• Latest
  • Trending
Preparation for trial on second phase of underground metro

अंडरग्राउंड मेट्रो के दूसरे फेज पर ट्रायल की तैयारी

May 17, 2024
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
Sunday, July 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अंडरग्राउंड मेट्रो के दूसरे फेज पर ट्रायल की तैयारी

जल्द शुरू होगी आरे से बीकेसी के बीच सर्विस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2024
in महाराष्ट्र
0
Preparation for trial on second phase of underground metro
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। अंडरग्राउंड के पहले फेज पर ट्रायल रन की प्रक्रिया अंतिम चरण के करीब पहुंचाने के बाद मेट्रो प्रशासन ने मेट्रो के दूसरे फेज पर ट्रायल रन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। मेट्रो के दूसरे फेज में बीकेसी से आचार्य आत्रे चौक के बीच मेट्रो को दौड़ाया जाएगा।

इस फेज पर ट्रायल रन की शुरुआत मेट्रो को बीकेसी से दादर के बीच चलाकर की गई। यह मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो है। मेट्रो प्रशासन के अनुसार जल्द ही मेट्रो को वर्ली परिसर के आचार्य आत्रे चौक स्टेशन तक दौड़ाया जाएगा। अब तक मेट्रो के द्वार आम यात्री के लिए खुलने के लिए आरे से बीकेसी के मेट्रो का ट्रायल रन चल रहा है। आरे से बीकेसी के बीच मेट्रो की ट्रायल रन प्रक्रिया थर्ड पार्टी टेस्ट तक पहुंचने के बाद मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएसआरसी) ने अगले फेज का काम शुरू कर दिया है। थर्ड पार्टी टेस्ट का मतलब एमएमआरसी ने अपने लेवल पर मेट्रो की सभी जांच पूरी कर ली है।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

थर्ड पार्टी टेस्ट अनिवार्य
मेट्रो मार्ग और सभी उपकरणों की डबल जांच के लिए थर्ड पार्टी टेस्ट अनिवार्य होता है। इस टेस्ट में पास होने के बाद एमएसआरसी द्वारा फाइनल जांच के लिए मेट्रो रेलसेफ्टी बोर्ड (सीएसआरएस) को आमंत्रित करेगा। जून के अंत या जुलाई के दूसरे सप्ताह तक मेट्रो प्रशासन ने सभी अनिवार्य प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है।

– जून अंत या जुलाई के दूसरे सप्ताह तक अनिवार्य प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

इंतजार होगा खत्म
लंबे इंतज़ार के बाद यात्री आगामी दो महीने के भीतर आरे से बीकेसी के बीच मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

मेट्रो के 11 रेक मुंबई पहुंचे
दूसरे फेज पर मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए मेट्रो की 11 रेक पहले ही मुंबई पहुंच चुकी है। मेट्रो की 11 ट्रेन और उनके उपकरण की टेस्टिंग का काम कारशेड में चल रहा है। आगामी कुछ दिन में इन ट्रेनों की जांच का काम पूरा कर लिया जाएगा। एमएमआरसी ने मेट्रो के पहले फेज में 9 ट्रेक के साथ सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक ले जाने के लिए मेट्रो की ट्रेनें तैयार हैं।

पूरे मार्ग पर 95 प्रतिशत काम पूरा
इस वर्ष के अंत या 2025 के आरंभ तक पूरे रूट पर मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना पर एमएमआरसी काम कर रही है। इसके लिए पूरे मार्ग पर 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। मेट्रो-3 के मार्ग पर यात्री को मेट्रो सेवा तीन फेज में मिलेगी। जुलाई तक आरे से बीकेसी पहले फेज के तहत मेट्रो सेवा यात्रियों को उपलब्ध होगी। वहीं सितंबर, अक्टूबर तक दूसरे फेज यानी आचार्य आत्रे चौक तक यात्रियों को मेट्रो सेवा उपलब्ध हो सकती है। वर्ष के अंत तक पूरे रूट पर सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

आचार्य आत्रे चौक ही क्यों?
आरे से कोलाबा के बीच मेट्रो-3 कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है, ऐसे में मेट्रो प्रशासन ने दूसरे फेज के अंतिम स्टेशन के लिए आचार्य आत्रे चौक स्टेशन का चयन एक खास वजह से किया है। मेट्रो अधिकारी के अनुसार, मेट्रो मार्ग पर क्रॉस ओवर (इंटरचेंज) की सुविधा बीकेसी और आचार्य आत्रे चौक, सीएसएमटी और कफ परेड स्टेशन पर है। क्रॉस ओवर की सुविधा होने के कारण ही पहले फेज के लिए आरे से बीकेसी फिर दूसरे फेज के लिए बीकेसी से आचार्य आत्रे चौक का चयन किया गया है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि क्रॉस ओवर से ट्रेन को अप लाइन से डाउन लाइन की तरफ मोड़ा जाता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation