• Latest
  • Trending
नए साल में काफी कुछ नया-नया

नए साल में काफी कुछ नया-नया

December 30, 2022
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
Tuesday, September 22, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नए साल में काफी कुछ नया-नया

कहीं लगेंगी बंदिशें, कई कंपनियां बदलेंगी तेवर, तकनीक का नया कलेवर भी दिखाई देगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 30, 2022
in बदलता रूप
0
नए साल में काफी कुछ नया-नया

नई दिल्ली। बड़ी ई कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से दिग्गज पेमेंट प्लेटफॉर्म कंपनी फोनपे अलग हो गई है। दोनों कंपनियों की बहुलांश हिस्सेदारी वालमार्ट के पास रहेगी। इसके साथ ही कंपनी ने डोमिसाइल भी सिंगापुर से बदलकर भारत कर लिया है।
फोनपे का फ्लिपकार्ट की ओर से 2016 में अधिग्रहण किया गया था

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वालमार्ट के नेतृत्व में हुए लेनदेन के समझौते में फ्लिपकार्ट सिंगापुर और फोनपे सिंगापुर के मौजूदा शेयरधारकों ने सीधे फोनपे इंडिया में शेयर खरीदे हैं। इसके बाद फोनपे पूरी तरह से एक भारतीय कंपनी बन जाएगी। यह प्रक्रिया पिछले साल के आरंभ में शुरू हुई थी।

YOU MAY ALSO LIKE

‘ईको-हीरो’: भूख भी मिटाए, प्यास भी बुझाए

पांच साल से कम उम्र के 67 फीसदी बच्चे एनीमिया के शिकार

वालमार्ट के पास रहेगी बहुलांश हिस्सेदारी
इस पूरी प्रक्रिया के बाद वालमार्ट के पास ही दोनों कंपनियों की बहुलांश हिस्सेदारी रहेगी। इस मौके पर फोनपे के संस्थापक और सीईओ समीर निगम ने कहा कि फ्लिपकार्ट और फोनपे बड़े भारतीय ब्रांड हैं। दोनों कंपनियों के ग्राहकों की संख्या 40 करोड़ से अधिक हैं। हम आगे की ग्रोथ के लिए इंश्योरेंस, वेल्थ मैनेजमेंट और लेंडिंग जैसे बिजनेस में निवेश कर रहे हैं।

फोनपे से जुड़े 3.50 करोड़ व्यापारी
फोनपे ने अपना अधिवास (डोमिसाइल) सिंगापुर से बदलकर भारत कर लिया। लॉन्च होने के बाद से 3.5 करोड़ से अधिक व्यापारी फोनपे से जुड़ चुके हैं। कंपनी का टियर 1, 2,3 और 4 शहरों में फैला हुआ है और कंपनी देश के 99 प्रतिशत पिन कोड्स को कवर करती है। फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीईओ कल्याण कृष्णामूर्ति में कहा कि हम इस बात से बेहद खुश हैं कि फोनपे अपने आप में एक सफल संगठन के रूप में विकसित हुआ है। हमें विश्वास है कि फोनपे लाखों भारतीयों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगा।

स्मार्टफोन अब और स्मार्ट

स्मार्टफोन में और नए फीचर्स मिलेंगे जिससे यूजर्स और स्मार्ट बनेंगे। एप्पल, सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियां अपने फ्लैगशिप फोन में नए-नए फीचर्स देंगी। इसके साथ ही मिड रेंज में भी लोगों को कम कीमत में अच्छे फीचर्स मिलते रहेंगे। स्मार्टफोन के क्षेत्र में सस्ती कीमत में लोगों को अच्छे फीचर्स मिलते रहेंगे।

5जी स्मार्टफोन की आएगी बहार
2023 में सस्ती कीमतों में बेहतरीन 5G स्मार्टफोन पेश होंगे। कंपनियों के बीच फीचर्स और कीमतों को लेकर मुक़ाबला और बढ़ेगा।


नई दिल्ली। अब गूगल नहीं सुरक्षित रखेगा आपका कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट। आपने ध्यान दिया होगा जब भी आप कोई पेमेंट करते हैं और अगर वो पेमेंट कार्ड से कर रहे हैं तो गूगल आपको कार्ड के कुछ विकल्प दिखाता है। बस इतना करना होता है कि सीवीवी डालना है और आपकी पेमेंट हो जाती है।ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गूगल आपका कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट सेव रखता है लेकिन 1 जनवरी 2023 से गूगल ने इन जानकारियों को याद रखना बंद कर दिया है। हर पेमेंट के साथ आपको अपनी डिटेल्स भरनी पड़ेगी। इससे थोड़ी परेशानी जरूर होगी लेकिन आरबीआई ने यूजर्स की सुरक्षा को लेकर ये बदलाव किए हैं।

इन लैपटॉप पर नहीं काम करेगा गूगल क्रोम

गूगल ने हाल ही में घोषणा की थी कि 2023 में विंडोज 7 और 8.1 के लिए गूगल क्रोम ब्राउजर काम नहीं करेगा। यानी कि जो लैपटॉप विंडोज 7और 8.1 पर काम करते हैं, उन पर 1 जनवरी से गूगल क्रोम काम करना बंद कर देगा। ऐसे में जो यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। उनको परेशानी हो सकती है।

नहीं मिलेगी स्टेडिया की सर्विस

गूगल ने इस साल एक बड़ी घोषणा की , जिसके तहत अपनी गेमिंग सुविधा गूगल स्टेडिया को बंद कर दिया है। ये सुविधा केवल 18 जनवरी तक काम करेगी। इसके बाद यूजर्स द्वारा गूगल स्टेडिया के लिए प्ले स्टोर से खरीदे गए सभी गेम सामग्री को वापस कर देगा।

नेटफ्लिक्स खत्म करेगा पासवर्ड सुविधा

नई दिल्ली। भारत के लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में नेटफ्लिक्स भी शामिल है। भारत में इसके एक अकाउंट में कई लोग लॉगइन कर लेते हैं, जिसकी वजह से कंपनी को नुकसान होता है। लोग एक ही अकाउंट का पासवर्ड कई लोगों के साथ शेयर करते हैं। अब नेटफ्लिक्स पासवर्ड साझा करने की प्रथा को खत्म करने जा रहा है। ‘वाशिंगटन जर्नल’ की रिपोर्ट से पता चला है कि नेटफ्लिक्स यूजर्स को पासवर्ड शेयर करने से रोकने की योजना बना रहा है, जिससे उन यूजर्स को नए कस्टमर्स में बदलने की उम्मीद है, जो पासवर्ड शेयरिंग का हिस्सा है। हालांकि नेटफ्लिक्स पासवर्ड शेयरिंग को एक झटके में बंद नहीं करेगा। यह काम क्रमबद्ध तरीके से होगा।

नेटफ्लिक्स खत्म करेगा पासवर्ड सुविधा

नई दिल्ली। भारत के लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में नेटफ्लिक्स भी शामिल है। भारत में इसके एक अकाउंट में कई लोग लॉगइन कर लेते हैं, जिसकी वजह से कंपनी को नुकसान होता है। लोग एक ही अकाउंट का पासवर्ड कई लोगों के साथ शेयर करते हैं। अब नेटफ्लिक्स पासवर्ड साझा करने की प्रथा को खत्म करने जा रहा है। ‘वाशिंगटन जर्नल’ की रिपोर्ट से पता चला है कि नेटफ्लिक्स यूजर्स को पासवर्ड शेयर करने से रोकने की योजना बना रहा है, जिससे उन यूजर्स को नए कस्टमर्स में बदलने की उम्मीद है, जो पासवर्ड शेयरिंग का हिस्सा है। हालांकि नेटफ्लिक्स पासवर्ड शेयरिंग को एक झटके में बंद नहीं करेगा। यह काम क्रमबद्ध तरीके से होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation