• Latest
  • Trending
36 साल बाद अर्जेंटीना चैंपियन

36 साल बाद अर्जेंटीना चैंपियन

December 23, 2022
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

36 साल बाद अर्जेंटीना चैंपियन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 23, 2022
in खेल
0
36 साल बाद अर्जेंटीना चैंपियन

ब्लिट्ज विशेष

लुसैल। लियोनल मेसी का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पूरा हो गया। अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हरा दिया। तय 90 मिनट तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रही थी। एक्स्ट्रा टाइम के बाद मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ। फाइनल में मेसी ने दो गोल किए। वहीं, फ्रांस के लिए किलियन एमबाप्पे ने हैट्रिक जमाई।

नॉकआउट के सभी मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने मेसी, इस मामले में पेले को पीछे छोड़ा। अर्जेंटीना ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले उसे 1986 में खिताबी कामयाबी मिली थी। अर्जेंटीना का यह ओवरऑल तीसरा खिताब है। टीम 1978 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी।
वहीं, फ्रांस का लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना अधूरा रहा गया। टीम 2018 में चैंपियन बनी थी। फ्रांस दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हारा है। इससे पहले उसे 2006 में इटली के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में हार मिली थी।

90 मिनट में 2-2 था स्कोर
90 मिनट तक स्कोर लाइन 2-2 से बराबर थी। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। एक्स्ट्रा टाइम में दोनों टीमों ने 1-1 गोल दागे। 90 मिनट में दोनों टीमों से 4 गोल आए थे। अर्जेंटीना के लिए फर्स्ट हाफ के 23वें मिनट में मेसी और 36वें मिनट में एंजल डी मारिया ने गोल दागे। वहीं, फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ने 97 सेकेंड में 2 गोल दागकर स्कोर लाइन 2-2 से बराबर कर दी। एम्बाप्पे ने 80 मिनट में पेनल्टी से और 81वें मिनट में फील्ड गोल दागा।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

वैभव सूर्यवंशी भारत की टी-20 टीम में बरकरार

एक्स्ट्रा टाइम
एक्स्ट्रा टाइम के फर्स्ट हाफ में कोई गोल नहीं आया। फिर सेकेंड हाफ के 108वें मिनट में अर्जेंटीना के मेसी ने गोल दागकर स्कोर लाइन 3-2 कर दी। तभी 118वें मिनट में कीलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी से गोल दाग कर स्कोर लाइन 3-3 से बराबर कर दी। यह एम्बाप्पे का फाइनल में तीसरा गोल था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की।

मार्टिनेज को गोल्डन ग्लोब व एंजो को बेस्ट फुटबॉलर
फाइनल में 3 गोल के साथ एम्बाप्पे के इस वर्ल्ड कप में 8 गोल हो गए। सबसे अधिक गोल दागने पर उन्हें गोल्डन बूट मिला। मेसी ने टूर्नामेंट में 7 गोल दागे और गोल्डन बाॅल पुरस्कार मिला। एक बार पहले भी वह गोल्डन बाॅल पुरस्कार पा चुके। एमि मार्टिनेज को गोल्डन ग्लोब व एंजो फर्ना ंडेज बेस्ट फुटबॉलर रहे।

मेसी का 26वां मैच
26वां वर्ल्ड कप मैच मेसी खेले स्टार फुटबॉलर मेसी अपना दूसरा वर्ल्ड कप फाइनल खेला। वह 2014 के फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में भी अर्जेंटीना से खेले थे। तब टीम को जर्मनी ने 1-0 से हरा दिया था। मेसी के वर्ल्ड कप करियर का यह 26वां मैच भी रहा। मेसी ने जर्मनी के लोथार मैथ्यूज का रिकॉर्ड तोड़ा। लोथार के नाम 25 वर्ल्ड कप मैच खेलने का रिकॉर्ड है।

पहली हार से हारे नहीं
इस वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को पहले मैच में सऊदी अरब से हार मिली, लेकिन इसके बाद अर्जेंटीना ने हर मैच में बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम हर मैच में पहले से अच्छा गेम खेली। अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इस वर्ल्ड कप में टीम की सबसे बड़ी जीत हासिल की। उसने क्रोएशिया को 3-0 से हराया।

पिछली हार का बदला लिया
फ्रांस और अर्जेंटीना आखिरी बार 2018 वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 नॉकआउट मुकाबले में भिड़े थे। दोनों के बीच रोमांचक मैच हुआ था। फ्रांस ने मुकाबला 4-3 से जीता था। अर्जेंटीना वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था।

पेनल्टी शूटआउट का रोमांच

1-0 : फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ने लेफ्ट कॉर्नर में गोल दागा।
1-1 : अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने लेफ्ट साइड पर गोल दागा।
1-1 : फ्रांस के किंग्स्ले कॉमान का शॉट अर्जेंटीना के गोलकीपर ने मार्टीनेज ने रोक लिया।
2-1 : अर्जेंटीना के पाउलो डीबाला ने गोल दागा।
2-1 : फ्रांस के औरेलियन चौमेनी पेनल्टी मिस कर गए।
3-1 : अर्जेंटीना के लीएंड्रो पेरेडेस ने गोल दागा।
3-2 : फ्रांस के रांडल कोलो मुआनी ने गोल दागा।
4-2 : अर्जेंटीना के गोंजालो मोंटिएल ने गोल दागकर अर्जेंटीना को 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का चैंपियन बना दिया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation