• Latest
  • Trending
भारतीय मूल के 4 सांसदों को अमेरिका में मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय मूल के 4 सांसदों को अमेरिका में मिली बड़ी जिम्मेदारी

February 11, 2023
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Thursday, November 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारतीय मूल के 4 सांसदों को अमेरिका में मिली बड़ी जिम्मेदारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 11, 2023
in नया-भारत
0
भारतीय मूल के 4 सांसदों को अमेरिका में मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय मूल के 4 सांसदों को अमेरिका में मिली बड़ी जिम्मेदारी

ब्लिट्ज ब्यूरो

वाशिंगटन। अमेरिका में भारतीय मूल के चार सांसदों को नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर, नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी सहित दो अन्य महत्वपूर्ण विभागों में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सांसद प्रमिला जयपाल, एमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति और रो खन्ना को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की तीन प्रमुख समितियों का सदस्य नियुक्त किया गया है। ये अमेरिका की राजनीति में भारतीय समुदाय के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला सांसद प्रमिला जयपाल को इमीग्रेशन पर अमेरिकी संसद के निचले सदन की शक्तिशाली न्यायिक समिति का रैंकिंग सदस्य नामित किया गया है।

  • नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर, नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी में मिले अहम पद
  • सांसद प्रमिला प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गई पहली द. एशियाई महिला
  • अमेरिकी राजनीति में भारतीय समुदाय के बढ़ते प्रभाव का असर
प्रमिला ने जाहिर की खुशी

नियुक्ति के बाद जयपाल ने कहा, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गई पहली दक्षिण एशियाई महिला के रूप में मैं इमिग्रेशन पर सदन की उपसमिति की रैंकिंग सदस्य के रूप में सेवा देने का अवसर मिलने से सम्मानित महसूस कर रही हूं। जयपाल ने कहा कि जब वह अमेरिका आई थी तब वह 16 वर्ष की थीं। उन्होंने अमेरिका में अपने जीवन के सफर को शानदार बताया।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति को चीन से जुड़ी नई कमेटी का रैंकिंग सदस्य बनाया गया है, जो चीन की उन कार्रवाइयों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गौर करेगी, जिनसे अमेरिका और दुनिया को खतरा हो सकता है।

खुफिया निगरानी का काम

भारतीय-अमेरिकी सांसद डॉ. एमी बेरा को खुफिया मामलों से जुड़ी सदन की एक शक्तिशाली संसदीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। द हाउस परमानेंट सेलेक्ट कमेटी ऑन इंटेलिजेंस पर केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए), नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर के कार्यालय, नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के साथ-साथ सेना के खुफिया प्रोग्राम सहित देश की खुफिया एक्टिविटी की निगरानी करने का प्रभार है।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अल्पसंख्यक मामलों के नेता हकीम जेफरीज ने अमेरिका और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा पर सदन की सेलेक्शन कमेटी के रैंकिंग सदस्य के रूप में कृष्णमूर्ति की नियुक्ति की घोषणा की।

सांसद रो खन्ना भी मेंबर

भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना को भी इस नई कमेटी का मेंबर बनाया गया है। इसका गठन प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्क ार्थी की तरफ से 118वीं कांग्रेस (संसद) में अमेरिका की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ आर्थिक, तकनीकी व सुरक्षा संबंधी प्रतिस्पर्धा से निपटने, उसकी जांच करने व नीति विकसित करने के उद्देश्य से किया है। कृष्णमूर्ति ने कहा, चयन समिति में रैंकिंग सदस्य के रूप में मुझे नियुक्त करने के लिए मैं नेता जेफरीज का आभारी हूं।

उन्होंने कहा, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अमेरिका और दुनिया भर में लोकतंत्र व समृद्धि के लिए गंभीर आर्थिक व सुरक्षा संबंधी खतरे पैदा करती है। ताइवान के लोकतंत्र के खिलाफ उसके खतरों, टिकटॉक को एक हथियार बनाने और सैकड़ों अमेरिकी डॉलर की संपत्ति की चोरी से यह साफ पता चलता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation