• Latest
  • Trending
भारत को दुनिया का सबसे बड़ा डेयरी निर्यातक बनना है : शाह

भारत को दुनिया का सबसे बड़ा डेयरी निर्यातक बनना है : शाह

March 24, 2023
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Zimbabwe

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

July 23, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: तेल और टैरिफ़ की घड़ी के बीच बाज़ार सतर्क

July 23, 2026
export

आख़िरी एक फ़ीसदी: 24 जुलाई की घड़ी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

सात उड़ानों का साल: इसरो का अब तक का सबसे व्यस्त वर्ष

July 23, 2026
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Thursday, July 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत को दुनिया का सबसे बड़ा डेयरी निर्यातक बनना है : शाह

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 24, 2023
in राष्ट्रीय
0
भारत को दुनिया का सबसे बड़ा डेयरी निर्यातक बनना है : शाह

ब्लिट्ज विशेष

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक बनकर संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि सबसे बड़ा डेयरी निर्यातक बनने का लक्ष्य भी रखना चाहिए।

शाह ने गांधीनगर में भारतीय डेयरी संघ (आईडीए) के 49वें डेयरी उद्योग सम्मेलन के तीसरे और अंतिम दिन ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हमारी दूध प्रसंस्करण क्षमता प्रतिदिन करीब 126 मिलियन लीटर है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। वर्ष 1970 से 2022 तक भारत की जनसंख्या चार गुना बढ़ी, वहीं दूध का उत्पादन दस गुना बढ़ा है। एक दूसरी श्वेत क्रांति की जरूरत है और हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार किसी भी अवसर को व्यर्थ जाने नहीं देगी। केन्द्रीय मंत्री के मुताबिक पिछले एक दशक में भारतीय डेयरी क्षेत्र में प्रति वर्ष 6.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। केंद्र सरकार गांवों में 2 लाख डेयरी सहकारी समितियों की स्थापना कर रही है। ऐसा होने के बाद डेयरी क्षेत्र की वृद्धि 13.80 फीसदी तक पहुंच जाएगी। वैश्विक दूध उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 33 प्रतिशत होगी। हमारा डेयरी निर्यात मौजूदा स्तर से कम से कम पांच गुना अधिक होगा। शाह ने कहा कि डेयरी दुनिया के लिए एक व्यवसाय है, लेकिन भारत में यह आजीविका का एक स्रोत भी है जहां 9 करोड़ परिवार डेयरी से सीधे जुड़े हुए हैं। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, पोषण संबंधी चुनौतियों का समाधान करने और महिला सशक्तिकरण में भी बड़ा योगदान देता है।

YOU MAY ALSO LIKE

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल

भागवत बोले-5 महाद्वीपों के लोग आरएसएस से मांग रहे ट्रेनिंग

देश के दूध उत्पादन में गुजरात की 20 फीसदी हिस्सेदारी : इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि देश में दूध उत्पादन में गुजरात की 20 फीसदी हिस्सेदारी। छोटे डेयरी किसान भारतीय डेयरी क्षेत्र की असली ताकत हैं। इस अवसर पर डॉ कुरियन अवॉर्ड, आईडीए पैट्रन अवॉर्ड और आईडीए फैलोशिप अवॉर्ड सहित प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

गुजरात समग्र विकास का एक मॉडल रहा है। साथ ही देश के दूध उत्पादन में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ डेयरी उद्योग में भी अग्रणी है। निरंतर विकास के लिए दूध और दूध उत्पादों की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना चाहिए। 27 साल के अंतराल के बाद गुजरात में आयोजित हुए इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 2700 से ज्यादा देश-विदेश के डेयरी विशेषज्ञ और व्यवसायी, डेयरी सहकारी समितियां, दूध उत्पादक, सरकारी अधिकारी, वैज्ञानिक, नीति निर्माता और योजनाकार, शिक्षाविद और अन्य एक ही प्लेटफार्म पर एकत्रित हुए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation