• Latest
  • Trending
Don't ignore the child's actions by calling them intelligence...

बालक बुद्धि कहकर हरकतों को नजरअंदाज न करें…

July 5, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बालक बुद्धि कहकर हरकतों को नजरअंदाज न करें…

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 5, 2024
in the blitz
0
Don't ignore the child's actions by calling them intelligence...

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी को बालक बुद्धि कहा। पीएम ने कहा कि 1 जुलाई को सदन में हिंदुओं को हिंसक कहा गया जिन्हें आज से 131 साल पहले स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में गौरवान्वित किया था।

उन्होंने कहा था कि मुझे हिंदू धर्म पर गर्व है जिसने पूरी दुनिया को सहिष्णुता और वैश्विक स्वीकृति सिखाई। पीएम बोले, हिंदू सहनशील व अपनत्व के भाव वाला समूह है। हिंदू समाज के कारण भारत की लोकतांत्रिक और धार्मिक विविधताएं कायम हैं; उस हिंदू समाज को हिंसक बताया गया। कांग्रेस की यूपीए सरकार हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ चुकी है। इनके साथी हिंदू धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया से करते हैं। देश के करोड़ों लोग आने वाली सदियों तक इसे माफ नहीं करेंगे। इन्होंने शक्ति के विनाश की बात कही थी। देश की संस्कृति-परंपरा का मजाक उड़ाकर, इसे फैशन बना दिया गया है। सदन में कल का दृश्य देखकर अब हिंदू समाज को सोचना पड़ेगा कि क्या ये अपमान कोई संयोग है या बड़े प्रयोग की तैयारी है। पीएम मोदी ने कहा कि सदन में बोले जा रहे झूठ पर कठोर कार्रवाई की अपेक्षा है। निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए ईश्वर के रूपों का इस तरह से खेल अस्वीकार्य है। मोदी ने कहा, संविधान की गरिमा से खिलवाड़ सदन का दुर्भाग्य है। कई बार जीते लोग सदन की गरिमा से खिलवाड़ करें, ये शोभा नहीं देता। जो दल 60 साल तक यहां बैठा है, वह दल जब झूठ के रास्ते को चुन ले तब देश गंभीर संकट की ओर जा सकता है, यह इस बात का संकेत है। यह महापुरुषों का अपमान है, आजादी दिलाने वालों का अपमान है। आप सहृदयी हैं, अब जो हो रहा है, कल जो हुआ है, उसे गंभीरता से लिए बिना हम संसदीय लोकतंत्र को रक्षित नहीं कर पाएंगे। अब बालक बुद्धि कहकर के इन हरकतों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इसके पीछे इरादे नेक नहीं, गंभीर खतरे के हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

हाथरस की घटना पर पीएम ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में भाषण के दौरान यूपी के हाथरस में
2 जुलाई को एक सत्संग की समाप्ति के बाद मची भगदड़ में सौ से अधिक लोगों के मारे जाने पर दुख जताया है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे थे।
हर संभव मदद का भरोसा दिया
उन्होंने कहा, “मैं हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन राहत और बचाव में जुटा हुआ है। केंद्र भी लगातार राज्य सरकार के संपर्क में है। पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी।

100 में से नहीं, 543 में से 99 लाए हो, फेल होने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के 99 सीटें जीतने पर राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसा। उन्होंने कहा, कोई छोटा बच्चा साइकिल लेकर निकला। वह गिर गया, रोने लगा तो कोई बड़ा आकर कहता है कि देखो चींटी मर गई, चिड़िया मर गई। ऐसा कहकर बड़े बच्चे का मन बहला देते है। आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है।

1984 के चुनावों को याद कीजिए। तब से 10 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। तब से कांग्रेस 250 के आंकड़े को छू नहीं पाई है। इस बार 99 के चक्क र में फंसी है। मुझे एक किस्सा याद आता है। एक बच्चा 99 प्रतिशत मार्क्स लेकर घूम रहा था। लोगों की वाहवाही ले रहा था। टीचर ने कहा कि ये 100 में से 99 नंबर नहीं लाया, 543 में से लाया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation