिकारियों के संज्ञान में थी कि एक पुरुष सहायक ने दो मासूम बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया, लेकिन उन्होंने पुलिस को सूचित करना भी उचित नहीं समझा।

YOU MAY ALSO LIKE

‘पति को निजता का अधिकार लेकिन ये असीमित नहीं ’

स्वत: नागरिकता के मुद्दे पर ट्रंप का आदेश अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में खारिज

रिपोर्ट न करना भी पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध
यौन उत्पीड़न के बारे में रिपोर्ट न करना भी पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध है। इसलिए स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस पर राज्य सरकार की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इतने हल्के में कैसे ले सकती है पुलिस
महज तीन-चार साल की बच्चियों के यौन उत्पीड़न को घटना को पुलिस इतने हल्के में कैसे ले सकती है। यह आम बात हो गई है। जब तक कोई जोरदार आक्रोश नहीं होता, तंत्र काम नहीं करता। क्या जब तक लोग सड़कों पर नहीं उतरेंगे जांच गंभीरता से नहीं की जाएगी?

बयान दर्ज करने में देरी क्यों
पीठ ने सरकार की ओर से गठित एसआईटी को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। उसे बताना होगा कि बच्चियों और उनके परिवारों के बयान दर्ज करने के लिए क्या कदम उठाए। प्राथमिकी दर्ज करने और दूसरी पीड़िता का बयान दर्ज करने में देरी क्यों की। बॉम्बे हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि अगर स्कूल सुरक्षित जगह नहीं है तो शिक्षा के अधिकार और अन्य सभी चीजों के बारे में बोलने का क्या फायदा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation