• Latest
  • Trending
New flyover ready at Vile Parle Junction

विलेपार्ले जंक्शन पर नया फ्लाईओवर तैयार

March 15, 2024
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विलेपार्ले जंक्शन पर नया फ्लाईओवर तैयार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 15, 2024
in महाराष्ट्र
0
New flyover ready at Vile Parle Junction
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को ट्रैफिक मुक्त करने के लिए विलेपार्ले जंक्शन पर नया फ्लाईओवर तैयार करने का काम पूरा कर लिया गया है। मौजूदा समय में फ्लाईओवर पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। मार्च के दूसरे सप्ताह में इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इससे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टी-2) से बांद्रा तक लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सकेगी। 790 मीटर लंबे और 8 मीटर चौड़े फ्लाईओवर के खुल जाने से मुंबई डोमेस्टिक एयरपोर्ट (टी-1) से लगा विलेपार्ले जंक्शन भी ट्रैफिक मुक्त होगा।

नए फ्लाईओवर के बन जाने से टी-2 व दहिसर की दिशा से बांद्रा की तरफ जाने वाले वाहनों को सिग्नल फ्री मार्ग मिल सकेगा। नए फ्लाईओवर की शुरुआत वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के नंदगिरी गेस्ट हाउस के करीब से होती है और यह साईंबाबा मंदिर भाजीवाड़ी पर खत्म होता है।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

48.43 करोड़ में प्रोजेक्ट पूरा
मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण 790 मीटर लंबे फ्लाईओवर और कनेक्टिंग रोड प्रोजेक्ट के लिए 71.06 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी। हालांकि उम्मीद से कम पैसा खर्च करके इस प्रोजेक्ट को सिर्फ 48.43 करोड़ रुपये में पूरा कर लिया गया है। 74 मीटर के आठ स्टील स्पैन के इस्तेमाल से फ्लाईओवर बनाया गया है। वहीं 46 मीटर और 28 मीटर के स्पैन को जोड़ 74 मीटर का ‘गर्डर’बनाकर ब्रिज को तैयार किया गया है।

– आसान होगी टी-2 से बांद्रा पहुंचने की राह
– अनुमान से कम खर्च में तैयार हुआ ब्रिज

फ्लाईओवर व कनेक्टिंग रोड 8 मीटर चौड़ा है। ब्रिज 74 मीटर के आठ स्टील स्पैन के इस्तेमाल से बनाया गया।

मौजूदा फ्लाईओवर इसलिए नहीं था पर्याप्त
विलेपार्ले जंक्शन पर पहले से ही एक फ्लाईओवर है लेकिन वेस्टर्न हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की तेजी से बढ़ती संख्या के कारण ट्रैफिक हैंडल करने में यह फ्लाईओवर नाकाफी साबित हो रहा था। लेन कटिंग और अधिक गाड़ियों की वजह से पीक आवर के दौरान फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे वाहनों की लंबी कतारें रहती हैं। रेल मार्ग से टी-1 तक जाने वाले हवाई यात्री विले पार्ले रेलवे स्टेशन से उतरकर रिक्शा से विले पार्ले जंक्शन होते हुए एयरपोर्ट तक पहुंचते हैं। इस वजह से भी जंक्शन पर हर वक्त वाहनों की भीड़ रहती है।

रोजाना करीब 900 विमानों का संचालन यहां से हो रहा

मुंबई एयरपोर्ट देश का दूसरा व्यस्ततम एयरपोर्ट है। रोजाना करीब 900 विमानों का संचालन यहां से होता है। जंक्शन के महत्व को देखते हुए एमएमआरडीए ने मौजूदा के समानांतर नया फ्लाईओवर तैयार किया है। 2 लेन के नए फ्लाईओवर के बन जाने से अधिक संख्या में गाड़ियां बगैर जंक्शन पर रुके बांद्रा की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation