• Latest
  • Trending
हाथ बनेंगे हथियार

हाथ बनेंगे हथियार

January 20, 2023
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Thursday, November 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हाथ बनेंगे हथियार

10 लाख सैनिकों को बिना हथियार के युद्ध कला सिखाएगा अमर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 20, 2023
in नया-भारत
0
हाथ बनेंगे हथियार

आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। भारतीय सेना एक तरफ जहां अपने सैनिकों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अपने सभी 10 लाख सैनिकों को बिना हथियार के युद्ध लड़ने की कला में भी माहिर करने जा रही है। इसके लिए सेना ने मार्शल आर्ट्स को मिलाकर एक नया प्रशिक्षण कोर्स तैयार किया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इस नए ट्रेनिंग कोर्स का नाम आर्मी मार्शल आर्ट्स रुटीन (अमर) रखा गया है। इसमेंं जवानों को बिना हथियारों के लड़ना सिखाया जाएगा।
सेना का मानना है कि कई बार ऐसी स्थितियां होती हैं जब जवानों को बिना हथियारों के भी दुश्मन से लड़ना पड़ सकता है। दरअसल, पूर्वी लद्दाख क्षेत्र की गलवान घाटी में 2020 में भारत चीन के सैनिकों में हथियारों के बगैर संघर्ष हुआ था।

हाथ बनेंगे हथियार

1 of 4
- +

विभिन्न समझौतों के तहत आमतौर पर सीमा क्षेत्र में गश्त करने वाले दलों को हथियार रखने की मनाही होती है। इसके बावजूद कई ऐसे मौके आए हैं जब सैनिकों के बीच बिना हथियारों के संघर्ष होता है। हाल में अरुणाचल प्रदेश में भी भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुआ था। ऐसे में बिना हथियार के युद्ध लड़ने में दक्षता विशेष मौकों पर महत्वपूर्ण हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि गलवान घाटी में हुए संघर्ष से ही सबक लेते हुए सेना ने यह कदम उठाया है।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

सेना के सूत्रों ने कहा कि इसमें जवानों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक बेसिक अमर कोर्स और दूसरा एडवांस अमर कोर्स। बेसिक कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें एडवांस कोर्स करना होगा। सेना के सूत्रों ने कहा कि कोर्स के प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए गए हैं। इसमें मार्शल आर्ट्स और कुछ अन्य भारतीय युद्ध कलाओं को भी शामिल किया गया है। सेना ने कहा कि प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद वे आगे यूनिट में जाकर सभी जवानों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। सभी जवानों के लिए बिना हथियारों की इस युद्ध कला में दक्ष होना अनिवार्य होगा। सेना के अनुसार इससे जहां भारतीय सैनिकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, उनकी कुल युद्धक क्षमता में भी इजाफा होगा। साथ ही वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकेंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation