• Latest
  • Trending
4 states will join Bharat Mala in 3 months

भारत माला से जुड़ेंगे 3 माह में 4 राज्य

June 2, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत माला से जुड़ेंगे 3 माह में 4 राज्य

एक्सप्रेसवे गुजरात से पंजाब आने-जाने का समय करेगा आधा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 2, 2023
in राष्ट्रीय
0
4 states will join Bharat Mala in 3 months

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत माला परियोजना के तहत बनाया जा रहा एक्सप्रेसवे केवल 3 महीने में तैयार हो जाएगा। यह हाईवे 4 राज्यों को आपस में जोड़ेगा। गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब जैसे 4 बड़े राज्यों को जोड़ने वाला जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेस इसी वर्ष तैयार हो जाएगा।

आधा समय लगेगा
इस पर ट्रैफिक शुरू होने के बाद गुजरात से पंजाब आने-जाने में लगने वाला समय घटकर आधा रह जाएगा। अभी यह दूरी तय करने में करीब 23 घंटे का समय लगता है, जबकि इस एक्सप्रेसवे से महज 12 घंटे में पंजाब से गुजरात पहुंचा जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान में इस एक्सप्रेसवे का मुआयना किया। यह ग्रीनफील्ड 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर उत्तरी और मध्य भारत के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

जामनगर, कांडला बंदरगाहों तक पहुंच होगी आसान
इसके बनने से उत्तर भारत के राज्यों से आसानी से गुजरात की जामनगर और कांडला बंदरगाहों तक आया-जाया जा सकेगा। कई बड़े शहरों के बीच ट्रैवल टाइम कम हो जाएगा। यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के 15 जिलों से गुजरेगा।

तीन रिफाइनरी को भी जोड़ेगा
यह कॉरिडोर देश की 3 रिफायनरी, पंजाब की भटिंडा, राजस्थान की बाड़मेर एवं गुजरात की जामनगर रिफायनरी को जोड़ेगा। राजस्थान में 15000 करोड़ रुपए की लागत से 637 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का 93 फीसदी काम पूरा हुआ है। यह कॉरिडोर पंजाब में 155 किलोमीटर और गुजरात में 125 किलोमीटर में बनेगा।

10 लेन तक विस्तार संभव
भविष्य में 10-लेन तक विस्तार के विकल्प के साथ 6-लेन राजमार्ग को 100 किमी प्रति घंटा रफ्तार की गति के लिए डिजाइन किया गया है। अमृतसर- जामनगर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को कपूरथला जिले में सुल्तानपुर लोधी के पास दिल्ली-कटरा एक्स्प्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इस कॉरिडोर से राजस्थान के लोगों की दिल्ली-कटरा एक्स्प्रेसवे से वैष्णो देवी की यात्रा सुगम होगी। अमृतसर- जामनगर कॉरिडोर से लुधियाना को कनेक्ट करने के लिए 2,500 करोड़ रुपए की लागत से 75 किलोमीटर लंबा 4-लेन लुधियाना- भटिंडा ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जा रहा है। हाईवे राजस्थान के प्रमुख नगरों को पंजाब के इंडस्टि्रयल शहर लुधियाना से जोड़ेगा।

हेलिपैड होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, ईवी चार्जिंग सुविधा उपलब्ध
इस एक्सप्रेसवे पर हेलिपैड होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन और जरूरी सामान की दुकानों सहित करीब 32 साइडवे फैसिलिटिज उपलब्ध होंगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation