• Latest
  • Trending

मुसलमान परिवार ने बेटी को दिया महालक्ष्मी का नाम

June 14, 2024
Hurt President Draupadi Murmu's message through a special article, enough is enough

आहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष लेख के जरिये संदेश बस अब बहुत हुआ

August 30, 2024
मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

August 30, 2024
court

पहली नजर में एससी, एसटी का मामला न दिखे तो अग्रिम जमानत मिले

August 30, 2024
अनेक सवाल खड़े कर गया कोलकाता कांड

अनेक सवाल खड़े कर गया कोलकाता कांड

August 30, 2024
AI will tell about lung disease by the sound of cough

एआई बताएगी खांसी की आवाज से फेफड़ों की बीमारी का पता

August 30, 2024
महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

August 30, 2024
People are shedding blood for water all over the world

दुनियाभर में पानी के लिए खून बहा रहे लोग

August 30, 2024
yogi

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

August 30, 2024
Yogi suddenly reached Banke Bihari temple, kept looking at the image of Thakur ji.

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

August 30, 2024
Task force formed for women employees in KGMU

केजीएमयू में महिला कर्मियों के लिए बनी टास्क फोर्स

August 30, 2024
If we divide we will be cut off, if we remain united we will be safe: Yogi

बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहे तो सुरक्षित रहेंगे : योगी

August 30, 2024
Air India flight delays are out of control

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान की तैयारी

August 30, 2024
Saturday, September 27, 2025
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुसलमान परिवार ने बेटी को दिया महालक्ष्मी का नाम

चर्चा में तैयब और फातिमा का फैसला

by Blitzindiamedia
June 14, 2024
in महाराष्ट्र
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। मीरा रोड की 31 वर्षीय महिला फातिमा खातून ने अपनी नवजात बच्ची का नाम महालक्ष्मी रखा है। एक मुसलमान होकर हिंदू देवी के नाम पर बच्ची का नाम रखना चर्चा का विषय बन गया है।

फातिमा खातून ने इसके पीछे का कारण बताया कि क्यों उसने अपनी बच्ची को महालक्ष्मी नाम दिया। दरअसल फातिमा खातून की बच्ची का जन्म 6 जून को हुआ। उनकी डिलीवरी तब हुई जब वह कोल्हापुर-मुंबई महालक्ष्मी एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं। ट्रेन लोनावला स्टेशन से गुजरी और उन्हें लेबर पेन होने लगा।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

ट्रेन में यात्रियों ने करवाई डिलिवरी
ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने उनकी डिलिवरी करवाई। फातिमा और उनके पति तैयब को ट्रेन का यह सफर हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने उनकी बेटी को देवी स्वरूप में देखा इसलिए उन्होंने उसे महालक्ष्मी नाम दिया।

दंपति के पहले से तीन बेटे हैं। इस बार फातिमा फिर प्रेग्नेंट हुई। डिलिवरी की तारीख डॉक्टर्स ने 20 जून दी थी। तैयब का परिवार मुंबई में रहता है इसलिए वे लोग कोल्हापुर से मुंबई डिलीवरी के लिए जा रहे थे। 6 जून को उन्होंने कोल्हापुर से मुंबई तक की ट्रेन बुक कराई।

ट्रेन का इंजन हो गया था फेल
तैयब ने कहा, ‘इंजन फेल होने के कारण ट्रेन लोनावला में दो घंटे से अधिक समय तक रुकी रही। जब रात 11 बजे के आसपास ट्रेन फिर से शुरू हुई, तो मेरी पत्नी ने पेट दर्द की शिकायत की और शौचालय चली गईं। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो मैंने उसकी जांच की और पाया कि उसने बच्ची को जन्म दे दिया है। महिला यात्री हमारी मदद के लिए आईं।’

कर्जत स्टेशन पर उतरा परिवार
ट्रेन में जीआरपी के एक कॉन्स्टेबल ने तैयब को जीआरपी हेल्पलाइन पर कॉल करने और उन्हें स्थिति के बारे में बताने की सलाह दी। जब ट्रेन कर्जत स्टेशन पर पहुंची, तो परिवार उतर गया। कर्जत जीआरपी के एपीआई मुकेश ढांगे ने कहा, ‘हमने कर्जत उप-जिला अस्पताल को सूचित किया और नर्स शिवांगी सालुंके और कर्मचारी स्टेशन पर पहुंचे। महिला और बच्चे को तुरंत आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।’

यात्रियों ने बच्ची को बुलाया देवी
अस्पताल की सहायक मैट्रन सविता पाटिल ने कहा कि तीन दिनों के इलाज के बाद मां और बच्चे को छुट्टी दे दी गई। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

त्वरित कार्रवाई की सराहना
फातिमा और तैयब ने नवजात शिशु को चिकित्सा सहायता प्रदान करने में कर्जत सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने जो मदद की, उसकी भी उन्होंने प्रशंसा की।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

139232

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation