• Latest
  • Trending
Maharashtra's mills will produce electricity along with sugar

चीनी के साथ बिजली का उत्पादन भी करेंगी महाराष्ट्र की मिलें

July 12, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चीनी के साथ बिजली का उत्पादन भी करेंगी महाराष्ट्र की मिलें

- सभी 230 मिलों में चलेंगी सौर ऊर्जा परियोजनाएं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 12, 2024
in महाराष्ट्र
0
Maharashtra's mills will produce electricity along with sugar
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। राज्य में बिजली की मांग और खपत में संतुलन बनाए रखने के लिए महाराष्ट्र सरकार राज्य की सभी चीनी मिलों में सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने की तैयारी में लगी है।

राज्य सरकार की चीनी मिलों में उपलब्ध भूमि, गोदामों और भवनों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की योजना है। चीनी मिलें अपनी जरूरत के अतिरिक्त की बिजली बेच कर कमाई भी कर सकेंगी।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

बिजली संकट
राज्य में बिजली की बढ़ती मांग की वजह से कुछ जिलों में दिन में बिजली मिलना मुश्किल हो गया है। जैसे-जैसे खपत बढ़ रही है, समस्या और विकराल हो रही है। विकल्प के तौर पर सरकार सौर ऊर्जा संयंत्रों से बिजली पैदा करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। राज्य में करीब 230 चीनी मिलें हैं।

परिसर में पर्याप्त जगह
चीनी मिलों के परिसर में पर्याप्त जगह है। इसके अलावा कई मिलों के पास कृषि भूमि है। इस जमीन को उपयोग में लाने के लिए सोलर प्रोजेक्ट लागू करने की योजना तैयार की गई है।

चीनी मिलों से अपील
महाराष्ट्र राज्य चीनी आयुक्त डॉ. कुणाल खेमनार ने चीनी मिलों से अपील की है कि, आप उपलब्ध भूमि, गोदामों और भवनों पर सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करें ताकि आपको आवश्यक बिजली मिल सके और शेष बिजली की बिक्री से पैसा भी मिल सके।

चीनी आयुक्त कार्यालय ने यह भी कहा कि, अगले कुछ वर्षों में राज्य की 230 चीनी मिलों में सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। चीनी आयुक्तालय की तरफ से चीनी मिलों को शेष भूमि पर सोलर प्रोजेक्ट लगाने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना
किसानों को बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना शुरू की है। सरकार इसके लिए सरकारी भूमि अधिग्रहण की तैयारी में जुटी हुई है। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने बाद पश्चिमी महाराष्ट्र में 900 मेगावाट की सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट के तहत निर्माण का पहला फेस शुरू हो जाएगा। इससे 170 उपकेंद्रों को बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

सरपंचों से अनुरोध
सरकार ने ग्राम पंचायतों के सरपंच समेत अन्य संबंधित लोगों से अनुरोध किया है कि तेजी से बनाए जा रहे सौर ऊर्जा उत्पादन प्रोजेक्ट में सहयोग करें क्योंकि उप केंद्र के क्षेत्र के हजारों किसानों को इसकी बदौलत दिन में स्थायी बिजली आपूर्ति की जाएगी।

ऊर्जा परियोजनाएं
सरकारी योजना के अनुसार ग्राम पंचायत के क्षेत्र में ऊर्जा परियोजनाएं लागू की जाएंगी और उन ग्राम पंचायतों को तीन साल में 15 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी गई योजना के अनुसार महाराष्ट्र में 707 उप स्टेशनों से कृषि के लिए दिन के समय बिजली की आपूर्ति की जाने की योजना है। इसके लिए पांच हजार 877 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य है और जब 5 हजार 344 एकड़ सरकारी जमीन अधिग्रहण किया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation