• Latest
  • Trending
modi3.0

ये हैं मोदी 3.0 के मजबूत हौसले वाले ‘फ्रंट लाइनर’

June 11, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ये हैं मोदी 3.0 के मजबूत हौसले वाले ‘फ्रंट लाइनर’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 11, 2024
in the blitz
0
modi3.0

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे साफ होने के पांच दिन बाद भारत को नई सरकार मिल गई है।
नरेंद्र मोदी – उम्र 73 साल, लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीत कर सांसद बने हैं।
राजनाथ सिंह – उम्र 72 साल, देश के गृह और रक्षा मंत्री रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं।
अमित शाह – उम्र 59 साल, देश के गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष रह चुके हैं। लगातार गांधीनगर से दूसरी बार सांसद बने। चार बार गुजरात के विधायक रहे हैं। गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री भी हैं।
नितिन गडकरी – उम्र 67 साल, 2014 से मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र के नागपुर से चुनाव जीतकर सांसद बने हैं।
जेपी नड्डा – उम्र 63 साल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। 2014 में मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। हिमाचल सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं।
शिवराज सिंह चौहान – उम्र 65 साल, पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और मध्य प्रदेश की विदिशा से लोकसभा चुनाव जीते हैं।
निर्मला सीतारमण – उम्र 64 साल, पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहीं। राज्यसभा से सांसद हैं।
एस जयशंकर – उम्र 69 साल, विदेश सचिव के पद से रिटायर होने के बाद देश के विदेश मंत्री बने। 2 बार राज्यसभा से सांसद चुने गए हैं।
मनोहरलाल खट्टर – उम्र 70 साल, पहली बार कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की। 9 साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्व प्रचारक हैं और हरियाणा के करनाल से पहली बार सांसद चुने गए हैं।
एचडी कुमारस्वामी- उम्र 65 साल, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं और वोक्क ालिगा समुदाय से आते हैं। एनडीए के सहयोगी जनता दल सेक्युलर के नेता हैं।
पीयूष गोयल-उम्र 60 साल, राज्यसभा में नेता सदन रहे हैं, पहली बार लोकसभा से सांसद चुने गए हैं। इससे पहले राज्यसभा के सदस्य के तौर पर सांसद बन पिछली सरकारों में मंत्री रहे। महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से सांसद चुने गए हैं।
धर्मेंद्र प्रधान- उम्र 54 साल, पिछली सरकार में शिक्षा मंत्री रहे हैं। ओडिशा के संबलपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं।
जीतनराम मांझी- उम्र 78 साल, एनडीए गठबंधन के सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता हैं। बिहार के पूर्व मुख्यंत्री रहे हैं। दलित समुदाय से आते हैं और पहली बार सांसद बने हैं।
ललन सिंह – उम्र 69 साल, एनडीए के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड के नेता हैं। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और भूमिहार समाज से आते हैं। मुंगेर से सांसद चुने गए हैं।
सर्बानंद सोनोवाल-उम्र 62 साल, असम के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और आदिवासी समुदाय से आते हैं। पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं। असम के डिब्रूगढ़ से लोकसभा चुनाव जीते हैं।
वीरेंद्र खटीक – उम्र 70 साल, पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं। आठवीं बार सांसद चुने गए हैं। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ सीट से चुनकर इस बार संसद पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश में बड़े दलित नेता माने जाते हैं।
के राममोहन नायडू- उम्र 36 साल, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से सांसद हैं, पूर्व मंत्री येरेन नायडू के बेटे हैं। इस बार सबसे युवा कैबिनेट मंत्री हैं। वह टीडीपी के नेता हैं।
प्रहलाद जोशी- उम्र 61 साल, कर्नाटक के धारवाड़ से पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। कर्नाटक बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष हैं और पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं।
जुएल उरांव – उम्र 63 साल, ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद चुने गए हैं।अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। छठी बार सांसद चुने गए हैं। बड़े आदिवासी चेहरे के तौर पर पहचाने जाते हैं।
गिरिराज सिंह-उम्र 71 साल, पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। लगातार तीसरी बार बिहार के बेगूसराय से सांसद चुने गए हैं। बिहार सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
अश्विनी वैष्णव – उम्र 54 साल, पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आईएएस से इस्तीफा देकर राजनीति में एंट्री ली और फिलहाल ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया – उम्र 53 साल, 2020 में कांग्रेस से बीजेपी में आए और कैबिनेट मंत्री बनाए गए। 5वीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। मध्य प्रदेश की गुना सीट से सांसद हैं।
भूपेंद्र यादव – उम्र 55 साल, राजस्थान के अलवर से पहली बार लोकसभा सांसद का चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में पर्यावरण मंत्री थे। बीजेपी के रणनीतिकार के तौर पर पहचाने जाते हैं।
गजेंद्र सिंह शेखावत – उम्र 57 साल, दूसरी बार राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में जलशक्ति मंत्री रहे।
अन्नपूर्णा देवी – उम्र 54 साल, झारखंड के कोडरमा से सांसद हैं और ओबीसी समुदाय से आती हैं। पिछली सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री थीं और दूसरी बार लोकसभा का चुनाव जीती हैं।
किरेन रिजिजू -उम्र 52 साल, अरुणाचल वेस्ट सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं और नॉर्थ ईस्ट में बीजेपी के बड़े चेहरों में शामिल हैं।
हरदीप पुरी- उम्र 72 साल, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं। आईएफएस से रिटायरमेंट के बाद राजनीति में आए।
मनसुख मंडाविया- उम्र 51 साल, गुजरात के पोरबंदर से पहली बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे।
जी किशन रेड्डी- उम्र 64 साल, तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में पर्यटन-संस्कृति मंत्री रहे.
चिराग पासवान- उम्र 41 साल, बिहार के हाजीपुर से सांसद हैं। एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास के नेता हैं। पहली बार केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।
सीआर पाटिल- उम्र 59 साल, गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष हैं और नवसारी सीट से सांसद चुने गए हैं। लगातार चौथी बार चुनाव जीते हैं। 2019 में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation