• Latest
  • Trending
Box of welfare schemes opened in Maharashtra budget

महाराष्ट्र के बजट में खुला कल्याण योजनाओं का पिटारा

July 5, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाराष्ट्र के बजट में खुला कल्याण योजनाओं का पिटारा

महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह भत्ता

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 5, 2024
in महाराष्ट्र
0
Box of welfare schemes opened in Maharashtra budget
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने 2024-25 के राज्य बजट में 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ते की वित्तीय सहायता योजना की घोषणा की। योजना इसी माह लागू की जाएगी।

वित्त विभाग संभालने वाले पवार ने विधानसभा में अपने बजट भाषण में कहा कि ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ अक्टूबर में होने वाले राज्य चुनावों से चार महीने पहले जुलाई से लागू की जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

इस योजना के लिए 46,000 करोड़ रुपये का वार्षिक बजटीय आवंटन किया जाएगा। एक अन्य कल्याणकारी योजना की घोषणा करते हुए, वित्त मंत्री ने कहा कि पांच लोगों के एक पात्र परिवार को ‘मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना’ के तहत हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का कहना है, हम महाराष्ट्र में कपास और सोयाबीन की फसल के लिएण सभी किसानों को 5000 रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस देंगे। हम दूध उत्पादक किसानों को भी 5 रुपये प्रति लीटर बोनस देंगे। 1 जुलाई 2024 के बाद सरकार ने जानवरों के हमले से होने वाली मौतों पर आर्थिक मदद बढ़ा दी है, अब परिजनों को पहले 20 लाख की जगह 25 लाख रुपये मिलेंगे।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने विधानसभा में कहा, हम महाराष्ट्र सरकार की सीएम अन्न छात्र योजना के तहत सभी परिवारों को हर साल 3 मुफ्त सिलेंडर देंगे।

घटाया जाएगा कर
उपमुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा की है कि मुंबई क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल पर कर घटाया जाएगा। मुंबई क्षेत्र के लिए डीजल पर कर 24 प्रतिशत से घटाकर 21 प्रतिशत किया जा रहा है, प्रभावी रूप से डीजल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। मुंबई क्षेत्र में पेट्रोल पर कर 26 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत किया जा रहा है जिससे पेट्रोल की कीमतों में 65 पैसे प्रति लीटर की कमी आएगी।
– बेरोजगार युवाओं के लिए सीएम युवा कार्य प्रशिक्षण
– योजना के तहत 10,000 से 10 लाख प्रशिक्षुओं को मासिक वजीफा प्रदान किया जाएगा।
– सरकार 46 लाख से अधिक किसानों के कृषि पंप बिजली बिल बिजली माफ करेगी।
– प्याज किसानों को सब्सिडी के रूप में 2023-24 सीजन के लिए 350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 851.66 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।
– मैगेल टायला सोलर पावर पंप – किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली प्रदान करेगी। इसकी लागत 15,000 करोड़ रुपये आएगी। इससे कुल 8.50 लाख लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।
– बालिकाओं के लिए नि:शुल्क उच्च शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। आर्थिक रूप से पिछड़े एवं अन्य वर्गों को शिक्षा शुल्क व परीक्षा शुल्क की 100 प्रतिशत प्रतिपूर्ति की जाएगी।
– महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्तुओं के उम्मेद मार्ट और ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब तक 15 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। इस वर्ष 25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य।
– स्वास्थ्य बीमा का कवर भी बढ़ाया जाएगा। इसे 1,50,000 से रु. प्रति परिवार से बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति परिवार किया जाएगा। 1900 अस्पतालों और 1356 प्रकार के उपचार उपलब्ध उपलब्ध होंगे।

20,000 रुपये का अनुदान
इसके अलावा, सरकार ने पंढरपुर आषाढ़ी एकादशी वारी में भाग लेने वाले प्रत्येक दिंडी को 20,000 रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।

विधान परिषद में हंगामा मुंबई-गोवा राजमार्ग कार्य पर हंगामे के बाद महाराष्ट्र विधान परिषद स्थगित
मुंबई-गोवा राजमार्ग पर काम को लेकर हंगामे के कारण महाराष्ट्र विधान परिषद की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में तब व्यवधान शुरू हुआ जब राकांपा विधायक विक्रम काले ने व्यस्त राजमार्ग पर चार लेन और कंक्रीटीकरण के काम में देरी पर चिंता जताई।

काले के जवाब में लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण ने कहा, पनवेल-इंदापुर खंड पर निर्माण कार्य 72 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इंदापुर और जरप के बीच 85 प्रतिशत प्रगति हुई है। मंत्री ने विधान परिषद को आश्वासन दिया कि शेष कार्य इस साल दिसंबर तक पूरा होने का लक्ष्य है।
बजट घोषणाओं पर प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र सरकार के इन एलानों पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस सिर्फ वादे करते हैं, पर एनडीए सरकार ही है जो अपना वादा पूरा करती है और परिणाम देती है।

बजट की अहम घोषणाएं
– बालिकाओं के लिए नि:शुल्क उच्च शिक्षा की व्यवस्था
– पांच लोगों के परिवार के लिए तीन मुफ्त सिलेंडर
– सोयाबीन उत्पादक किसानों को 5000 रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस
– प्याज किसानों को 851.66 करोड़ की सब्सिडी
– दूध उत्पादक किसानों को 5 रुपये प्रति लीटर बोनस
– पेट्रोल-डीजल पर कर में कटौती
– 10 लाख प्रशिक्षुओं को मासिक वजीफा
– जानवरों के हमले से होने वाली मौतों पर आर्थिक मदद अब 25 लाख
– 46 लाख किसानों के कृषि पंप बिजली बिल माफ होंगे
– 25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य
– स्वास्थ्य बीमा का कवर डेढ़ लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation