• Latest
  • Trending
Poets of Haryana and Delhi create a blast in Mumbai

मुंबई में हरियाणा-दिल्ली के कवियों का धमाल

April 12, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई में हरियाणा-दिल्ली के कवियों का धमाल

राजेश चेतन की कविताओं ने गुदगुदाया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 12, 2024
in महाराष्ट्र
0
Poets of Haryana and Delhi create a blast in Mumbai

मुंबई। यहां अायोजित कवि सम्मेलनों में हरियाणा व दिल्ली के कवियों ने धमाल मचाकर मुंबईवासियों को काव्य रस से सराबोर कर दिया। भारतीय संस्कृति, संस्कार, मूल्यों को शब्द-तरंग-लय में पिरोकर दुनिया भर में पहुंचाने वाले कवि राजेश चेतन यहां तीन दिन में आयोजित दो हास्य कवि सम्मेलनों में काव्यप्रेमियों के दिलो दिमाग पर छा गए। विस्तारित फलक पर अपनी हास्य रचनाओं का ऐसा पिटारा खोला कि लोग ‘वन्स मोर-वन्स मोर’ करते रहे। रचनाओं में तंज, कटाक्ष, राष्ट्र प्रेम, काव्य में प्रयोगधर्मिता के लिए मशहूर राजेश चेतन मुंबई वासियों को हास्य रस से सराबोर करने में भी सफल रहे।

मानस मन के चेतन-अचेतन पर गहरी छाप छोड़ने वाले राजेश चेतन साहित्य मंडली में काव्य के ‘अक्षय पात्र’ माने जाते हैं। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, मुंबई महानगर व अग्रवाल समाज नवी मुंबई (नेरुल-खारघर-पनवेल) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कवि संगम के बैनर तले हुए हास्य कवि सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति की शुरूआत राजेश चेतन ने इन पंक्तियों से की-

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

‘पास पड़ोसी को झंडे पर चांद लगाना आता है, चंदा पे झंडा लहराना उनके बस की बात नहीं।’
राजेश चेतन विशेष आमंत्रण पर अब तक एक दर्जन देशों में अपनी काव्य प्रतिभा का परचम लहरा चुके हैं। उनके बाद अरुण जैमिनी, डा. कीर्ति काले, डा अर्जुन सिसोदिया, संजय बंसल, महेश दुबे की रचनाओं का प्रवाह दर्शकों, श्रोताओं को को आनंद के सागर में कहीं दूर तक बहा ले गया।
इन कार्यक्रमों में प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर आफ कस्टम्स, मुंबई प्रमोद कुमार अग्रवाल व प्रिंसिपल कमिश्नर आफ इन्कम टैक्स, मुंबई सतीश गोयल विशिष्ट अतिथि, विजय सिंघल (आईएएस), वाइस चेयरमैन एवं एमडी सिडको चीफ गेस्ट तथा शांतनु गोयल (आईएएस) ज्वाइंट एमडी, सिडको गेस्ट आफ आनर के रूप में शामिल हुए। आयोजन नेहरू सेंटर आडिटोरियम वर्ली व तेरणा मेडिकल कॉलेज आडिटोरियम नेरुल (वेस्ट), नवी मुंबई में हुआ।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation