• Latest
  • Trending
doctor

एमबीबीएस की 1000 नई सीटों की उम्मीदों को झटका

July 19, 2024
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एमबीबीएस की 1000 नई सीटों की उम्मीदों को झटका

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 19, 2024
in शिक्षा-रोजगार
0
doctor
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। नीट पास कर एमबीबीएस करना चाह रहे स्टूडेंट्स के लिए निराशा भरी खबर है। महाराष्ट्र सरकार की इस साल 10 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने और 1000 नई एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन लेने की योजना का पूरा होना मुश्किल है। पिछले दिनों राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद सभी 10 मेडिकल कॉलेजों को खोलने को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

करना पड़ सकता है एक साल इंतजार
आपको बता दें कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ही देश में मेडिकल एजुकेशन के मानक तय करती है और वहीं मेडिकल कॉलेजों को खोलने व उनकी सीटों को लेकर हरी झंडी दिखाती है। 10 प्रस्तावित मेडिकल कॉलेजों में से, जीटी अस्पताल फोर्ट समेत तीन या चार को ही हरी झंडी मिल सकती है। अन्य मेडिकल कॉलेजों को कम से कम एक साल इंतजार करना पड़ सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

यूपी में निकली 2500 से अधिक पदों पर आंगनबाड़ी की भर्ती

नौकरी नहीं, अपना स्टार्टअप! सरकार कृषि छात्रों को बनाएगी उद्यमी

कॉलेजों में फैकल्टी व इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी
खबर के मुताबिक मेडिकल एजुकेशन की निगरानी करने वाली संस्था एनएमसी ने निरीक्षण के दौरान ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी व इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी, साजोसामान का अभाव पाया। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि सभी मेडिकल कॉलेज इस साल एनएमसी के मानकों पर बमुश्किल ही खरा उतर पाएं। मेडिकल कॉलेजों को जल्द पत्र मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज योजना के अनुसार शुरू किए जा सकते हैं, उन्हें सुधार करना होगा और फिर से मान्यता के लिए आवेदन करना होगा, ये सभी लेटर मिलने के बाद ही साफ हो सकेगी।

अस्वीकृति के शुरुआती संकेत दे दिए गए
एक प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के डीन ने कहा कि पिछले वीडियो कॉलिंग के दौरान अस्वीकृति के शुरुआती संकेत दे दिए गए थे। उन्होंने कहा, एनएमसी ने पाया कि केवल एक संस्थान में डीन की भर्ती की गई है, शिक्षकों की नियुक्ति अभी बाकी है। कई कॉलेजों में इमारतें, फैकल्टी, हॉस्टल, किताबों के साथ लाइब्रेरी, फर्नीचर और डिवाइसेज की कमी थी। उदाहरण के लिए एनएमसी टीम ने अंबरनाथ कॉलेज के बारे में संदेह जताया है जिसने न्यूनतम बिस्तर क्षमता की आवश्यकता को पूरा करने के लिए चार अस्पतालों को जोड़ा गया है। हालांकि कॉलेज की इमारत पूरी होने तक यह एक अस्थायी व्यवस्था है, लेकिन एनएमसी ने इसे अव्यावहारिक पाया।

एनएमसी बेसिक अटेंडेंस ट्रैकिंग सिस्टम की कमी से भी खुश नहीं था
नाम न बताने की शर्त पर एक अन्य डीन ने कहा, “एनएमसी को लगा कि अधिकांश कॉलेजों में बुनियादी सुविधाएं गायब हैं।” उन्होंने कहा कि एनएमसी बेसिक अटेंडेंस ट्रैकिंग सिस्टम की कमी से भी खुश नहीं था। डीन ने कहा, “कई कॉलेजों में बायोमेट्रिक्स इंस्टाल नहीं थे।”

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation