• Latest
  • Trending
दुश्मन का शिकार करेगी ‘वागीर’

दुश्मन का शिकार करेगी ‘वागीर’

February 3, 2023
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
ऊर्जा संक्रमण से भारत घटा रहा तेल आयात पर निर्भरता

2030 का आधा सफर तय: अब साफ बिजली की असली परीक्षा ग्रिड और भंडारण की है

July 17, 2026
water

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की चुपचाप चलती राष्ट्र-निर्माण परियोजना क्यों है

July 17, 2026
job

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 17, 2026
ev car

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 17, 2026
गगनयान मिशन

वापसी सुरक्षित हो, तभी उड़ान: गगनयान के तीन अहम टेस्ट पास

July 17, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 17, 2026
market

बाज़ार सपाट बंद, दबाव रुपये पर आया; ब्रेंट क्रूड नरम पड़ा

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

ब्रिटेन से रास्ता खुला, अब नज़र अमेरिका पर: टैरिफ की घड़ी और आखिरी एक फीसदी

July 17, 2026
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दुश्मन का शिकार करेगी ‘वागीर’

हिंद महासागर की शान बनी कलवरी क्लास की पांचवीं सबमरीन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 3, 2023
in नया-भारत
0
दुश्मन का शिकार करेगी ‘वागीर’

ब्लिट्ज विशेष

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना में कलवरी क्लास सबमरीन यानी पनडुब्बी आईएनएस वागीर को शामिल लिया गया है। नौसेना की ताकत को बढ़ाने के लिए आईएनएस वागीर को 23 जनवरी के दिन शामिल किया गया। जैसे-जैसे भारतीय सीमाओं पर चुनौतियां बढ़ रही हैं, वैसे ही सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य, अखंड बनाने की तैयारी भी तेज होती जा रही है।

आईएनएस वागीर, कलवरी क्लास की पांचवीं सबमरीन है। परियोजना-75 के तहत पहली सबमरीन आईएनएस कलवरी को भारतीय नौसेना में दिसंबर 2017, दूसरी आईएनएस खंडेरी को सितंबर 2019 में, तीसरी आईएनएस करंज को मार्च 2021 और चौथी आईएनएस वेला को नवंबर 2021 में सेवा में शामिल किया गया था। अब आईएनएस वागीर भी हिन्द महासागर की शान बन गई है। छठी और आखिरी सबमरीन वाग्शीर को 2023 के अंत तक नौसेना को सौंपे जाने की उम्मीद है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारतीय सेना में ‘बाज बटालियन’

स्वदेशी ‘गगन’ प्रणाली की मदद से पहली बार जेट विमान की लैंडिंग

क्यों कही जाती है साइलेंट किलर

वागीर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। इसके पीछे के हिस्से में मैग्नेटाज्ड प्रोपल्शन मोटर है जिसकी तकनीक को फ्रांस से लिया गया है, इसकी वजह से इसके अंदर से आने वाली आवाज बाहर नहीं जाती। इससे दुश्मन के खोजी हवाई जहाज हों या सबमरीन या वॉर वेसल्स को इसकी जानकारी ठीक से नहीं मिल पाती, इससे वो सबमरीन का पता नहीं लगा सकते और वागीर चुपचाप हमला कर सकती है। वागीर दो पेरिस्कोप से लैस है। इसके भीतर एडवांस वेपन सिस्टम है जो युद्ध में आसानी से दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकता है। वागीर के ऊपर लगाए गए हथियारों की बात की जाए तो इस पर 6 टॉरपीडो ट्यूब्स बनाई गई हैं जिनसे टॉरपीडो को फायर किया जाता है। इसके अलावा इसमे एक वक्त में या तो अधिकतम 12 टॉरपीडो आ सकते हैं या फिर एन्टी शिप मिसाइल एसएम39, इसके साथ ही माइंस भी ये सबमरीन बिछा सकती हैं। सबमरीन में लगे हथियार और सेंसर हाई टेक्नोलॉजी कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़े हैं। सबमरीन में अन्य नौसेना के युद्धपोत से संचार करने की सभी सुविधाए मौजूद हैं। वागीर हर तरह के वॉरफेयर, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर और इंटेलिजेंस को इकट्ठा करने जैसे कामों को भी बखूबी अंजाम दे सकती है।

सबमरीन में जवानों की ज़िन्दगी

वागीर पर करीब 40 लोगों का क्रू एक साथ काम कर सकता है जिनमें से 8 से 9 अफसर होते हैं। सबमरीन में जगह कम होने के कारण कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। सबमरीन में किचन को गैली कहते हैं। यहां खाना बनाने में भी काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। खाना बनाते वक्त यहां छौंक नहीं लगा सकते क्योंकि धुएं को बाहर जाने का रास्ता नहीं मिल पाता। इसके अलावा जवानों के सोने के लिए अलग अलग कंपार्टमेंट होते है। 3-3 घंटे की ड्यूटी के बाद जवान 6 घंटे का ब्रेक लेते हैं। जहां तक हो सके पानी का इस्तेमाल कम किया जाता है। सबमरीन पर हर डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी कुछ खास लोगों पर होती है। जैसे अगर टॉरपीडो को फायर करना है तो उसके लिए खास तौर पर एक शख्स होता है जो टॉरपीडो फायर करने से पहले उसके लिए होने वाले कम्युनिकेशन के लिए जिम्मेदार होता है। कॉम्बैट के लिए एक अलग टीम होती है, इसी तर्ज पर मोटर और टेक्निकल चीज़ों के लिए अलग अलग शख्स होते हैं। भारतीय नौसेना की परंपरा रही है कि जिन युद्धपोतों और पनडुब्बियों को सेवा हटाया जाता है, उनके नाम नए नेवलशिप को दिए जाते हैं। इससे पहले भी आईएनएस वागीर ने देश को अपनी सेवाएं दी हैं जो 2001 में सेवा से हटाई गई थी।

किसे कहते हैं ‘वागीर’

वागीर फारसी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ शिकारी होता है। आईएनएस वागीर पिछले दो साल में भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली तीसरी पनडुब्बी है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरिकुमार के मुताबिक आईएनएस वागीर अचूक हथियारों से लैस घातक प्लेटफॉर्म है। कलवरी का अर्थ है टाइगर शार्क, वागीर का नाम एक शिकारी समुद्री प्रजाति ‘सैंड फिश’ के नाम पर रखा गया है। यह मछली समुद्र की बेहद गहराई में रहकर शिकार करती है और शिकार का पीछा तब तक करती है जब तक निशाना न साध ले। खंडेरी का नाम छत्रपति शिवाजी द्वारा निर्मित एक द्वीप किले के नाम पर रखा गया है जिसने उनकी नौसेना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। करंज का नाम भी मुंबई के एक द्वीप के नाम पर रखा गया है।

पनडुब्बी की खासियतें

यह पनडुब्बी 221 फुट लंबी, 40 फुट ऊंची, गहराई 19 फुट, 1565 टन वजनी है। इसमें 11 किलोमीटर लंबी पाइप फिटिंग है। लगभग 60 किलोमीटर की केबल फिटिंग की गई है। स्पेशल स्टील से बनी सबमरीन में हाई टेंसाइल स्ट्रेंथ है जो अधिक गहराई में जाकर काम करने की क्षमता रखती है। 45-50 दिन तक पानी में रह सकती है वागीर। स्टील्थ टेक्नोलॉजी से यह रडार की पकड़ में नहीं आती। किसी भी मौसम में कार्य करने में भी सक्षम है वागीर। इसके भीतर 360 बैटरी सेल्स हैं। प्रत्येक बैटरी सेल्स का वजन 750 किलो के करीब है। इन्हीं बैटरियों के दम पर यह 6500 नॉटिकल माइल्स यानी करीब 12000 किमी का रास्ता तय कर सकती है। इसके भीतर दो 1250 केडब्ल्यू डीजल इंजन हैं। ये सबमरीन 350 मीटर तक कि गहराई में भी जाकर दुश्मन का पता लगा सकती है। इसके टॉप स्पीड की बात करें तो ये 22 नॉट्स है। इस पनडुब्बी को भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के तहत मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में बनाया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation