• Latest
  • Trending
वाह कोहली! इस मुस्कुराहट पर भला कौन

वाह कोहली! इस मुस्कुराहट पर भला कौन

December 16, 2022
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Tuesday, October 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वाह कोहली! इस मुस्कुराहट पर भला कौन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 16, 2022
in स्पोर्ट्स
0
वाह कोहली! इस मुस्कुराहट पर भला कौन

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। तीसरे वनडे में विराट कोहली ने भी शतक जड़ा। उन्होंने 91 बॉल में 113 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का 44वां शतक है, जो उन्होंने 1214 दिनों बाद लगाया। विराट ने पिछला शतक 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था। शतक पूरा करने के बाद विराट के चेहरे की मुस्कुराहट और चमक देखते ही बनती थी

विराट ने पोंटिंग को पीछे छोड़ा : तीनों फॉर्मेट मिलाकर विराट कोहली की 72 इंटरनेशनल सेंचुरी हो गई हैं। उनके नाम वनडे में 44, टेस्ट में 27 और टी-20 इंटरनेशनल में एक शतक हैं। तीसरे वनडे में सेंचुरी के साथ विराट ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के 71 इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक सचिन तेंदुलकर ने जड़े हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

मैक्सवेल का ‘मैक्सिमम’

स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी 3.40 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा

टीम की जीत में 50वीं सेंचुरी : विराट की 72 इंटरनेशनल सेंचुरी में से 50 में टीम को जीत मिली। टीम की जीत में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी बनाने में उनसे आगे तेंदुलकर और पोंटिंग ही हैं। तेंदुलकर ने 53 और पोंटिंग ने 55 शतक टीम की जीत में लगाए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन : विराट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर बांग्लादेश के खिलाफ 19 मैच में 1392 रन हो गए। तीसरे वनडे में शतक के साथ वह बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। उनके बाद सचिन तेंदुलकर ने 19 मैच में 1316 रन बनाए हैं।

बांग्लादेश में सबसे ज्यादा रन : 113 रन की पारी के साथ विराट ने बांग्लादेश में 1097 वनडे रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह बांग्लादेश में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले विदेशी प्लेयर बने। उनके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा और जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर हैं। संगकारा ने 21 मैच में 1045 और टेलर ने 33 मैच में 874 रन बनाए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप। ईशान किशन और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 190 बॉल पर 290 रनों की पार्टनरशिप की। यह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। साउथ अफ्रीका के हाशिम आमला और क्विंटन डी कॉक ने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 282 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की थी।

दूसरे विकेट की पार्टनरशिप : कोहली-किशन की 290 रन की पार्टनरशिप दूसरे विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इस लिस्ट में टॉप पर विंडीज के गेल और सैमुएल्स हैं। दोनों ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 372 रन जोड़े थे। दूसरे नंबर पर सचिन-द्रविड़ के 331 और तीसरे पर गांगुली-द्रविड़ के 318 रन हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार 400 पार। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में पहली बार किसी टीम ने 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

वनडे में भारत की सबसे बड़ी जीत : भारत ने बांग्लादेश को 227 रन से हराया। यह भारत की बांग्लादेश पर सबसे बड़ी जीत है। यह वनडे में बांग्लादेश की किसी भी टीम के खिलाफ सबसे बड़ी हार भी है। इससे पहले टीम इंडिया ने ही उन्हें 2003 में 200 रन से हराया था। वनडे में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत बरमुडा के खिलाफ है। भारत ने 2007 में 257 रन से बरमुडा को हराया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation