• Latest
  • Trending
भारत-जापान के बीच दो अहम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर

भारत-जापान के बीच दो अहम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर

March 24, 2023
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Zimbabwe

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

July 23, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: तेल और टैरिफ़ की घड़ी के बीच बाज़ार सतर्क

July 23, 2026
export

आख़िरी एक फ़ीसदी: 24 जुलाई की घड़ी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

सात उड़ानों का साल: इसरो का अब तक का सबसे व्यस्त वर्ष

July 23, 2026
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Thursday, July 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत-जापान के बीच दो अहम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 24, 2023
in राष्ट्रीय
0
भारत-जापान के बीच दो अहम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। यूक्रेन संघर्ष से पैदा हुई वैश्विक चुनौतियों और भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी20 के लिहाज से जापान के प्रधानमंत्री का भारत दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इसे भारत-जापान के रिश्तों का नया अध्याय भी बताया जा रहा है। इसी क्रम में पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने दिल्ली में भारत-जापान वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने का संकल्प लिया और कहा कि यह शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के बीच दो अहम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 की अध्यक्षता को ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद करने का मंच बताया। पीएम मोदी ने कहा कि जापान के प्रधानमंत्री किशिदा की यात्रा भारत और जापान के बीच आपसी सहयोग की गति को बनाए रखने में मददगार होगी। उन्होंने कहा कि इस साल भारत जी20 और जापान जी7 की अध्यक्षता कर रहा है। इस दौरान प्राथमिकताओं पर मिलकर काम करने का सबसे अच्छा अवसर है। पीएम मोदी ने कहा, “जापानी प्रधानमंत्री ने मुझे जी7 नेताओं के शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया जो मई में हिरोशिमा में आयोजित किया जाएगा। मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। मुझे उम्मीद है कि हमारा जुड़ाव और गहरा होगा तथा आपसी सहयोग को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा।” विदेश मंत्रालय में भारत-जापान के बीच दो दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी हुए। पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा द्वारा भारत-जापान वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने का संकल्प लेने के साथ ही इन दोनों दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हुए। इसमें मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) के लिए 300 बिलियन जापानी येन के जापानी अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी की ओर से आधिकारिक विकास सहायता ऋण की चौथी किश्त से जुड़े दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया। साथ ही दोनों देशों के विदेश मंत्रालय के बीच भारत में जापानी भाषा की शिक्षा के लिए सहयोग से जुड़े ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

दोनों देशों की रक्षा साझेदारी
जापान और भारत रक्षा साझेदारी में बढ़ोतरी के साथ संयुक्त अभ्यास पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसी क्रम में जापान के पीएम ने जानकारी दी कि जून में जापान 800 समुद्री सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षित करने में मदद करेगा और मुक्त हिंद-प्रशांत (एफओआईपी) रणनीति के हिस्से के रूप में गश्ती नौकाएं खरीदने और बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए कम से कम 2 बिलियन डॉलर प्रदान करेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल

भागवत बोले-5 महाद्वीपों के लोग आरएसएस से मांग रहे ट्रेनिंग

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation