• Latest
  • Trending
modi3.0

मोदी की मजबूत सरकार

June 11, 2024
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

August 3, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

August 3, 2026
दिव्यांग रोजगार अभियान

यूपी में आज से दिव्यांगों के लिए रोज़गार अभियान: हर सरकारी आईटीआई में कैंप, 10 अगस्त तक मौक़ा

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

ग्लासगो में 39 पदक, और उसी हफ़्ते खेल पर आठ गुना पैसा — अब गाँव के स्कूल तक पहुँचेगी बात

August 3, 2026
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में चार जज और बढ़ेंगे: आज पास हुए बिल का सीधा मतलब क्या है

August 3, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

August 3, 2026
solar

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

August 3, 2026
खाड़ी देशों में नौकरी

खाड़ी में काम करने वालों के लिए एक बदलाव चुपचाप हुआ है — और यह नौकरी से ज़्यादा उस पैसे से जुड़ा है जो घर आता है

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

खेलो इंडिया का पैसा आठ गुना हुआ — पर गांव-कस्बे के बच्चे के लिए असली बदलाव यह है कि अब चुनाव स्कूल में ही होगा

August 3, 2026
monsoon

पहाड़ों पर छह दिन की बारिश की चेतावनी है — और खेत के हिसाब से देखें तो यह बारिश सही वक़्त पर आई है

August 3, 2026
renewable-energy-1.webp

दिन की धूप का हल भारत ने निकाल लिया। असली समस्या अब शाम सात बजे की है।

August 2, 2026
बिहार ड्रोन सेंटर योजना

बिहार में 480 ड्रोन सेंटर खुलेंगे, पर ड्रोन किसान को बेचा नहीं जाएगा — किराये पर मिलेगा। यही इस योजना की असली बात है

August 2, 2026
Tuesday, August 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी की मजबूत सरकार

मंत्रियों को दिया मंत्रालय चलाने का महामंत्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 11, 2024
in the blitz
0
modi3.0
दीपक द्विवेदी

नरेंद्र मोदी अब देश के पहले ऐसे गैर कांग्रेसी नेता बन चुके हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण की है।
तमाम बयानबाजियों, जद्दोजहद और कयासों के बीच सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए नरेंद्र मोदी देश के दूसरे ऐसे नेता बन चुके हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ ले कर नया इतिहास रच दिया है और ऐसा करने वाले वह पहले गैर-कांग्रेसी नेता भी बन चुके हैं। इससे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू ही अकेले ऐसे नेता थे जो लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बने थे। शपथ लेने के पूर्व गत दिनों नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुना गया था।

इसमें कोई दो राय नहीं कि यह प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व का ही प्रभाव है कि उनकी कार्यशैली के प्रति एनडीए के सभी सांसदों ने विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना नेता चुना। यह बात दीगर है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अकेले अपने दम पर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा नहीं मिल पाया किंतु एनडीए को बहुमत से कुछ अधिक सीटें अवश्य मिली हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ लेने वाले देश के दूसरे नेता…

इसीलिए गठबंधन की सरकार का गठन करने में किसी प्रकार की कोई अड़चन नहीं थी। चूंकि यह गठबंधन चुनाव पूर्व का है अत: इसके सभी घटक दल पहले से ही ऐसी स्थिति में समर्थन देने को प्रतिबद्ध थे। हालांकि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के साथ गठबंधन में पूर्व के अनुभवों के आधार पर इन कयासों और अफवाहों को ऊर्जा मिल रही थी कि सरकार के गठन के समय ये व अन्य सहयोगी दल अपनी-अपनी शर्तें मनवाने के लिए जबरदस्त दबाव बना सकते हैं। कहा तो यह भी जा रहा था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ये दल एनडीए से अलग भी हो सकते हैं। वैसे यह बात अच्छी रही कि इस अवसर पर इन दोनों नेताओं अथवा अन्य सहयोगी दलों ने अपनी इमेज पर कोई अंगुली तक नहीं उठने दी। एनडीए की बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में कहा कि भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है।

बहुत लंबे अंतराल, लगभग 6 दशक के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सशक्त नेतृत्व को चुना है। हम सभी को गर्व है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एनडीए ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुटता से लड़ा और जीता। हम सभी एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनते हैं। एनडीए सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी।

-एनडीए की बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में कहा कि भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है।

वैसे एनडीए के इस प्रस्ताव के बाद अब भी विपक्षी गठबंधन को यह लगता है कि यह एनडीए सरकार लंबे समय तक चल नहीं पाएगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभी हाल ही में कहा कि केंद्र की भाजपा नीत एनडीए सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। उनकी पार्टी केंद्र में राजनीतिक स्थिति के संबंध में ‘देखो और प्रतीक्षा करो’ का रुख अपनाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने भले ही आज सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया हो लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वह कल ऐसा नहीं करेगा। फिलहाल तो इसे एक खयाली पुलाव ही समझना चाहिए लेकिन इसमें भी कोई शक नहीं है कि इस बार पीएम मोदी को गठबंधन की मजबूरियों के साथ सत्ता में सामंजस्य बैठाना पड़ेगा। यही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी की इस सरकार को ‘बंधन’ की सरकार की भी संज्ञा दी जा रही है। अब प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल की सबसे बड़ी चुनौती सहयोगियों से तालमेल को माना जा रहा है। एनडीए के सहयोगियों के हितों को साधते हुए उन्हें सरकार के कार्यों के साथ-साथ आगे बढ़ना होगा और पार्टी के एजेंडे को भी अमली जामा पहनाना होगा। बीजेपी के तमाम ऐसे एजेंडे हैं जो अन्य दलों के हितों के साथ टकरा सकते हैं। अब एनडीए के सहयोगियों के लिए भी यह एक कड़ी परीक्षा का समय है। यह तो समय के गर्भ में ही छिपा है कि एनडीए के सहयोगी दल किस तरह से आपस में तालमेल बैठाते हैं और विपक्ष को कोई मौका दिए बगैर पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करते हैं। इसमें शायद कोई संदेह नहीं कि वर्तमान पांच सालों का परफार्मेंस अगले पांच वर्षों की सत्ता की कुंजी भी बन सकता है। इसीलिए पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों को अपने-अपने मंत्रालय का कार्यभार सही ढंग से संचालित करने का महामंत्र भी दिया ताकि सरकार के फैसलाें से जनता समुचित रूप से लाभािन्वत हो सके।

शपथ के बाद एक्स पर मोदी ने लिखा
मैं और मंत्रिपरिषद के मेरे सहयोगी, करोड़ देशवासियों की सेवा करने और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation