• Latest
  • Trending

ललितपुर के सैदपुर में फार्मा पार्क बनवाएगी योगी सरकार

February 11, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ललितपुर के सैदपुर में फार्मा पार्क बनवाएगी योगी सरकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 11, 2023
in राष्ट्रीय
0

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। योगी सरकार अपने बजट से फार्मा पार्क बनवाएगी। ललितपुर में स्थापना का विचार किया जा रहा है। यूपीसीडा इसका विकास करेगा। केंद्र सरकार से बल्क ड्रग पार्क, फार्मा पार्क की अनुमति नहीं मिल पाई। मिलने की उम्मीद प्रदेश सरकार ने अपने स्तर से इस पार्क की स्थापना की तैयारी शुरू कर दी है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट या वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में इसका एलान हो सकता है। सरकार ललितपुर के सैदपुर में उसी स्थान पर पार्क की स्थापना करेगी।

केंद्र ने देश में तीन बल्क ड्रग,फार्मा पार्क स्थापित करने का एलान किया था। यूपी ने ललितपुर के सैदपुर में 2000 एकड़ भूमि पर पार्क स्थापना का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। 12 अन्य राज्यों ने भी दावेदारी की थी। केंद्र सरकार ने अक्तूबर-नवंबर 2022 में इस प्रोजेक्ट के लिए आंध्र प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश का चयन कर लिया। यूपी व महाराष्ट्र सहित 10 राज्यों के प्रस्ताव मंजूर नहीं हो सके। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर प्रदेश को फार्मा सेक्टर में 16,000 करोड़ रुपये के एमओयू प्राप्त हुए हैं। माना जा रहा है, यदि ललितपुर में फार्मा पार्क स्थापित किया जाए तो देश और विदेश की फार्मा कंपनियों से औपचारिक प्रस्ताव पाने में कठिनाई नहीं होगी।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रोजेक्ट को राज्य सरकार के स्तर से जमीन पर उतारने की संभावनाओं की विस्तृत पड़ताल के लिए अपने सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी और सलाहकार (खाद्य सुरक्षा) डॉ. जीएन सिंह के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ललितपुर भेजा था।

सलाहकारों ने वहां के स्थलीय भ्रमण, फार्मा सेक्टर के डेवलपर्स व अधिकारियों से चर्चा और स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद इस पार्क की स्थापना के संबंध में अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेज दी है। इसमें पार्क की स्थापना की संस्तुति की गई है। कहा गया है कि यूपीसीडा फार्मा पार्क की स्वीकृति के लिए तत्काल आगे की प्रक्रिया शुरू करे। वित्तीय सहायता बजट से उपलब्ध कराने को कहा गया है।

चरणबद्ध व्यवस्था की संस्तुति : पार्क की स्थापना पर करीब 15 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसकी व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से राज्य सरकार के बजट से करने की संस्तुति की गई है। एसटीपी निर्माण, वाटर सप्लाई, स्टीम जनरेशन, सड़क, बाउंड्रीवाल व बिजली आदि पर 1500 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।

15 से 20 यूनिटें लगेंगी : 2000 एकड़ में 50-100 एकड़ तक जगह फार्मा कंपनियों को आवंटित की जाए तो 15-20 बड़ी यूनिटें स्थापित हो जाएंगी।
उच्चस्तरीय समिति ने कहा है कि यदि फार्मा पार्क के इन्फ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाकर सभी आवश्यक क्लीयरेंस ले लिए जाएं तो अगले दो वर्ष में 30 से 50 हजार करोड़ निवेश संभावित है।


इसलिए पार्क की सिफारिश

  • प्रस्तावित भूमि सरकार के स्पष्ट कब्जे में है और स्थानीय स्तर पर विवाद नहीं।
  • फार्मा सेक्टर के कई निवेशकों ने इस साइट को उपयुक्त बताया है और निवेश का आश्वासन दिया है।
  • फार्मा सेक्टर का कच्चा माल पेट्रोकेमिकल है। बीना रिफाइनरी ललितपुर के पास है।
  • ललितपुर मध्य भारत में स्थित है। यहां सड़क व रेल यातायात के साथ मुख्यालय पर हवाई अड्डा के विस्तारीकरण का काम प्रगति पर है। लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी बेहतर।
  • ग्वालियर, भोपाल व खजुराहो जैसे बड़े शहरों की दूरी 250 किमी से कम है। इन तीनों शहरों में हवाई अड्डे हैं।
  • बिजली व पानी आदि व्यवस्था बेहतर। सैदपुर-जामनी बांध इसमें उपयोगी होगा।
  • यदि राज्य इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाता है तो केंद्र से भी सहायता लेने का प्रयास किया जा सकता है।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation