• Latest
  • Trending
एलजी गोल चक्कर से नोएडा में सेक्टर-146 तक बनाया जा रहा लिंक रोड

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी होगी कम

February 11, 2023
भारत की मैन्युफैक्चरिंग, रक्षा, PLI, BRICS और अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें

ब्लिट्ज़ इंडिया साप्ताहिक

August 23, 2026
हरियाणा में चलाया स्वच्छता अभियान

सीवर में एक भी मौत नहीं — ‘मिशन ज़ीरो’ का लक्ष्य

August 23, 2026
arhar

कम बारिश की सबसे तेज़ मार दाल पर पड़ी

August 23, 2026
textile

पुराना पीएफ जुड़वाने का मौका, 31 अक्टूबर तक

August 23, 2026
medicine

चार साल से छोटे बच्चों को अब यह सिरप नहीं

August 23, 2026
paradip-port-rail-connectivity-18-5-metre-draft

पारादीप में गहरा हुआ पानी, रेल लाइन को भी मिली मंजूरी

August 22, 2026
The Master Plan for Delhi 2047 was released on 20 August.

दिल्ली की नई महायोजना: नियमित होंगी 1,511 कॉलोनियाँ

August 21, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना 4,550 डॉलर पार, त्योहार से पहले तेज़ी

August 20, 2026
badminton-court

17 साल बाद दिल्ली में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप

August 20, 2026
UPI

अब हर यूपीआई पेमेंट औसतन 1,263 रुपये का

August 20, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

धान का रकबा घटा, दाल और कपास जस के तस

August 20, 2026
dialy-news

भारत की अर्थव्यवस्था: शेयर बाज़ार, यूपीआई, व्यापार और तेल

August 20, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी होगी कम

एलजी गोल चक्कर से नोएडा में सेक्टर-146 तक बनाया जा रहा लिंक रोड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 11, 2023
in दिलली-एनसीआर
0
एलजी गोल चक्कर से नोएडा में सेक्टर-146 तक बनाया जा रहा लिंक रोड

एलजी गोल चक्कर से नोएडा में सेक्टर-146 तक बनाया जा रहा लिंक रोड

ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा। नोएडा से ग्रेटर नोएडा की दूरी कम करने और एक्सप्रेसवे से वाहनों का भार घटाने के लिए ग्रेटर नोएडा में एलजी गोल चक्क र से नोएडा में सेक्टर-146 तक एक लिंक रोड बनाया जा रहा है। इसमें हिंडन नदी पर 210 मीटर लंबा एक पुल बन रहा है। इसे जोड़ने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हिंडन नदी के दोनों ओर पुल का एप्रोच रोड बनाया जाएगा। नोएडा की ओर से करीब 460 मीटर लंबा एप्रोच रोड बनेगा।

बजट तैयार : इसके लिए 45 करोड़ का बजट नोएडा अथॉरिटी ने तैयार कर दिया है। इसे सीईओ रितु महेश्वरी की सैद्धांतिक अनुमति मिल गई है। यह प्रस्ताव प्राधिकरण बोर्ड में पास कराया जाएगा। इसे अब आईआईटी दिल्ली परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क की तरफ बनने वाला एप्रोच रोड का खर्च ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी वहन करेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

दिल्ली को मिलेगी रिंग मेट्रो की सौगात

दिल्ली-एनसीआर में भी है एक ‘छोटा हरिद्वार’

कई वजहों से कनेक्टिविटी अहम : नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हिंडन नदी पर नया पुल बनाने के लिए ठेका उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन को दिया है। कई वर्षों से इस परियोजना को शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए ब्रिज कॉरपोरेशन को हिंडन नदी पर 210 मीटर लंबा और 40.43 मीटर चौड़ा पुल बनाना है। नोएडा की ओर से 460 मीटर एप्रोच रोड और ग्रेटर नोएडा की ओर 750 मीटर एप्रोच रोड बनाया जाएगा। यह पुल बनने के बाद ग्रेटर नोएडा का नॉलेज पार्क एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाएगा।

किसानों से जमीन खरीदनी होगी : नोएडा अथॉरिटी एप्रोच रोड के लिए बदौली बांगर गांव की 23,198 वर्गमीटर जमीन का अधिग्रहण करेगी। यह जमीन किसानों से सीधे बैनामों के जरिए खरीदी जाएगी। यह जमीन डूब क्षेत्र में है। लैंड विभाग को ये जमीन किसानों से खरीदकर सिविल विभाग को सौंपनी है। इस पर सहमति बन गई है। इस काम में जुटे अफसरों ने बताया कि एप्रोच रोड के लिए बजट तैयार करने के बाद प्राधिकरण की सीईओ से सैद्धांतिक मंजूरी ले ली गई है। पुल के एप्रोच रोड को सेक्टर-146 और सेक्टर-147 के बीच 45 मीटर रोड के ऊपर एलिवेटेड बनाकर एक्सप्रेसवे से मिलाया जाना था। इसके साथ दो लूप इस एलिवेटेड हिस्से पर बनाने की योजना थी। एक से ट्रैफिक ऊपर चढ़ता और एक से उतारना था। अब इस प्रोजेक्ट में बदलाव हुआ है। पुल से नोएडा की तरफ सिर्फ एक एप्रोच रोड बनाया जाएगा। यह करीब एक किलोमीटर लंबा होगा। लिंक रोड के जरिए एलजी गोल चक्कर से एक्सप्रेसवे पर केवल तीन मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation