• Latest
  • Trending
Preparation for rejuvenation of bus stands including Kanpur-Varanasi

कानपुर-वाराणसी समेत बस अड्डों के कायाकल्प की तैयारी

July 12, 2024
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कानपुर-वाराणसी समेत बस अड्डों के कायाकल्प की तैयारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 12, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Preparation for rejuvenation of bus stands including Kanpur-Varanasi
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। कानपुर, बरेली व गोरखपुर सहित 12 बस स्टेशनों के कायाकल्प की तैयारी चल रही है। सभी बस स्टेशनों में शॉपिंग मॉल व पार्किंग सहित अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके पहले राजधानी के गोमती नगर सहित 11 बस स्टेशनों को लेटर आफ इंटेंट जारी किया जा चुका है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 12 बस स्टेशनों को निजी सार्वजनिक जन सहभागिता (पीपीपी) मॉडल पर बनाये जाने के लिए 26 बिड प्राप्त हुई हैं।

तकनीकी जांच होगी
अपर मुख्य सचिव, परिवहन की अध्यक्षता में इनकी तकनीकी जांच होगी। इस प्रक्रिया में सही मिलने के बाद पीपीपी पर देने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। मंत्री ने बताया कि पीपीपी माडल पर बस स्टेशनों को निर्मित कराए जाने की प्रथम चरण की कार्रवाई में 23 बस स्टेशनों को चिह्नित किया गया था। अब तक 11 बस स्टेशनों को लेटर आफ इंटेंट जारी किये जा चुके हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

मिलेंगी ये सुविधाएं
इन अत्याधुनिक बस स्टेशन में शापिंग माल, पार्किंग, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, सेंसर युक्त शौचालय जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम यात्रियों को आरामदायक यात्रा कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इन स्टेशनों पर मिलेंगी सुविधाएं
आगरा ईदगाह, आगरा ट्रांसपोर्ट नगर, बरेली, बुलंदशहर, गढ़ मुक्तेश्वर, गोरखपुर, कानपुर सेंट्रल, मथुरा ओल्ड, मीरजापुर, रसूलाबाद, साहिबाबाद और वाराणसी कैंट।

नीचे बस स्टेशन, ऊपर शापिंग माल
लंबे समय से लंबित झकरकटी बस अड्डे के कायाकल्प की तैयारी तेज हो गई है। पीपीपी माडल पर यहां नीचे बस स्टेशन और उसके ऊपर शापिंग माल बनाने की तैयारी है। पार्किंग, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, सेंसरयुक्त शौचालय की भी सुविधा मिलेगी। यह बस अड्डा 30 हजार वर्ग मीटर में था। कुछ हिस्सा मेट्रो में चला गया है।

फिर भी इसकी गिनती प्रदेश के तीन बड़े क्षेत्रफल वाले बस स्टेशनों में होती है। पिछले साल इन्वेस्टर्स मीट में बस अड्डे को पीपीपी माडल पर कायाकल्प के लिए प्रेजेंटेशन दिया गया था। इसके लिए कुछ कंपनियां आगे आई हैं।

निविदा प्रक्रिया जारी
राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि बस अड्डे को पीपीपी माडल पर देने के लिए मुख्यालय स्तर से निविदा की प्रक्रिया चल रही है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation