• Latest
  • Trending
Eastern Freeway route completely clear

ईस्टर्न फ्रीवे का रास्ता पूरी तरह साफ

July 26, 2024
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

September 21, 2026
बिट्टू तबाही अजनार नदी सफाई

पूरे राज्य को आप पर गर्व है, बिट्टू तबाही से मिले सीएम मोहन यादव

September 21, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ईस्टर्न फ्रीवे का रास्ता पूरी तरह साफ

रमाबाई आंबेडकर नगर की 14,224 झुग्गियां एसआरए सर्वे में पात्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 26, 2024
in महाराष्ट्र
0
Eastern Freeway route completely clear

मुंबई। घाटकोपर स्थित रमाबाई आंबेडकर नगर के झुग्गीवासी परिवारों के लिए खुशखबरी है। झोपड़पट्टी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) के सर्वे में यहां के 14,224 परिवार पात्र घोषित हुए हैं। ये झुग्गियां ईस्टर्न फ्री वे के मार्ग में बाधा बनी हुई थीं।

– 90 फीसदी से अधिक लोगों को मिलेंगे नए घर

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

इन परिवारों को अब रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत घर मिलना तय हो गया है। परिसर का विकास करने के लिए बीते पांच महीने से रमाबाई नगर में सर्वे का काम चल रहा था। एसआरए के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों के दस्तावेजों की जांच की। एसआरए के सक्षम प्राधिकारी व उप जिलाधिकारी शिवजी दावभट के अनुसार करीब सभी पात्र लोगों की सूची तैयार कर ली गई है।

दो महीने का समय
सर्वे के दौरान जिन लोगों ने एसआरए कर्मियों को अपने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं, अब केवल उन्हीं लोगों की पात्रता तय करने का काम बाकी है। उनके पास दो महीने का समय है। रीडेवलपमेंट के दौरान किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। इसका ध्यान रखा गया है।

बता दें कि रमाबाई आंबेडकर नगर में 16 हजार झुग्गियां हैं। पहले चरण के तहत 1,694 झुग्गियों की पात्रता सूची जारी की गई है। ये झुग्गियां ईस्टर्न फ्री वे के विस्तार मार्ग में आ रही थीं। सर्वे में इन सभी परिवारों को पात्र घोषित किया गया है।

दूसरा फेज
वहीं, दूसरे फेज में 12,530 झोपड़ियों की सूची तैयार की गई है। इन सभी को भी पात्र घोषित किया गया है।
एसआरए ने 90 फीसदी से अधिक लोगों के नए घर के सपनों को साकार होने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

क्या हैं पात्रता के नियम
सरकार के नियमों के अनुसार, वर्ष 2000 तक बने सभी झोपड़ों को रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत मुफ्त में घर उपलब्ध करवाए जाएंगे। साल 2001 से 2011 तक के बने झोपड़ों को शुल्क के साथ रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में शामिल करने की योजन है। इसके तहत इन झुग्गीधारकों को ढाई लाख रुपये का शुल्क भरने के बाद ही योजना के तहत घर प्राप्त हो सकता है।

प्रोजेक्ट की स्थिति
ईस्टर्न फ्री वे के मार्ग में आने वाले करीब 1,694 झोपड़ों के मालिकों के साथ एमएमआरडीए ने एग्रीमेंट करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। जल्द ही दूसरी पात्रता सूची के साथ ही उनके एग्रीमेंट का काम भी आरंभ होगा। ईस्टर्न फ्री का विस्तार करने के लिए सबसे पहले इन्हीं झोपड़ों को हटाया जाएगा। एसआरए ने सितंबर-अक्टूबर तक प्रोजेक्ट के लिए जमीन खाली करवाने का लक्ष्य रखा है।

विस्तार कार्यों के लिए टेंडर
ईस्टर्न फ्री के विस्तार कार्यों के लिए एफकॉन, जे. कुमार और नवयुगा कंपनी ने टेंडर भरा है। अगले महीने तक टेंडर अलॉट करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation