• Latest
  • Trending
NDA rule in Andhra, BJP ends Naveen Patnaik's rule in Odisha

आंध्र में एनडीए राज, ओडिशा में भाजपा ने नवीन पटनायक का राज किया खत्म

June 6, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आंध्र में एनडीए राज, ओडिशा में भाजपा ने नवीन पटनायक का राज किया खत्म

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 6, 2024
in the blitz
0
NDA rule in Andhra, BJP ends Naveen Patnaik's rule in Odisha
ब्लिट्ज ब्यूरो

भुवनेश्वर। भाजपा ने ओडिशा की 147-सदस्यीय विधानसभा में 74 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी दी। आयोग के अनुसार, विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती जारी है और भाजपा ने 78 सीट जीत ली है। ओडिशा में वर्ष 2000 से सत्तारूढ़ बीजद को विधानसभा में इस बार 51 सीट मिली है। कांग्रेस को इस चुनाव में 14 सीट से संतोष करना पड़ा है।

ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, बीजू जनता दल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जिस सीट से चुनाव लड़े, वहां उन्हें हार मिली। बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरत पटनायक को हार का वार झेलना पड़ा। नवीन पटनायक को 26 साल में पहली बार मिली हार।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

दरअसल नवीन पटनायक ने इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ा। उन्होंने गंजम जिले में अपनी परंपरागत सीट हिंजली से 4,636 वोटों के अंतर से जीत हासिल की लेकिन कांटाबाजी विधानसभा सीट से उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। कांटाबाजी सीट से भाजपा के लक्ष्मण बाग ने पटनायक को 16,344 वोटों के बड़े अंतर से मात दी। भाजपा प्रत्याशी को 90,876 तो पटनायक को 24,532 वोट मिले। ये पहली बार है, जब पटनायक को अपने 26 वर्ष के राजनीतिक करियर में हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 78, बीजद को 51, कांग्रेस को 14, भाकपा (मार्क्सवादी) को एक और अन्य को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई।

इस बार ओडिशा में भाजपा की लहर तो दिखी लेकिन, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल को हार झेलनी पड़ी। मनमोहन सामल को चांदबाली विधानसभा सीट से बीजद प्रत्याशी ब्योमकेश रे ने 1,916 वोटों के अंतर से हराया।

रे को 83,063 वोट तो सामल को 81,147 वोट मिले।
कमोबेश ऐसा ही हाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरत पटनायक का भी रहा। सरत पटनायक नौपदा विधानसभा सीट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। उन्हें कुल मिलाकर 15,501 मिले। वहीं इस सीट पर जीत हासिल करने वाले बीजद प्रत्याशी राजेंद्र ढोलकिया को 61,822 वोट मिले।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation