• Latest
  • Trending
Prime Minister dined with MPs in Parliament canteen

प्रधानमंत्री ने संसद कैंटीन में सांसदों संग किया भोजन

February 16, 2024
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री ने संसद कैंटीन में सांसदों संग किया भोजन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 16, 2024
in राष्ट्रीय
0
Prime Minister dined with MPs in Parliament canteen
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा की कार्यवाही के बाद नए संसद भवन की कैंटीन में चुनिंदा सांसदों के साथ दोपहर का भोजन किया। इनमें सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के सांसद शामिल थे। इसके लिए कैंटीन में पहले से ही इंतजाम करके रखा गया था। मोदी समेत आठ सांसदों ने शाकाहारी भोजन किया।

सांसदों को अलग-अलग फोन कर बुलाया
प्रधानमंत्री ने सांसदों को अलग-अलग फोन कर बुलाया था। मोदी के साथ कैंटीन में भोजन करने वाले सांसदों में एल मुरूगन (भाजपा), रितेश पांडे (बसपा), हिना गावित (भाजपा), कोन्याक (भाजपा), एन प्रेमचंदन (रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी), सस्मित पात्रा (बीजद), राम मोहन नायडू (टीडीपी) और लद्दाख के सांसद जमयाग सेरिग नामग्यात शामिल थे।

YOU MAY ALSO LIKE

अग्निवीरों के लिए दो साल के सेवा विस्तार की घोषणा

जल्द नई वर्दी में नजर आएंगे सीआईएसएफ के जवान

प्रधानमंत्री ने क्यों बुलाया किसी को नहीं था पता
सूत्रों के अनुसार इन सांसदों को कॉल आई थी, लेकिन किसी को जानकारी नहीं थी कि प्रधानमंत्री ने क्यों बुलाया है? जब सभी सांसद मोदी के पास गए, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि चलिए, आज मैं आपको एक सजा सुनाता हूं। फिर प्रधानमंत्री सभी को अपने साथ लेकर संसद की कैंटीन गए और भोजन किया।

राजनीति पर नहीं हुई बात
प्रधानमंत्री ने सांसदों के साथ कई अनुभव बांटे। सांसदों ने मोदी से सवाल भी पूछे, हालांकि राजनीति पर कोई बात नहीं हुई। प्रधानमंत्री के लाइफस्टाइल, कब उठते हैं, कब सोते हैं आदि सवाल सांसदों ने पूछे। मोदी ने बताया कि वह रात में सिर्फ साढ़े तीन घंटे सोते हैं और सूर्यास्त के बाद कुछ नहीं खाते हैं।

शरीफ के घर पहुंचने का किस्सा सुनाया
मोदी ने अपने उस अफगानिस्तान दौरे का भी जिक्र किया कि कैसे वह अफगानिस्तान में नई संसद के उद्घाटन से लौट रहे थे तो वहीं से पाकिस्तान गए।

नवाज शरीफ के घर शादी में किसी सुरक्षा कर्मी को भी उनके पहुंचने का पहले से पता नहीं था। पाक से लौटकर यह वाजपेयी के बर्थ-डे के कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्वेत पत्र पर भी बात की
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि श्वेत पत्र लाने के पीछे कारण यह है कि जब उनको पता चला यूपीए सरकार में इस तरह का भ्रष्टाचार हुआ है, देश की इतनी क्षति हुई है, लोगों के पैसे की लूट और बर्बादी हुई, तब यह निर्णय लिया गया कि यह सब देश के लोगों के सामने आना चाहिए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation