• Latest
  • Trending
जल्द ही देश भर के हवाई अड्डों में चेहरा ही होगा बोर्डिंग पास

जल्द ही देश भर के हवाई अड्डों में चेहरा ही होगा बोर्डिंग पास

December 10, 2022
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
जून में भारत की ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 15, 2026
Market

हरे निशान में बंद हुआ बाज़ार, बैंक शेयरों ने संभाला; तेल की टेंशन बरकरार

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से बिना टैक्स ब्रिटेन जाएगा भारत का सामान, उधर निर्यात भी रिकॉर्ड पर

July 15, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 15, 2026
पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

July 15, 2026
भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रतीक, LVM3 रॉकेट

अगले क़दम की मंज़ूरी: गगनयान ने तीन अहम परीक्षण पार किए

July 15, 2026
Market

सतर्क शुरुआत के आसार: बाज़ार की चाल अब भी कच्चे तेल के हाथ

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू

July 15, 2026
जल सुरक्षा ही भारत के विकास की सबसे बड़ी बुनियाद

वर्षामापी से परे: जल सुरक्षा ही भारत की असली, चुपचाप कसौटी क्यों है

July 14, 2026
मानसून

हल्की जुलाई: मानसून की रफ़्तार धीमी, खेत-खलिहान की नज़र आसमान पर

July 14, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जल्द ही देश भर के हवाई अड्डों में चेहरा ही होगा बोर्डिंग पास

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 10, 2022
in स्टेट-नेशनल
0
जल्द ही देश भर के हवाई अड्डों में चेहरा ही होगा बोर्डिंग पास

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु हवाई अड्डों पर 1 दिसंबर से फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक (एफआरटी) आधारित नई प्रणाली शुरू हो गई है। इसमें यात्रियों की पहचान उनके चेहरे से होगी और वे डिजि-यात्रा मोबाइल एप के जरिए हवाई अड्डों पर पेपरलेस एंट्री कर सकेंगे। उनका यात्रा संबंधी डाटा चेहरा पहचान कर सुरक्षा जांच व अन्य चेक पॉइंट्स पर खुद ही प्रोसेस कर दिया जाएगा।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) के टर्मिनल-3 के लिए डिजि-यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया। इसे हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और विजयवाड़ा में भी मार्च, 2023 से शुरू किया जाएगा। जल्द ही यह तकनीक देश भर के हवाई अड्डों में शुरू होगी। इस नई व्यवस्था के लिए बने डिजि-यात्रा मोबाइल एप का बीटा वर्जन (परीक्षण प्रारूप) 15 अगस्त को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. ने लॉन्च किया था। एप की नोडल एजेंसी डिजि-यात्रा फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संस्था है और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के साथ-साथ कोचीन, बंगलूरू, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में हिस्सेदारी रखती है।

YOU MAY ALSO LIKE

हरियाणा में वर्ष 2023 अंत्योदय आरोग्य वर्ष

हाथ धोने की सुविधा नहीं तो नपेंगे अधिकारी

– दिल्ली सहित तीन एयरपोर्टों पर हुई ये व्यवस्था
– हवाई अड्डों पर अब होगी पेपरलेस एंट्री
– डिजि-यात्रा मोबाइल एप कर लें डाउनलोड

निजता का होगा पूरा ख्याल
डिजि-यात्रा एप में यात्रियों की व्यक्तिगत पहचान बताने वाले डाटा को केंद्रीकृत प्रणाली में स्टोर नहीं किया जाएगा। पहचान पत्र व यात्रा की जानकारियां यात्रियों के फोन में ही एक सुरक्षित वॉलेट में रहेंगी। सिंधिया ने बताया कि एप में यात्रियों का डाटा एनक्रिप्टेड होगा, इसके लिए ब्लॉकचेन तकनीक उपयोग की जा रही है। यात्रियों का डाटा हवाई अड्डे से 24 घंटे पहले साझा होगा, यात्रा पूरी होने के 24 घंटे में इसे हवाई अड्डों के सर्वरों से अनिवार्य रूप से हटा भी दिया जाएगा।

पहचान बोर्डिंग पास से लिंक होगी
यात्री को डिजि-यात्रा मोबाइल एप पर अपना आधार कार्ड वेरिफिकेशन और फोटो अपलोड करने होंगे। एप पर ही बोर्डिंग पास स्कैन करना होगा। ये जानकारियां हवाईअड्डों से साझा होंगी। हवाई अड्डों के ई-गेट पर बोर्डिंग पास का बार-कोड स्कैन होगा। यहीं एफआरटी लगा होगा जिसमें यात्री के चेहरे से पहचान व यात्रा दस्तावेजों की पुष्टि होगी। प्रक्रिया पूरी होने पर यात्री ई-गेट से हवाई अड्डे में प्रवेश कर सकेंगे। उन्हें सुरक्षा जांच और विमान में चढ़ते समय सामान्य प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।

विमान में 9 मिनट में बैठाए जा रहे यात्री
सिंधिया ने बताया कि दुबई, सिंगापुर, अटलांटा, सहित जापान के नरीता हवाई अड्डों पर एफआरटी तकनीक यात्रियों का समय बचा रही है। अटलांटा हवाईअड्डे पर तो यात्री को 9 मिनट में विमान में बैठाने का दावा किया जाता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation