• Latest
  • Trending
modi

जल चुनौतियों के समाधान की ओर बढ़ रहा भारत

February 11, 2023
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जल चुनौतियों के समाधान की ओर बढ़ रहा भारत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 11, 2023
in राष्ट्रीय
0
modi

ब्लिट्ज ब्यूरो

जल है तो कल है। यह उक्ति मौजूदा केंद्र सरकार की नीति का ध्येय है। ऐसे में जब भारत अमृत यात्रा की दिशा में विकसित राष्ट्र के संकल्प पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है, तब जीवन की मूलभूत आवश्यकता में जल का महत्व और बढ़ जाता है। अमृतकाल की 2047 तक की यात्रा में वॉटर विजन @2047 महत्वपूर्ण आयाम है। जन-जन की भागीदारी से जल की मांग और पूर्ति ही नहीं बल्कि जल का कुशल उपयोग व संरक्षण भी सहयोग और समन्वय का विषय अब बन गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा से कम नहीं: पीएम मोदी

जल विकास की धारा भी
जल सिर्फ जीवन ही नहीं, विकास की धारा भी है। इसी मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने पहली बार ‘वाटर गवर्नेंस’ को अपनी नीतियों और निर्णयों में प्राथमिकता दी और समग्र जल संसाधनों के लिए अलग से जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया। साथ में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, हर खेत को पानी, ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ अभियान, नमामि गंगे मिशन, जल जीवन मिशन और अटल भूजल योजना, ‘कैच द रेन: जहां भी, जब भी संभव हो वर्षा का जल संग्रह करें’ जैसे अनोखे अभियान और नदी जोड़ो परियोजना जैसी पहल से जल को जन-जन से जोड़ा है।

वाटर विजन@2047
इसी कड़ी में केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित पहले अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन में ‘वॉटर विजन@2047’ के विषय पर काफी चर्चा हुई। दरअसल सम्मेलन का उद्देश्य अगले 25 वर्षों यानी 2047 तक भारत के लिए जल के विजन पर विचार-विमर्श करना था। वर्ष 2001 और 2011 में औसत वार्षिक प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता क्रमश: 1816 घन मीटर और 1545 घन मीटर आंकी गई थी। अध्ययन के मुताबिक 1700 घन मीटर से कम की वार्षिक प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता को जल की कमी की स्थिति माना जाता है, जबकि 1 हजार घन मीटर से कम वार्षिक प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता को जल की अत्यधिक कमी की स्थिति माना जाता है।

नीति आयोग की रिपोर्ट
नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक 2050 में प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता 1140 घन मीटर रहने का अनुमान है। 2047 तक देश में पानी की मांग, उपलब्धता से अधिक होने की आशंका है। संविधान के अनुसार जल राज्य का विषय है इसलिए, जल संरक्षण के लिए राज्यों के प्रयास से ही देश के सामूहिक लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।

अमृत काल का अहम आयाम
मोदी सरकार का मानना है कि 2047 के लिए जल का विजन अगले 25 वर्षों के लिए अमृत काल की यात्रा का एक महत्वपूर्ण आयाम है। सरकार ने इस बजट में सर्कुलर इकोनॉमी पर काफी बल दिया है। जब उपचारित पानी का पुन: उपयोग किया जाता है, तो ताजे पानी का संरक्षण होता है, यह पूरे ईको सिस्टम को लाभ पहुंचाता है। राज्यों को विभिन्न उद्देश्यों के लिए ‘उपचारित जल’ के उपयोग को बढ़ाने के तरीके खोजने होंगे। नदियां, जल निकाय पूरे जल ईको सिस्टम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हर राज्य में अपशिष्ट प्रबंधन और सीवेज उपचार का एक नेटवर्क बनाने तथा “नमामि गंगे मिशन को एक खाका बनाकर तमाम राज्यों को अपनी नदियों के संरक्षण के लिए इसी तरह के अभियान शुरू करने की चर्चा हुई है।

अमृत सरोवर के लिए जगह
देश भर में पांच जनवरी तक अमृत सरोवर के लिए 93,112 जगहों की पहचान की गई है। इसमें से 54 हजार से ज्यादा सरोवर का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है जिसमें 26, 929 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर का निर्माण या पुनुरुद्धार किया जाना है। प्रत्येक अमृत सरोवर का तालाब क्षेत्र एक एकड़ है और इसकी जल क्षमता 10 हजार क्यूबिक मीटर है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation