• Latest
  • Trending
पर्यावरण बचाने को आईआईटी प्रोफेसर ने परिवार छोड़ा

पर्यावरण बचाने को आईआईटी प्रोफेसर ने परिवार छोड़ा

January 7, 2023
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Thursday, November 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पर्यावरण बचाने को आईआईटी प्रोफेसर ने परिवार छोड़ा

बस को बनाया घर, 11 साल के लिए देशभर की यात्रा पर प्रो.चेतन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 7, 2023
in अच्छी पहल
0
पर्यावरण बचाने को आईआईटी प्रोफेसर ने परिवार छोड़ा

पर्यावरण बचाने को आईआईटी प्रोफेसर ने परिवार छोड़ा

ब्लिट्ज ब्यूरो

उज्जैन। धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर लोगों में अलख जगाने का बीड़ा उठाया है आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी ने। सौर ऊर्जा के लिए उन्होंने ‘एनर्जी स्वराज’ नाम का आंदोलन छेड़ रखा है। इसके जरिए वे जलवायु परिवर्तन से धरती के बढ़ते तापमान और उससे होने वाले खतरों के प्रति आगाह कर रहे हैं। परिवार छोड़कर वे बस से देशभर की यात्रा पर निकले हैं।

इसी बस को उन्होंने अपना घर बना लिया । यात्रा के दौरान वह लोगों से मिलकर सौर एनर्जी के बारे में जागरूक कर रहे हैं। 6 नवंबर 2020 को भोपाल से शुरू हुई यात्रा 2030 में संपन्न होगी। डॉ. चेतन सोलंकी ने इसके लिए 35 लाख रुपए में बस तैयार करवाई है।

YOU MAY ALSO LIKE

शहर-राज्य से दूर होने पर भी मतदाता डाल सकेंगे वोट

देश में अलग-अलग चार्जर का झंझट होगा खत्म

– सौर ऊर्जा के लिए छेड़ा ‘एनर्जी स्वराज’ आंदोलन
– तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड, प्राइम मिनिस्टर अवार्ड भी

डेढ़ लाख को कर चुके जागरूक
दो साल में विभिन्न राज्यों में 33 हजार किलोमीटर की यात्रा कर डेढ़ लाख लोगों को सोलर एनर्जी के प्रति जागरूक कर चुके हैं। हाल में डॉ. सोलंकी की यात्रा गुजरात से उज्जैन पहुंची। यहां उन्होंने लोगों को जागरूक किया। यहां से वे महाराष्ट्र रवाना हो गए।

ऐसे आया आइडिया
प्रोफेसर डॉ. सोलंकी ने बताया कि पिछले काफी समय से खबरें आ रही थीं कि ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण धरती का तापमान बढ़ रहा है। पर्यावरण संकट में है। सौर ऊर्जा ही इसका एकमात्र उपाय है। किसी को तो शुरुआत करनी थी। सोचा- मैं ही क्यों न पहल करूं। पत्नी और बेटियों से बात की, तो उन्होंने भी सपोर्ट किया।

पांच साल की अनपेड लीव
उन्होंने नौकरी से 5 साल की अनपेड लीव ली। नौकरी, घर-परिवार और आरामदायक जिंदगी छोड़ देशभर में सौर ऊर्जा स्वराज क्रांति लाने के लिए यात्रा पर निकल पड़े। कहा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रेरित होकर ‘एनर्जी स्वराज’ की अलख जगा रहा हूं। दो साल हो चुके हैं। आने वाले 9 साल भी बस में ही बिताएंगे।

पीढ़ियों तक दुष्परिणाम
वह कहते हैं कि यह जनआंदोलन है। समय के साथ जलवायु परिवर्तन को लेकर विश्वभर में चिंता जताई जा रही है। वायुमंडल में हर सेकेंड 1.5 मिलियन किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड घुल रहा है। इसका दुष्परिणाम आने वाली 10 पीढ़ी तक को भुगतना पड़ेगा।

बस में सौर ऊर्जा संचालित चीजें
बस में अधिकांश चीजें सोलर एनर्जी से चल रही हैं। बस में लाइट, किचन, लाइब्रेरी, बाथरूम, मंदिर, गार्डन, बेड, ऑफिस की सुविधा उपलब्ध है। बस को चलाने के लिए ड्राइवर और कंडक्टर भी है। वहीं, बस में ही प्रोफेसर की 5 सदस्यीय टीम भी काम करती है। जो आगे का प्लान तैयार करती है। इसके अलावा 30 लोगों की टीम अलग है जो देश में अलग-अलग शहरों में रह कर काम कर रही है। डॉ. सोलंकी ने बताया कि नए साल से प्रति माह के पहले बुधवार से सीसीडी (कालीमेट करेक्शन डे) चैलेंज की शुरुआत की गई है। इस बार 4 जनवरी को पहला चैलेंज हुआ। इस अभियान में एक्ट्रेस दिया मिर्जा भी जुड़ चुकी हैं।

सोलर एनर्जी के ब्रांड एंबेसडर
प्रोफेसर चेतन सिंह सोलर एनर्जी के इंडिया के ब्रांड एंबेसडर हैं। अब तक 650 कॉलेज, कंपनी और आम लोगों से मिलकर क्लाइमेट चेंज के बारे में समझा चुके। अब तक वे मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हरियाणा जा चुके हैं।

प्रोफेसर चेतन सिंह के साथ 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड, प्राइम मिनिस्टर मोस्ट इनोवेटिव अवॉर्ड समेत अन्य प्रतिष्ठित अवॉर्ड जुड़ चुके।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation