• Latest
  • Trending
Increase in jobs in the country in 2023-24, new jobs cross 46.6 million

देश में 2023-24 में बढ़ीं नौकरियां नए जाब 46.6 मिलियन के पार

July 19, 2024
कॉमनवेल्थ तलवारबाजी चैंपियनशिप 2026 में भारत का दबदबा, 35 पदकों के साथ जीती पहली विल्किंसन स्वोर्ड ट्रॉफी

लागोस में भारत की पहली विल्किंसन ट्रॉफ़ी

August 24, 2026
आयुष्मान वय वंदना कार्ड: 70 साल से ऊपर हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य कवर

सत्तर पार के बुज़ुर्गों के 1.14 करोड़ कार्ड बने

August 24, 2026
1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा प्रशिक्षण और किसे होगा फायदा

एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई की ट्रेनिंग

August 24, 2026
खरीफ बुवाई 1.50% पीछे, धान का रकबा 13.19 लाख हेक्टेयर घटा; बारिश की कमी बनी वजह

खरीफ़ की सोलह लाख हेक्टेयर ज़मीन ख़ाली रह गई

August 24, 2026
daily-news

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री, हरित बिजली, उड़ान, जहाज निर्माण और भारत-अमेरिका व्यापार की बड़ी खबरें

August 24, 2026
जुलाई 2026 महंगाई: खुदरा महंगाई 4.45% पहुंची, गांवों में शहरों से ज्यादा महंगाई का असर

अदरक 83 फ़ीसदी महँगा, और गाँव की थाली

August 24, 2026
semiconductor

बारह कारखाने मंज़ूर, तीन चालू

August 24, 2026
brics

ब्रिक्स की बहस इस बार लखनऊ में

August 24, 2026
monsoon

बारिश लौट आई, बाँध अब भी आधे ख़ाली

August 24, 2026
मक्का की कम बुवाई से एथेनॉल होगा महंगा लेकिन नहीं घटाया जाएगा उत्पादन

अब पॉपकॉर्न का बीज भी अपना

August 24, 2026
daily-news

आज की बड़ी खबरें 24 अगस्त 2026

August 24, 2026
गोबरधन योजना 2026: 23,731 करोड़ का बजट, 10 साल तक तय CBG कीमत और गांवों को बड़ा फायदा

गोबर अब 2,110 रुपये का सौदा है

August 24, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देश में 2023-24 में बढ़ीं नौकरियां नए जाब 46.6 मिलियन के पार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 19, 2024
in शिक्षा-रोजगार
0
Increase in jobs in the country in 2023-24, new jobs cross 46.6 million
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत में पिछले साल से नई नौकरियों की संख्या में दोगुने से अधिक वृद्धि हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार साल 2023-24 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में 46.6 मिलियन नई नौकरियां अस्तित्व में आई हैं। देश में कार्यरत लोगों की कुल संख्या 2022-23 में 596.7 मिलियन से बढ़कर 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष में 643.3 मिलियन हो गई जबकि 2017-18 और 2021-22 के बीच औसतन 20 मिलियन नौकरियां सृजित की गईं।

प्रोडक्शन के पांच इनपुट
आरबीआई के केएलईएमएस डेटाबेस में प्रोडक्शन के पांच इनपुट शामिल हैं- कैपिटल (के), लेबर (एल), एनर्जी (ई), मैटेरियल (एम) और सर्विसेस (एस)। यह डेटाबेस 27 उद्योगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें मिलाकर छह सेक्टर बनाए गए हैं, जो पूरी अर्थव्यवस्था को कवर करते हैं। आरबीआई ने पहली बार उपलब्ध जानकारी के आधार पर वित्त वर्ष 24 में कुल अर्थव्यवस्था के लिए उत्पादकता का अनंतिम अनुमान भी लगाया है।

YOU MAY ALSO LIKE

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती 1654 पदों के लिए आवेदन शुरू

एनटीए में निकली कई पदों पर भर्ती, यंग प्रोफेशनल को भी मौका

अर्थव्यवस्था में श्रम की गुणवत्ता
यह श्रमिकों के शिक्षा स्तर के आधार पर अर्थव्यवस्था में श्रम की गुणवत्ता को दर्शाता है। डेटा शिक्षा के स्तर और आयु समूहों में रोजगार में वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2018 में बेरोजगारी अनुपात 2.2 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2024 में 1.4 प्रतिशत हो गया है। निर्माण को छोड़कर सेवा क्षेत्र अब कृषि से बाहर जाने वाले अधिकांश कार्यबल को सोख रहा है। यह 2000-2011 की अवधि के बिल्कुल विपरीत है जब निर्माण क्षेत्र कार्यबल को अधिकांश रोजगार दे रहा था।

शिक्षित श्रमिकों की हिस्सेदारी में वृद्धि
भारतीय रिजर्व बैंक के डाटा से यह पता चलता है कि वित्तीय और व्यावसायिक सेवाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसी उच्च-कुशल गतिविधियों में शिक्षित श्रमिकों की हिस्सेदारी में वृद्धि देखी जा रही है।

दस साल में 12.5 करोड़ अवसर
वित्त वर्ष 14 से लेकर 23 के बीच 12.5 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं, जो कि वित्त वर्ष 4 से वित्त वर्ष 14 के मुकाबले 4.3 गुना ज्यादा हैं। भारतीय स्टेट बैंक की रिपोर्ट में बताया गया कि वित्त वर्ष 14 से 23 के बीच 12.5 करोड़ नौकरियां पैदा हुईं ं, जबकि वित्त वर्ष 4 से लेकर वित्त वर्ष 14 के बीच यह आंकड़ा 2.9 करोड़ पर था।

मैन्युफैक्चरिंग व सर्विस सेक्टर में 8.9 करोड़ रोजगार
अगर कृषि से जुड़े रोजगार को अलग कर दिया जाए तो वित्त वर्ष 14 से वित्त वर्ष 23 के बीच मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में 8.9 करोड़ रोजगार पैदा हुए। वहीं, वित्त वर्ष 4 से वित्त वर्ष 14 के बीच 6.6 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा हुए।

आंकड़ा 20 करोड़ के पार
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एमएसएमई मंत्रालय के पास पंजीकृत सूक्ष्म, लघु और मध्यम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) में रोजगार का आंकड़ा 20 करोड़ को पार कर गया है। एमएसएमई मंत्रालय के उद्यम पोर्टल पर 4 जुलाई तक के आंकड़े के अनुसार, 4.68 करोड़ पंजीकृत एमएसएमई में 20.20 करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसमें से 2.3 करोड़ नौकरियां जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) से छूट वाली अनौपचारिक सूक्ष्म इकाइयों में मिल रही है। एमएसएमई में पिछले साल जुलाई के मुकाबले नौकरियों में 66 प्रतिशत का इजाफा हुआ ह।

कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़े
एसबीआई के मुख्य आर्थिक सलाहकार, सौम्य कांति घोष ने कहा कि ईपीएफओ और आरबीआई के केएलईएमएस (कैपिटल/के, लेबर/एल, एनर्जी/ई, मैटेरियल/एम और सर्विसेज/एस) डेटा की तुलना करने पर काफी अच्छा ट्रेंड निकल कर आ रहा है। ईपीएफओ का डेटा, जो कि कम आय की नौकरियों के डेटा को संकलित करता है, उसका शेयर नौकरियों में घटकर वित्त वर्ष 24 में 28 प्रतिशत रह गया है, जो कि पिछले 5 वर्ष की अवधि (वित्त वर्ष 19 से लेकर वित्त वर्ष 23) में औसत 51 प्रतिशत था।

दिख रही अच्छी तस्वीर
यह दिखाता है कि लोगों को आसानी से अच्छी नौकरियां मिल रही हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किए जाने के कारण कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार के अवसर में काफी इजाफा हुआ है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation