• Latest
  • Trending
वरिष्ठों की देखभाल ही जागृति धाम का मिशन

वरिष्ठों की देखभाल ही जागृति धाम का मिशन

April 21, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वरिष्ठों की देखभाल ही जागृति धाम का मिशन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 21, 2023
in the blitz, राष्ट्रीय
0
वरिष्ठों की देखभाल ही जागृति धाम का मिशन

ब्लिट्ज विशेष

कोलकाता। अपनी इनोवेटिव और ट्रेंड सेटिंग परियोजनाओं के लिए विख्यात इन्फिनिटी ग्रुप ने पूर्वी भारत में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहले ग्रीन-सर्टिफाइड लिविंग सेंटर जागृति धाम का शुभारंभ किया है। अत्याधुनिक सुविधा का उद्देश्य बुजुर्गों की दैनिक जरूरतों को पूरा करके वरिष्ठों की देखभाल की अवधारणा में क्रांति लाना है। इस केंद्र ने भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) से प्रमाणीकरण प्राप्त किया है और यह रजत रेटिंग प्राप्त करने वाला पूर्वी क्षेत्र का पहला और भारत का दूसरा वरिष्ठ प्रतिष्ठान बन गया है।

वरिष्ठों की देखभाल की बढ़ती मांग को देखते हुए जागृति धाम की स्थापना की गई है । आंकड़े बताते हैं कि भारत में हर दिन 15,000 लोग सेवानिवृत्त होते हैं और अगले पांच दशकों में भारत में 60+ आबादी में 320 मिलियन की भारी वृद्धि होने का अनुमान है और भारत के बुजुर्गों की जनसंख्या 2030 तक 12.5 फीसदी हो जाएगी। आईजीबीसी प्रमाणित, सिल्वर-रेटेड ग्रीन बिल्डिंग जागृति धाम, सुरम्य इबिजा रिजॉर्ट एंड स्पा के अंदर स्थित है, जो बगीचों से भरपूर और पैदल मार्गों के लिए आदर्श माना जाता है। उपलब्ध सुविधाओं में योग और ध्यान कक्ष, स्पा और सैलून, सामुदायिक हॉल, पुस्तकालय और गेम रूम शामिल हैं, जो निवासियों के लिए सक्रिय, उल्लासमय जीवन सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा 24 घंटे जनरेटर बैकअप, लॉन्ड्री और हाउस कीपिंग सेवाएं मौजूद हैं जिनसे दिनचर्या परेशानी मुक्त रहती है। इनके साथ निवासियों के पास परिसर के भीतर स्थित बगीचे से ताजी जैविक सब्जियों का सेवन करने का विकल्प भी होगा। कमरों को चौबीसों घंटे सहायता के लिए आपातकालीन बटन के साथ, निवासियों की अनूठी जरूरतों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह सुविधा व्यक्तिगत देखभाल, समुदाय और अपनेपन की भावना और समान विचारधारा वाले निवासियों के साथ सहचर्य खोजने व बनाने का अवसर प्रदान करती है।

YOU MAY ALSO LIKE

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

– बड़ी मेहनत और स्नेह के साथ तैयार किया है इसे : रवींद्र चमरिया
– पूर्वी भारत का पहला ग्रीन-सर्टिफाइड लिविंग सेंटर

जागृति धाम ने विश्वस्तरीय सेवाओं के लिए स्थापित और विशिष्ट सेवा प्रदाताओं के साथ प्रमुख अलायंस भी किया है। सुविधा का दूसरा अलायंस एपोच एल्डर केयर के साथ है, जो डिमेंशिया और पार्किंसंस रोग जैसी बीमारियों से पीड़ित निवासियों की बेहतर देखभाल करने में सक्षम है। समग्र देखभाल प्रदान करने में विशेषज्ञता रखने वाली एक समर्पित पैरा मेडिकल टीम भी उपलब्ध रहेगी। आयुर्वेद में आस्था रखने वालों को भी उपयुक्त विकल्प उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इन सबसे ऊपर, जागृति धाम अपने निवासियों के लिए स्वस्थ जीवन और देखभाल पर जोर देता है। उद्घाटन अवसर पर जागृति धाम के मुख्य ट्रस्टी और इन्फिनिटी ग्रुप के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक रवींद्र चमरिया ने कहा कि जागृति धाम को द्विआयामी उद्देश्य पूरा करने के लिए बड़ी मेहनत और स्नेह के साथ तैयार किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को पूरी तरह से सक्रिय जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। जागृति धाम समय की बढ़ती जरूरतों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation