• Latest
  • Trending
भाजपा मोदी के सहारे, कांग्रेस व आप ने लगाया जोर

भाजपा मोदी के सहारे, कांग्रेस व आप ने लगाया जोर

November 12, 2022
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
जून में भारत की ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 15, 2026
Market

हरे निशान में बंद हुआ बाज़ार, बैंक शेयरों ने संभाला; तेल की टेंशन बरकरार

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से बिना टैक्स ब्रिटेन जाएगा भारत का सामान, उधर निर्यात भी रिकॉर्ड पर

July 15, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 15, 2026
पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

July 15, 2026
भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रतीक, LVM3 रॉकेट

अगले क़दम की मंज़ूरी: गगनयान ने तीन अहम परीक्षण पार किए

July 15, 2026
Market

सतर्क शुरुआत के आसार: बाज़ार की चाल अब भी कच्चे तेल के हाथ

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू

July 15, 2026
जल सुरक्षा ही भारत के विकास की सबसे बड़ी बुनियाद

वर्षामापी से परे: जल सुरक्षा ही भारत की असली, चुपचाप कसौटी क्यों है

July 14, 2026
मानसून

हल्की जुलाई: मानसून की रफ़्तार धीमी, खेत-खलिहान की नज़र आसमान पर

July 14, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भाजपा मोदी के सहारे, कांग्रेस व आप ने लगाया जोर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 12, 2022
in चुनाव विशेष
0
भाजपा मोदी के सहारे, कांग्रेस व आप ने लगाया जोर

2017 के चुनाव में हिमाचल में कई सीटों पर रहा था नजदीकी मुकाबला
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में साल 2017 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य की कई सीटों पर करीबी मुकाबला देखने को मिला था। आंकड़ों पर गौर करें तो विधानसभा की कुल 68 में से 20 सीटों पर जीत का अंतर तीन हजार वोट से भी कम था जबकि राज्य में विधानसभा की छह सीटें ऐसी थीं जहां जीत का अंतर एक हजार वोटों से भी कम था। हालांकि उस दौरान हिमाचल प्रदेश में महज दो प्रमुख पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला था जबकि 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की एंट्री से मुकाबला रोचक होता दिख रहा है।

हिमाचल में दिखेगा मोदी लहर का असर

YOU MAY ALSO LIKE

कमल का कमाल, भाजपा की प्रचंड जीत

आठ हफ्ते तक शाकाहारी भोजन दिल को रखेगा दुरुस्त

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बीजेपी की अगुवाई में जयराम ठाकुर की सरकार है। वहीं खबरों के अनुसार प्रदेश में शासन से जुड़े कई मुद्दों पर बीजेपी चुनौतियों का सामना कर रही है और पार्टी पर खराब शासन के आरोप लग रहे हैं। इन सबके बीच एक न्यूज चैनल सी-वोटर की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के 66 प्रतिशत आम लोगों का कहना है कि पीएम मोदी का कामकाज अच्छा है। वहीं 19 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री के काम को खराब बताया जबकि 15 प्रतिशत ने पीएम के काम को औसत कहा है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कामकाज को लेकर राज्य की जनता की राय उनके पक्ष में नहीं है। रिपोर्ट में सबसे ज्यादा 35 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कामकाज को खराब बताया है। वहीं 33 प्रतिशत ने सीएम जयराम के काम को अच्छा बताया है जबकि 32 प्रतिशत लोगों ने इसे औसत करार दिया।

सत्ता में वापसी की तैयारी में जुटी बीजेपी
हिमाचल की सत्ता में वापसी की तैयारी में जुटी कांग्रेस बीजेपी पर लगातार हमलावर है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय में बीते पांच सालों में छह मुख्य सचिव बदले जा चुके हैं। इधर चुनावी माहौल बनते ही पीएम मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से जीत हासिल करने के मिशन में जुट गए हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी लगातार राज्य के दौरे कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का ऐलान किया। सीएम ठाकुर भी हालिया जनसभाओं में मुख्यमंत्री गृहिणी योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, नारी को नमन योजना के बारे में जोर देकर बात कर रहे हैं। पीएम भी राज्यों में डबल इंजन सरकार की जरूरत की बात कहते रहे हैं।

जानिए क्या होंगे चुनावी मुद्दे
हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में नई-पुरानी पेंशन स्कीम, सेव उत्पादन में खर्च, महंगाई, बीजेपी का शासन, फ्री बिजली, महिलाओं को भत्ता, गोबर खरीद समेत कई मुद्दे अहम भूमिका निभा सकते हैं। संभावना यह भी है कि हिमाचल में सेव आंदोलन तीन दशक के बाद फिर बड़ा मुद्दा साबित हो। बीते कुछ महीनों से सेव पैदा करने वाले कार्टन पर जीएसटी में इजाफा, डिब्बे के अंदर यूज होने वाले ट्रे की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी एक बार फिर मोदी लहर के भरोसे है वहीं कांग्रेस को हिमाचल में एक बार फिर सत्ता विरोधी लहर से उम्मीद है। हिमाचल की राजनीति का जो ट्रेंड रहा है उस पर गौर करें तो इस बार बीजेपी को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इसी के मद्देनजर बीजेपी सत्ता वापसी के लिए हर एक सीट पर विशेष रणनीति बना रही है और उसी के हिसाब से पार्टी के नेताओं को मेहनत करने का निर्देश भी दिया गया है।

। उल्लेखनीय है कि हिमाचल की राजनीति अब तक कांग्रेस और बीजेपी के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। वैसे इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव में ताल ठोक रही है। बीजेपी नेता भले ही यह दावा कर रहे हो कि आप का मुकाबला कांग्रेस से ही होगा लेकिन त्रिकोणीय मुकालबा होने पर कांग्रेस के साथ ही बीजेपी को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। खासकर हिमाचल की उन सीटों पर जो पंजाब से लगी हुई हैं क्योंकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation