• Latest
  • Trending
The country's second biggest expressway is being built in the desert.

रेगिस्तान में बन रहा देश का दूसरा बड़ा एक्सप्रेसवे

July 5, 2024
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Zimbabwe

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

July 23, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: तेल और टैरिफ़ की घड़ी के बीच बाज़ार सतर्क

July 23, 2026
export

आख़िरी एक फ़ीसदी: 24 जुलाई की घड़ी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

सात उड़ानों का साल: इसरो का अब तक का सबसे व्यस्त वर्ष

July 23, 2026
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

July 22, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: बाज़ार ने कच्चे तेल, महंगाई और टैरिफ की घड़ी को पढ़ा

July 22, 2026
sikkim-teesta-tunnel-accident-rescue-2026

पहाड़ के नीचे: एक बचाव, एक शोक और मज़दूरों के प्रति एक ज़िम्मेदारी

July 22, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

निजी रॉकेट, राष्ट्रीय गौरव: भारत एक ख़ास अंतरिक्ष क्लब में शामिल

July 22, 2026
monsoon

पहाड़ों पर फिर रेड अलर्ट: मानसून ने पकड़ी दोबारा रफ़्तार

July 22, 2026
semiconductor

पहली चिप की उलटी गिनती: अब भारत में बनेगा सिलिकॉन

July 22, 2026
Thursday, July 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रेगिस्तान में बन रहा देश का दूसरा बड़ा एक्सप्रेसवे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 5, 2024
in the blitz
0
The country's second biggest expressway is being built in the desert.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे दिल्ली से मुंबई के बीच बन रहा है, ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे दो ऐसे शहरों को जोड़ रहा है, जिनके बीच सैकड़ों किलोमीटर का रेगिस्तान पड़ता है। इस एक्सप्रेसवे की खास बात भी यही है कि यह रेगिस्तान को चीरकर बनाया जा रहा है और अगले साल दिसंबर तक पूरा भी हो जाएगा। एक बार इस पर सफर शुरू हो गया तो अभी लगने वाला समय घटकर महज आधा रह जाएगा। इतना ही नहीं व्यापारिक रूप से अहम माने जाने वाले इन दोनों शहरों के बीच आने-जाने में लगने वाला खर्चा भी कम हो जाएगा।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं पंजाब के अमृतसर से गुजरात के जामनगर तक जाने वाले एक्सप्रेसवे की। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की दूरी जहां 1,350 किलोमीटर है तो यह एक्सप्रेसवे 1,316 किलोमीटर का बनाया जा रहा है। यह देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) ने इसे दिसंबर, 2025 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इस एक्सप्रेसवे का बड़ा हिस्सा तैयार भी हो चुका है।

YOU MAY ALSO LIKE

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

पार करेगा हरियाणा-राजस्थान का रेगिस्तान
औद्योगिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा यह एक्सप्रेसवे राजस्थान और हरियाणा में सैकड़ों किलोमीटर के रेगिस्तान को पार करेगा। इसका फायदा आम आदमी के साथ कारोबारियों को भी मिलेगा। अमृतसर के आसपास के कई औद्योगिक शहर सीधे तौर पर गुजरात के औद्योगिक शहरों से जुड़ जाएंगे। एक्सप्रेसवे का 500 किलोमीटर हिस्सा राजस्थान से गुजरेगा, जिसमें काफी दूरी रेतीली जमीन से पार होगी।

अभी कितना समय लगता है
अमृतसर से जामनगर की मौजूदा दूरी 1,516 किलोमीटर की है, जिसे पूरा करने में करीब 26 घंटे का समय लग जाता है। नया एक्सप्रेसवे बन जाने से दूरी भी 216 किलोमीटर कम हो जाएगी और सफर का समय तो आधा घटकर महज 13 घंटे रह जाएगा। इसकी सबसे बड़ी वजह स्पीड में बढ़ोतरी होगी, क्योंकि एक्सप्रेसवे पर वाहनों को 100 की स्पीड में दौड़ाया जा सकेगा।

दिल्ली-एनसीआर को भी फायदा
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे का फायदा दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी मिलेगा। इससे पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के लोगों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे को दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से भी लिंक किया जाएगा। गुजरात से कश्मीर तक जाने का रास्ता भी आसान हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे अमृतसर, भटिंडा, मोगा, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर और जामनगर शहरों को फायदा पहुंचाएगा

आने-जाने का खर्चा भी आधा
अमृतसर से जामनगर की मौजूदा दूरी अगर 1,516 किलोमीटर है और इसे तय करने 26 घंटे लगते हैं। ट्रैफिक जाम के कारण कार का औसत माइलेज 10 किमी ही होगा। करीब 150 लीटर पेट्रोल खर्च करना पड़ सकता है, जिसकी कीमत 15 हजार रुपये होगी। एक्सप्रेसवे पर कार 100 की स्पीड में जाएगी और जाम नहीं लगेगा तो 17-20 की औसत माइलेज दे सकती है। आपका खर्चा भी सीधे आधा हो जाएगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation