• Latest
  • Trending
Preparation to build next generation industrial park in UP

यूपी में नेक्स्ट जनरेशन इंडस्टि्रयल पार्क बनाने की तैयारी

July 5, 2024
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Athletics-track-inside-a-stadium

ग्लासगो में भारत को 39 मेडल मिले, इनमें 10 अकेले बॉक्सिंग से। दो दिन बाद सरकार ने खेल पर ₹36,441 करोड़ मंज़ूर किए — दोनों ख़बरें एक साथ पढ़िए

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश 12 फ़ीसदी कम, अगस्त-सितंबर का अनुमान भी कमज़ोर। फिर भी बुवाई क्यों नहीं बिगड़ी — और आपके पास अब 11 दिन क्यों बचे हैं

August 4, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी, ₹3.15 लाख करोड़ मंज़ूर। पर असली बात यह है कि यह पैसा कब और किसके खाते में पहुंचेगा

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

August 3, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

August 3, 2026
दिव्यांग रोजगार अभियान

यूपी में आज से दिव्यांगों के लिए रोज़गार अभियान: हर सरकारी आईटीआई में कैंप, 10 अगस्त तक मौक़ा

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

ग्लासगो में 39 पदक, और उसी हफ़्ते खेल पर आठ गुना पैसा — अब गाँव के स्कूल तक पहुँचेगी बात

August 3, 2026
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में चार जज और बढ़ेंगे: आज पास हुए बिल का सीधा मतलब क्या है

August 3, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

August 3, 2026
solar

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

August 3, 2026
Tuesday, August 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी में नेक्स्ट जनरेशन इंडस्टि्रयल पार्क बनाने की तैयारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 5, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Preparation to build next generation industrial park in UP
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। यूपी में नेक्स्ट जनरेशन इंडस्टि्रयल पार्क बनाने की तैयारी है। ऐसे पार्क बनाने का अनुभव रखने वाली कंपनी का यहां प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के तौर पर 2800 करोड़ रुपये के निवेश का इरादा है। जापान की यह बहुराष्ट्रीय कंपनी एक विशाल इंडस्टि्रयल पार्क बनाने को तैयार है। कंपनी पश्चिमी यूपी में इसके लिए कम से कम 1500 एकड़ से ज्यादा की जमीन चाहती है।

यह पार्क इस तरह तैयार होगा जब कोई भी कंपनी या निवेशक यहां उद्योग लगाना चाहे तो उसे सारी आधुनिक जरूरी व्यवस्थाएं व सुविधाएं पहले से उपलब्ध होंगी। यही नहीं, पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण के आधुनिकतम तकनीक से लैस होगा यह पार्क। इसमें स्मार्ट सिटी, डिजिटल रणनीति, नवाचार पर फोकस होगा। चीन, थाईलैंड व फिलीपीन्स में इस तरह के पार्क काम कर रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

हाल में यूपी के औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह से कंपनी के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और भारत जापान निवेश प्रोत्साहन सहभागिता के आधार पर पार्क निर्माण का प्रस्ताव दिया। प्रस्तावित पार्क में इलेक्ट्रानिक्स, सेमीकंडक्टर, आटोमोबाइल व इलेक्टि्रक व्हीकल, एयरोस्पेस, रक्षा व फार्मा सेक्टर की कंपनियां यहां निवेश करेंगी।

खास तौर पर जापान, ताईवान की कंपनियां निवेश करेंगी। यह जापानी कंपनी मरुबेनी कारपोरेशन असल में पांच सौ से ज्यादा कंपनियों का समूह है। इसे जापानी सरकार, जापानी इंटरनेशनल कारपोरेशन इनर्जी, जापानी एक्सटरनल ट्रेड आर्गनाइजेशन से वित्तीय सहायता प्राप्त है। यह कंपनी कर्नाटक के कोलार जिले में इसी तरह की इंडस्टि्रयल पार्क परियोजना पर काम कर रही है। मुंबई में पहले से रियल इस्टेट सेक्टर में स्थानीय पाटर्नर के साथ काम चल रहा है।

यूपी में छप्पर फाड़ कर नौकरियां
– डालमिया सीमेंट मिर्जापुर में 3000 करोड़ के निवेश से प्लांट लगाया है। यहां 2500 लोगों को रोजगार मिलने जा रहा है।
– जेके सीमेट 400 करोड़ के निवेश से प्रयागराज में व श्रीसीमेंट 600 करोड़ से एटा में प्लांट लगाया है। यहां 500 लोगों को रोजगार मिल रहा है।
– फन जू ट्वायज ने गौतमबुद्धनगर में 1052 करोड़ रुपये से निर्माण यूनिट लगाई है और 20000 लोगों को रोजगार दे रहा है।
– गौतमबुद्धनगर में हॉयर 584.5 करोड़ रुपये से , फूजी सिल्वरटेक 500 करोड़ से, कोलार जेट इंडिया 128 करोड परियोजना लगा रहे हैं। यहां क्रमश: 2713, 700 व 125 लोगों को रोजगार मिलने जा रहा है।
– कानपुर में रिमझिम इस्पात 2100 करोड़ से मेटल संयंत्र लगा रहा है। इसमें 500 से ज्यादा रोजगार देने की तैयारी हो गई है।
– केंट आरओ 500 करोड़ से यीडा में प्लांट लगा रहा है। यहां 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
– टोरेंट पावर रार्बटसगंज व सोनभद्र में 22800 करोड़ रुपये लगा कर दो पम्प प्लांट परियोजना लगा रहे हैं। इनमें 4800 लोगों को रोजगार मिलेगा।
– टाटा पावर माइक्रोग्रिड ने नवीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये लगाए हैं और 5000 ग्रामीणों को रोजगार की व्यवस्था हो गई है।
– ग्रीनलम व सेंचुरी प्लाई ने 3000 करोड़ के निवेश से सीतापुर में प्लांट लगाया है, इससे 5000 लोगों के लिए रोजगार सृजन का काम किया जा रहा है।
– यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल ने गाजियाबाद में 800 करोड़ से 1200 बेड का अस्पताल खोला है। यहां 4500 लोगों को रोजगार मिलने जा रहा है।
– बालाजी कंपनी ने 500 करोड़ से हरदोई में फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाया है। 1500 को रोजगार मिलने जा रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation