• Latest
  • Trending
Central government alert regarding Zika virus

जीका वायरस को लेकर केंद्र सरकार का अलर्ट

July 12, 2024
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
Sunday, July 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जीका वायरस को लेकर केंद्र सरकार का अलर्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 12, 2024
in महाराष्ट्र
0
Central government alert regarding Zika virus
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश के कुछ हिस्सों में जीका वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। राज्यों से निगरानी बढ़ाने की अपील की गई है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी जीका वायरस के मामले सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को परामर्श जारी कर हालात पर कड़ी निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया।

जीका वायरस संक्रमण एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। इस मच्छर से डेंगू और चिकनगुनिया भी होता है। अब तक पुणे में जीका के 6 और कोल्हापुर व संगमनेर में एक-एक मामला सामने आ चुका है।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

केंद्र का राज्यों से आग्रह
केंद्र ने राज्यों से आग्रह किया है कि वे गर्भवती महिलाओं की जीका वायरस जांच पर ध्यान दें और किसी भी महिला में यह संक्रमण पाए जाने पर भ्रूण के विकास की निगरानी करें। गर्भवती महिलाओं के जीका वायरस से संक्रमित होने पर उसके गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क का पूर्ण विकास नहीं होने के चलते सिर का आकार छोटा होने की आशंका रहती है।

नोडल अधिकारी की नियुक्ति का निर्देश दिया
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने स्वास्थ्य सुविधाओं से एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति का भी निर्देश दिया, जो एडीज मच्छरों से होने वाले संक्रमण की निगरानी करते हुए कार्रवाई करेगा।

पुणे में जीका वायरस के कई केस मिलने से हड़कंप
पुणे में 55 वर्षीय एक महिला के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ पुणे में इस घातक वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई। इनमें दो गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।

पुणे नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि कोथुर्ड की दाहनुकर कॉलोनी से एक महिला ने शरीर पर चकत्ता बनने और जोड़ों में दर्द होने की शिकायत की थी। जांच रिपोर्ट में उसके जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

डॉक्टर व उसकी बेटी भी संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला एरंद्वाने में सामने आया। यहां एक 46 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट जीका पॉजीटिव आई है। वहीं डॉक्टर की 15 साल की बेटी भी संक्रमित पाई गई है। साथ ही मुंधवा से भी दो मामले सामने आए हैं, इनमें एक 47 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय युवक शामिल हैं।

पहला केस कब आया
युगांडा में बंदरों में इस वायरस का संक्रमण देखने को मिला था। हालांकि, इंसानों में जीका का पहला केस 1952 में सामने आया था। बीते कुछ सालों में अलग-अलग देशों में जीका के केस देखने को मिले हैं। अक्टूबर 2015 से जनवरी 2016 के बीच ब्राजील में 4000 बच्चों में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

क्या है लक्षण और बचाव
डॉक्टरों के मुताबिक जीका वायरस से संक्रमित मरीजों को बुखार आता रहता है। मरीज सिरदर्द और जोड़ों में दर्द की शिकायत कर सकते हैं। आंखें लाल हो जाती हैं। शरीर पर लाल चकत्ते भी निकल जाते हैं। चूंकि, यह संक्रमण मच्छर के काटने से फैलता है, इसलिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें। बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें। जिन इलाकों में संक्रमित मरीज रह रहे हैं, वहां जाने से परहेज करें, साथ ही खाने का विशेष ध्यान रखें।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation