• Latest
  • Trending
Noida residents go crazy about hybrid cars

हाईब्रिड कारों के दीवाने हुए नोएडावासी

July 19, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हाईब्रिड कारों के दीवाने हुए नोएडावासी

- योगी सरकार ने रजिस्ट्रेशन फीस में दी बंपर छूट, 4 लाख तक घट गए दाम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 19, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Noida residents go crazy about hybrid cars
ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। जिले के लोग हाईब्रिड कारों के दीवाने हो गए हैं। यूपी सरकार की तरफ से पर्यावरण की सेहत ठीक रखने और ग्रीन टेक्नॉलॉजी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन शुल्क में जिस तरह की छूट दी जा रही है, उसी तरह अब हाईब्रिड कारों के रजिस्ट्रेशन पर छूट का प्रावधान कर दिया गया है। हाईब्रिड कारों की रजिस्ट्रेशन फीस जीरो कर दी गई है, जिससे इन कारों के दाम घट गए हैं। इससे खरीदारों की संख्या भी बढ़ी है। योगी सरकार के इस फैसले के बाद हाइब्रिड कारों की कीमतें 2 से 4 लाख रुपये तक घट गई हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा इलेक्टि्रक कारों वाले जिले में 1 जुलाई के बाद अब तक 62 लोगों ने हाईब्रिड कार खरीदकर इस छूट का फायदा उठाया है।

कार्बन उत्सर्जन शून्य करने की दिशा में केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने हाइब्रिड वाहनों को इलेक्टि्रक वाहनों (ईवी) के बराबर रखते हुए पंजीकरण शुल्क में छूट देने का निर्देश दिया है। पहले ईवी का पंजीकरण मुफ्त होता था, लेकिन 10 लाख रुपये से कम के स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड वाहनों पर 8 प्रतिशत और इससे अधिक कीमत के वाहनों पर 10 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क लगता था। अब यह शुल्क हटने से हाइब्रिड कारों की एक्स-शोरूम कीमतें करीब 10 प्रतिशत तक कम हो गई हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

ऐसे वाहनों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद
1 जुलाई से लागू हुए नए निर्देशों के तहत हाइब्रिड वाहनों को अब पंजीकरण शुल्क छूट के लिए इलेक्टि्रक वाहनों (ईवी) के साथ समूहीकृत किया गया है। इस कदम से इन वाहनों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। यह कदम स्वच्छ तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने उठाया है, जिससे पेट्रोल, डीजल और बैटरी से चलने वाली हाइब्रिड कारों की कीमतें काफी कम हो गई हैं। – सियाराम वर्मा, एआरटीओ प्रशासन

मारुति की ग्रैंड विटारा की कीमत 2 लाख रुपये घटी
प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से उठाए गए इस कदम से पेट्रोल, डीजल व बैटरी से चलने वाली हाइब्रिड कारों की कीमतें कम हो गई हैं। मारुति की ग्रैंड विटारा की कीमत करीब 2 लाख रुपये और मारुति की इनविक्टो की कीमत करीब 3 लाख रुपये घट गई है। उत्तर प्रदेश में ग्रैंड विटारा और इनविक्टो की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से 25.21 लाख रुपये के बीच है। वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक पूरे उत्तर प्रदेश में हर महीने करीब 100 मजबूत हाइब्रिड कारें बिकी हैं। जबकि अकेले गौतमबुद्ध नगर जिले में हर महीने 30-40 हाइब्रिड कारें बिक रही हैं। इस साल 1 जून से 30 जून तक 97 हाइब्रिड कारों का रजिस्ट्रेशन गौतमबुद्ध नगर जिले में हुआ था, तब तक छूट नहीं मिली थी। छूट मिलने के बाद 9 दिन में ही 62 कारों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

यह होती है हाइब्रिड कार
हाइब्रिड कार ऐसी गाड़ी होती है, जिसमें दो तरीके के इंजन होते हैं। कार में एक पेट्रोल या डीजल इंजन होता है और दूसरा इलेक्टि्रक इंजन होता है यानी किसी भी हाइब्रिड कार में एक पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्टि्रक इंजन या फिर डीजल इंजन के साथ इलेक्टि्रक इंजन होता है। इस टेक्नॉलजी को हाइब्रिड कहते हैं। इसमें दोनों इंजन कार को पावर सप्लाई करते हैं। हाइब्रिड कारें भी दो प्रकार की इस समय इंडियन मार्केट में बिक रही हैं, जिसमें माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रांग हाइब्रिड शामिल हैं।

ई-कार से इस तरह अलग
इलेक्टि्रक कार में लगने वाली बैटरी और हाईब्रिड कार में लगने वाली बैटरी में फर्क होता है। इलेक्टि्रक कार पूरी तरह बैटरी से चलती है, इसलिए इसमें अधिक किलोवॉट की बैटरी की जरूत पड़ती है। वहीं, हाईब्रिड कार में छोटी बैटरी लगाई जाती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation