• Latest
  • Trending
14 year old boy from Noida discovered new asteroid

नोएडा के 14 साल के बच्चे ने कर डाली नए एस्टेरॉयड की खोज

February 4, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नोएडा के 14 साल के बच्चे ने कर डाली नए एस्टेरॉयड की खोज

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 4, 2025
in the blitz
0
14 year old boy from Noida discovered new asteroid
ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। अंतरिक्ष के अनेक रहस्य पृथ्वी पर रहने वाले मानव के लिए आज भी अबूझ पहेली बने हुए हैं। नोएडा के स्कूली छात्र ने ऐसे की एक रहस्य से पर्दा उठाकर अपना नाम रोशन किया है। दरअसल, नोएडा के 9वीं क्लास के एक छात्र ने अंतरिक्ष में मार्स और जूपिटर के बीच के बीच मेन एस्टेरॉयड बेल्ट में एक नए एस्टेरॉयड की खोज की है। इसके चलते दुनिया की शीर्ष अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उसे ही एस्टेरॉयड का नामकरण करने की इजाजत दे दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा नोएडा के शिव नाडर स्कूल के 14 वर्षीय छात्र दक्ष मलिक को एक प्रोविजनल एस्टेरॉयड खोज के लिए मान्यता दी गई है। जैसा कि आमतौर पर होता है, इस एस्टेरॉयड का नाम वर्तमान में इसकी खोज के वर्ष के आधार पर ‘2023 ओजी40’ रखा गया है, लेकिन बहुत जल्द ही दक्ष मलिक को इसके लिए एक स्थायी नाम चुनने का सम्मान मिलेगा।
दक्ष मलिक ने बताया, मैं बचपन से ही अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखता हूं। मैं नेशनल जियोग्राफिक पर ग्रहों और सौर मंडल के बारे में बनी सभी डॉक्यूमेंट्रीज देखता था। यह एक सपने के सच होने जैसा है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

दक्ष मलिक और उनके स्कूल के कुछ दोस्त पिछले डेढ़ साल से इंटरनेशनल एस्टेरॉयड डिस्क्वरी प्रोजेक्ट (आईएडीपी) के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष में एस्टेरॉयड्स की खोज कर रहे थे। उन्हें यह मौका तब मिला जब स्कूल के एस्ट्रोनॉमी (खगोल विज्ञान) क्लब ने 2022 में इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सर्च कॉलेब्रेशन (आईएएससी) के बारे में एक ईमेल भेजा।

आईएएससी नासा से संबद्ध एक सिटीजन साइंस प्रोग्राम है, जो दुनियाभर के लोगों और छात्रों को अपने डेटासेट और सॉफ्टवेयर का उपयोग करके नासा को नए एस्टेरॉयड्स की खोज करने में मदद करने के लिए आमंत्रित करता है।

एसटीईएम और स्पेस संगठन और आईएएससी द्वारा संचालित आईएडीपी में हर साल दुनियाभर से 6000 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं और हर साल कुछ नए एस्टेरॉयड्स की खोज करने में सफल होते हैं। आईएएससी की वेबसाइट के अनुसार, दक्ष से पहले भारत के 5 अन्य छात्र नामित एस्टेरॉयड्स की खोज करने में सफल रहे हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation