• Latest
  • Trending
राफेल पर शोर मचाने वालों को एचएएल ने दिया जवाब : मोदी

राफेल पर शोर मचाने वालों को एचएएल ने दिया जवाब : मोदी

February 11, 2023
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राफेल पर शोर मचाने वालों को एचएएल ने दिया जवाब : मोदी

कर्नाटक में एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 11, 2023
in नया-भारत
0
राफेल पर शोर मचाने वालों को एचएएल ने दिया जवाब : मोदी

राफेल पर शोर मचाने वालों को एचएएल ने दिया जवाब : मोदी

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर (एलयूएच) का भी अनावरण किया। मोदी ने अपने संबोधन में राफेल डील को लेकर कांग्रेस का नाम लिए बिना निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा- यही एचएएल है जिसे बहाना बनाकर हमारी सरकार पर तरह-तरह के झूठे आरोप लगाए गए। राफेल जेट को लेकर लोगों को भड़काया गया और संसद का समय बर्बाद किया गया।

झूठ की हार ही होती है

उन्होंने कहा कि एचएएल की बढ़ती ताकत बहुत से पुराने झूठों और झूठे आरोप लगाने वालों का पर्दाफाश कर रही है। यह फैक्ट्री विपक्ष के आरोपों का जवाब है। सच आज सामने आ रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

तेजस के लिए अमेरिका ने इंजन देने में देरी की तो डीआरडीओ ने पलट दी बाजी

फ्रांस ने 114 राफेल की डील के लिए भेजा प्रपोजल, भारत में ही बनेंगे 94 विमान

615 एकड़ में फैली है फैक्ट्री

हेलिकॉप्टर फैक्ट्री में शुरुआत में लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर (एलयूएच) बनाए जाएंगे। यह एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री है। पीएम मोदी ने 2016 में इसकी नींव रखी थी। अधिकारियों ने बताया कि यह फैक्ट्री भारत की हेलिकॉप्टरों की जरूरत पूरा करने में सक्षम है। एलयूएच स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित 3-टन कैटेगरी का सिंगल इंजन वाला हेलिकॉप्टर है। शुरुआत में इस फैक्ट्री में हर साल करीब 30 हेलिकॉप्टर बनाए जाएंगे। फिर हर साल इसकी क्षमता को 60 से 90 हेलिकॉप्टर की दर से बढ़ाया जा सकता है। फ्लाइट टेस्ट हो चुका है। यहां 20 साल में 1000 से अधिक हेलिकॉप्टर बनेंगे।

ड्रोन से लेकर तेजस बनाए जा रहे

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक इनोवेशन की भूमि है। प्रदेश में ड्रोन से लेकर तेजस विमान बनाए जा रहे हैं। कर्नाटक निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। भारत अब आधुनिक असॉल्ट राइफल्स से लेकर एयरक्राफ्ट कैरियर और फाइटर जेट्स भी बना रहा है। 2014 से पहले के 15 सालों में जितना निवेश एयरोस्पेस सेक्टर में हुआ, उसका 5 गुना पिछले 8-9 वर्षों में हो चुका है। आज हम अपनी सेना को मेड इन इंडिया हथियार तो दे ही रहे हैं बल्कि हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट 2014 की तुलना में कई गुना ज्यादा हो गया है।

मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी

मोदी ने कहा कि कर्नाटक को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है। इससे यहां रोजगार बढ़ेंगे। यहां डबल इंजन की सरकार ने हर घर को जल और हर खेत को पानी की दिशा में बहुत काम किया है। हमने जल जीवन मिशन में 20 हजार करोड़ का बजट बढ़ाया है। नल से जल का फायदा 11 करोड़ परिवारों तक बढ़ा। इस साल के बजट की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

बजट सबको ताकत देने वाला

भारत जब आजादी के 100 वर्ष का जश्न मनाएगा, उस सशक्त भारत की नींव इस बार के बजट ने और मजबूत की है। शक्तिमान भारत की दिशा में यह बहुत बड़ा कदम है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में इस बार का बजट बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार का केंद्रीय बजट सबको ताकत देने वाला है।

डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र

इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले समय में भारत भूमि विश्व के लिए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र होगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। ये रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्म निर्भरता की यात्रा में मील का पत्थर है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation