• Latest
  • Trending
Release of hostages begins due to efforts of Egypt, Qatar

मिस्र, कतर के प्रयासों से बंधकों की रिहाई शुरू

December 1, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मिस्र, कतर के प्रयासों से बंधकों की रिहाई शुरू

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 1, 2023
in अन्तरराष्ट्रीय
0
Release of hostages begins due to efforts of Egypt, Qatar
ब्लिट्ज ब्यूरो

गाजा। इस्राइल-हमास के बीच हुए समझौते के तहत 24 बंधकों को गाजा से रिहा किया गया है इनमें 13 इस्राइली नागरिक हैं। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने नागरिकों की रिहाई की पुष्टि की है। कतर के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हमास ने गाजा में 24 बंधकों को रेड क्रॉस को सौंपा। इसके बाद उन्हें राफा क्रॉसिंग से ले जाया गया। रिहा किए गए बंधकों में 13 इस्राइली नागरिक (कुछ दोहरी नागरिकता वाले), थाईलैंड के 10 और फिलीपींस का एक नागरिक शामिल है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि युद्धविराम समझौते के तहत रिहा किए गए बंधकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि थाई नागरिक रेड क्रॉस के साथ पट्टी से बाहर जा रहे हैं।

इस्राइल की जेलों से महिला, बच्चे रिहा

इस्राइल की जेलों से 39 फलस्तीनी महिलाओं और बच्चों को रिहा किया गया है। कतर के प्रवक्ता ने कहा कि यह युद्धविराम के पहले दिन के लिए बनी प्रतिबद्धताओं के अनुसार है। रिहा होने वाली फलस्तीनी महिलाओं में कुछ को इस्राइली सैनिकों पर हमलों के लिए हत्या के प्रयास में दोषी भी करार दिया गया था, जबकि किशोरों को सुरक्षाबलों पर पथराव के अपराध में गिरफ्तार किया गया था। बता दें सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था, जिसके बाद हमास के आतंकियों ने कई लोगों को बंधक बना लिया था।

सहमति में और क्या-क्या शामिल है

समझौते को लेकर हमास का दावा है कि इस्राइल दक्षिणी गाजा में हवाई उड़ानें बंद कर देगा और उन्हें उत्तरी इलाके में रोजाना छह घंटे तक ही संचालित करेगा। सहमति में यह भी निर्णय लिया गया है कि इस्राइली सेना युद्ध विराम के दौरान गाजा में सैन्य वाहन नहीं लाएगी, न ही किसी को हिरासत में लेने की कोशिश करेगी। इससे पहले घोषणा की गई थी कि संघर्ष विराम समझौते के तहत हमास 50 इस्राइली बंधकों को रिहा करेगा। बाद में इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तजाची हानेग्बी ने एक बयान में कहा कि बंधकों की रिहाई पर चर्चा लगातार जारी है। इस्राइली सेना के आंकड़ों के अनुसार हमास ने गाजा में 239 लोगों को बंधक बना रखा है, जिनमें 26 देशों के नागरिक भी शामिल हैं।

– हमास ने 24 को किया रिहा
– इस्राइल की जेलों से 39 को दी गई रिहाई

गाजा में 13,000 से अधिक लोग मारे गए
हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसने इस्राइल-हमास की जंग में मारे गए फलस्तीनियों की विस्तृत जानकारी के साथ गणना करना फिर शुरू कर दिया है और मृत्यु के 13,000 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। मंत्रालय ने उत्तर गाजा में आवागमन व संचार बंद होने के बाद 11 नवंबर को आंकड़े जारी करना बंद कर दिया था।

YOU MAY ALSO LIKE

युद्ध बढ़ेगा तो भूख भी: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को चेताया

यूपीआई की ग्लोबल उड़ान,11 देशों में पहुंचा भारत का पेमेंट सिस्टम

60 ट्रकों से भेजी गई राहत सामग्री
वहीं युद्धविराम समझौते के तहत गाजा को अत्यंत आवश्यक सहायता पहुंचाई जाने लगी है। गाजा सीमा अधिकारियों के अनुसार सहायता सामग्री लेकर 60 ट्रक राफा सीमा बिंदु पर मिस्र से आ चुके थे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation