• Latest
  • Trending
Coca Cola bottling plant will be set up in Buxar, it will cost Rs 1235 crore.

बक्सर में लगेगा कोका कोला का बाटलिंग प्लांट 1235 करोड़ खर्च होंगे

August 23, 2024
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बक्सर में लगेगा कोका कोला का बाटलिंग प्लांट 1235 करोड़ खर्च होंगे

नावानगर में 65 एकड़ भूमि का आवंटन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 23, 2024
in राज्य
0
Coca Cola bottling plant will be set up in Buxar, it will cost Rs 1235 crore.
ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। बिहार सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। इसको लेकर सरकार अपने विभागों में नियुक्ति कर रही है, वहीं औद्योगिक विकास को लेकर कदम उठा रही है। उद्योग विभाग निवेश लाने को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है। इस बीच, बक्सर में कोका-कोला के बॉटलिंग प्लांट के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार में बढ़ते औद्योगिक वातावरण के तहत एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड को बॉटलिंग प्लांट की स्थापना के लिए बिहार औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बियाडा) द्वारा परियोजना मंजूरी समिति की अनुशंसा पर बक्सर के नावानगर में 65 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

नया कानून : असम में मुस्लिम शादियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी

आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए 2000 लोगों की होगी नियुक्ति

औपचारिकताएं की जाएंगी पूरी
बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि कंपनी द्वारा निर्धारित औपचारिकताओं को पूरा करने के उपरांत आवंटित भूमि पर बॉटलिंग इकाई का निर्माण प्रारम्भ होगा।

कोका-कोला की फ्रेंचाइजी कंपनी
मेसर्स एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड वैश्विक पेय उत्पाद कम्पनी कोका-कोला की फ्रेंचाइजी कंपनी है। यह नवानगर (बक्सर) में बॉटलिंग इकाई की स्थापना के लिए 1235 करोड़ का निवेश करेगी। जिसकी क्षमता 3.24 लाख सीएस प्रतिदिन होगी।

बिहार उद्यमी योजना में 5 लाख रजिस्ट्रेशन
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वरोजगार प्रदान करने को लेकर भी प्रयास कर रही है। राज्य सरकार, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और लघु उद्यम योजना के तहत युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दे रही है।

40 हजार युवाओं को मिल चुका योजना का लाभ
बिहार में अभी तक इस योजना का लाभ 40 हजार युवाओं को मिल चुका है। सरकार का लक्ष्य है कि यह संख्या 50 हजार तक पहुंचे। उद्योग मंत्री ने कहा कि इस साल अभी तक पांच लाख लोगों ने उद्यमी योजना को लेकर रजिस्ट्रेशन करवाए हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation