• Latest
  • Trending
Kangana Ranaut

पांच सबसे अमीर प्रत्याशियों में कंगना रनौत भी

May 24, 2024
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

July 22, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: बाज़ार ने कच्चे तेल, महंगाई और टैरिफ की घड़ी को पढ़ा

July 22, 2026
sikkim-teesta-tunnel-accident-rescue-2026

पहाड़ के नीचे: एक बचाव, एक शोक और मज़दूरों के प्रति एक ज़िम्मेदारी

July 22, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

निजी रॉकेट, राष्ट्रीय गौरव: भारत एक ख़ास अंतरिक्ष क्लब में शामिल

July 22, 2026
monsoon

पहाड़ों पर फिर रेड अलर्ट: मानसून ने पकड़ी दोबारा रफ़्तार

July 22, 2026
semiconductor

पहली चिप की उलटी गिनती: अब भारत में बनेगा सिलिकॉन

July 22, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

सिनेमाघरों में रौनक: जुलाई का बॉक्स ऑफ़िस 480 करोड़ के पार

July 22, 2026
water

नल से पानी तक: भारत के जल मिशन का ख़ामोश दूसरा अध्याय

July 22, 2026
export

बस आख़िरी एक फ़ीसदी, और घड़ी में सिर्फ़ 48 घंटे

July 22, 2026
QR-code

अर्थव्यवस्था की पटरियां: कैसे यूपीआई ने रोज़मर्रा के भारत को बदल दिया

July 21, 2026
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस

सिनेमाघरों में रौनक: जुलाई का बॉक्स ऑफ़िस 450 करोड़ के पार

July 21, 2026
Thursday, July 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पांच सबसे अमीर प्रत्याशियों में कंगना रनौत भी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 24, 2024
in the blitz
0
Kangana Ranaut
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। बाकी दो चरणों के लिए मतदान 25 मई और 1 जून को कराए जाएंगे। सातवें दौर के नामांकन की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। इस बीच, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सातवें चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के हलफनामों का भी विश्लेषण किया है। इस चरण में कुल 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनके शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है। एडीआर के विश्लेषण में बताया गया है कि सातवें चरण में 904 उम्मीदवारों से 199 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 299 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि
904 में से 199 (22 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 151 (17 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 13 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर दोषसिद्ध मामले घोषित किए हैं। चार उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या (आईपीसी-302) से जबकि 27 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या के प्रयास (आईपीसी-307) से जुड़े मामले घोषित किए हैं। महिलाओं पर अत्याचार से जुड़े मामले घोषित करने वाले उम्मीदवार 13 हैं। इन 13 में से दो उम्मीदवारों पर दुष्कर्म (आईपीसी-376) से जुड़ा मामला दर्ज है। इसके अलावा, भड़काऊ भाषण से जुड़े मामले घोषित करने वाले कुल 25 उम्मीदवार हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

दलवार आंकड़े क्या हैं?
टीएमसी के नौ में से सात, सपा के नौ में से सात, माकपा के आठ में से पांच, शिअद के 13 में से आठ, भाजपा के 51 में से 23, कांग्रेस के 31 में से 12, आप के 13 में से पांच, बीजद के छह में से दो, भाकपा के सात में से दो और 56 में से 13 में बसपा के उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। वहीं, सपा के नौ में से छह, माकपा के आठ में से चार, भाजपा के 51 में से 18, टीएमसी के नौ में से तीन (33 प्रतिशत), बीजद के छह में से दो, शिअद के 13 में से चार, आप के 13 में से चार, कांग्रेस के 31 में से सात, बसपा के 56 में से 10 और सात में से एक भाकपा के उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं।

उम्मीदवारों की संपत्ति का लेखा-जोखा
904 में से 33 प्रतिशत यानी 299 उम्मीदवार करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा भाजपा के 44 उम्मीदवार करोड़पति हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस है जिसके 30 उम्मीदवार करोड़पति हैं। चुनावी हलफनामों में इन प्रत्याशियों ने एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में हर उम्मीदवार के पास औसतन 3.27 करोड़ की संपत्ति है। दलवार आंकड़ों पर गौर करें तो शिअद के 13 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 25.68 करोड़ की है।

सबसे अमीर प्रत्याशी
सातवें चरण में सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल हैं। पंजाब के बठिंडा से शिअद प्रत्याशी हरसिमरत ने कुल 198 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। इस मामले में दूसरे स्थान पर भाजपा के बैजयंत पांडा हैं। ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट से चुनाव लड़ रहे पांडा ने अपने हलफनामे में 148 करोड़ की दौलत बताई है। तीसरे सबसे धनी प्रत्याशी भाजपा के संजय टंडन हैं। चंडीगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे टंडन की संपत्ति 111 करोड़ की है। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव लड़ रहे दो प्रमुख उम्मीदवार भी शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है। वहीं भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने 91 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

संपत्ति (रुपये में) उम्मीदवार
5 करोड़ और उससे अधिक 111
2 करोड़ से 5 करोड़ 84
50 लाख से 2 करोड़ 224
10 लाख से 50 लाख 257
10 लाख से कम 228

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation