• Latest
  • Trending
94 वर्षीय महिला ने मांगी भारतीय नागरिकता, बोलीं- भारतीय बनकर मरना चाहती हूं

अंतिम इच्छा पूरी करने को 94 साल की दादी छोड़ रही हैं अमेरिकी नागरिकता

July 13, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अंतिम इच्छा पूरी करने को 94 साल की दादी छोड़ रही हैं अमेरिकी नागरिकता

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 13, 2026
in साउथ
0
94 वर्षीय महिला ने मांगी भारतीय नागरिकता, बोलीं- भारतीय बनकर मरना चाहती हूं

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां 94 साल की एक महिला ने सरकार से भारतीय नागरिकता वापस देने की अपील की है। उनका कहना है कि वो भारतीय के रूप में ही मरना चाहती हैं। इस महिला के बच्चे अमेरिका में रहते हैं। वो 2000 में अपने बच्चों के पास अमेरिका चली गई थीं। उन्हें अमेरिकी नागरिकता भी मिल गई थी। वह 2018 में भारत वापस आकर अपने गांव में रहने लगी थीं। अब वो अमेरिकी नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता लेना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया है। उनकी अपील पर बापटला जिले के कलेक्टर ने सुनवाई की।

कहां का है मामला

महिला का नाम कोंड्रागुंटा महालक्ष्मम्मा है। उन्होंने सरकार से भारतीय नागरिकता वापस देने की अपील की है। उनका कहना है कि वह अपने जीवन के अंतिम दिन अपने गांव में बिताना चाहती हैं और एक भारतीय के रूप में मरना चाहती हैं। इस मामले की सुनवाई बापटला के जिला कलेक्टर डॉक्टर वी विनोद कुमार ने अपने दफ्तर में की।

YOU MAY ALSO LIKE

चेन्नई एयरपोर्ट के विस्तार की वृहद योजना तैयार

वाहनों को 100% इथेनॉल से चलाने का प्रयोग तो पांच दशक पहले हो चुका

अधिकारियों के मुताबिक महालक्ष्मम्मा मूल रूप से चिनागंजम मंडल के चिंथागुम्पाला गांव की रहने वाली हैं। पति नागभूषणम के निधन के बाद वह अपने बेटे डॉक्टर के बुच्चैया चौधरी के पास अमेरिका चली गई थीं। चौधरी के मशहूर कैंसर सर्जन हैं। महालक्ष्मम्मा ने जुलाई 2000 में अमेरिकी नागरिकता ले ली थी। करीब दो दशक अमेरिका में रहने के बाद वह 2018 में भारत लौट आईं थी। उसके बाद से ही वह अपने पैतृक गांव में रह रही हैं।
भारत आने के बाद उन्होंने स्वेच्छा से अपनी अमेरिकी नागरिकता छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने भारतीय नागरिकता दोबारा हासिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।

भारतीय संविधान के प्रति ली शपथ

उनके आवेदन पर सुनवाई हुई। इस दौरान महालक्ष्मम्मा को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ तेलुगु भाषा में दिलाई गई। उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें शपथ का पाठ तेलुगु में दिया गया था। उनके बेटे ने उसे पढ़ने में उनकी मदद की। इसके बाद उन्होंने कागजात पर दस्तखत कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

कलेक्टर डॉक्टर कुमार के मुताबिक महालक्ष्मम्मा के पास ओसीआई कार्ड और अमेरिकी नागरिकता थी। उन्हें लगा कि अब जीवन का अंतिम समय करीब है, इसलिए उन्होंने भारतीय नागरिक के रूप में अपने अंतिम दिन बिताने और इसी रूप में दुनिया से विदा लेने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि महालक्ष्मम्मा 23 जून को अपने बेटे के साथ मेरे पास आई थीं। उन्होंने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। उनका आवेदन और रिपोर्ट गृह मंत्रालय को अंतिम मंजूरी के लिए भेज दी गई है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation