• Latest
  • Trending
छह शूरवीरों को कीर्ति, 15 को शौर्य चक्र

छह शूरवीरों को कीर्ति, 15 को शौर्य चक्र

February 3, 2023
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

छह शूरवीरों को कीर्ति, 15 को शौर्य चक्र

- 29 परम विशिष्ट सेवा पदक, 92 सेना पदक प्रदान किए गए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 3, 2023
in राष्ट्रीय
0
छह शूरवीरों को कीर्ति, 15 को शौर्य चक्र

छह शूरवीरों को कीर्ति, 15 को शौर्य चक्र

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए 412 वीरता पुरस्कारों और अन्य रक्षा अलंकरणों की घोषणा की गई। इनमें छह कीर्ति चक्र (चार मरणोपरांत), 15 शौर्य चक्र (दो मरणोपरांत), एक सेना मेडल (गैलेंट्री), 92 सेना पदक (चार मरणोपरांत), एक नौसेना पदक (शौर्य); सात वायु सेना पदक (वीरता), 29 परम विशिष्ट सेवा पदक, तीन उत्तम युद्ध सेवा पदक, एक विशिष्ट सेवा मेडल शामिल हैं। इनके अतिरिक्त 52 अति विशिष्ट सेवा पदक, 10 युद्ध सेवा पदक, दो को दोबारा सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 36 सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), दो को दोबारा नौ सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण) (मरणोपरांत), 11 नौ सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण) तीन मरणोपरांत सहित, 14 वायु सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), दो को दोबारा विशिष्ट सेवा मेडल और 126 विशिष्ट सेवा मेडल की भी घोषण की गई है।

तटरक्षक महानिदेशक को सम्मान

भारतीय तटरक्षक महानिदेशक वरिंदर सिंह पठानिया परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) से सम्मानित किया गया। इस वर्ष कुल 29 सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए पीवीएसएम से सम्मानित किया गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा से कम नहीं: पीएम मोदी

उत्तम युद्ध सेवा मेडल

चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजाला को उत्तम युद्ध सेवा मेडल (यूवाईएसएम) से सम्मानित किया गया है। 3 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरके तिवारी और 14 कॉर्प्स प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ए सेनगुप्ता को भी यूवाईएसएम से सम्मानित किया।

अति विशिष्ट सेवा मेडल

आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल के ब्रिगेडियर संजय मिश्रा को अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष तीनों सेनाओं के कुल 52 अधिकारियों को एवीएसएम से सम्मानित किया गया है।

कमांडर निशांत सिंह को नौसेना पदक

दिवंगत कमांडर निशांत सिंह को नवंबर 2020 में मिग-29 की विमान दुर्घटना में अपने प्रशिक्षु पायलट की जान बचाने के लिए नौसेना पदक (शौर्य) (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया।

कैप्टन राकेश टीआर को शौर्य चक्र

9 पैरा (विशेष बल) के कैप्टन राकेश टीआर को पिछले साल 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रैली के दौरान एक आतंकवादी को खत्म करने और फिदायीन हमले को रोकने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

901 पुलिसकर्मी सम्मानित

देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुल 901 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें 140 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), 93 को राष्ट्रपति के पुलिस पदक (पीपीएम) और 668 को मेधावी सेवा (पीएम) के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक किसी को नहीं

पुलिस बलों के बीच वीरता पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के तहत आने वाला राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक (पीपीएमजी) किसी कर्मी को प्रदान नहीं किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

30 सीबीआई अधिकारी सम्मानित

सीबीआई के 30 अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इनमें बाल यौन उत्पीड़न सामग्री, महंत नरेंद्र गिरि की मौत और लालू प्रसाद से संबंधित मामलों की जांच की निगरानी करने वाले अधिकारी भी शामिल हैं। छह अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस), जबकि 24 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से नवाजा गया। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1997 बैच के अधिकारी एवं एजेंसी में संयुक्त निदेशक विप्लव कुमार चौधरी को पीपीएमडीएस से नवाजा गया है। वह बाल यौन उत्पीड़न सामग्री की ऑनलाइन बिक्री और प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत समेत अन्य मामलों की जांच की निगरानी कर रहे थे। बयान के मुताबिक, एजेंसी में अन्य संयुक्त निदेशक शरद अग्रवाल (1997 बैच) को भी पीपीएमडीएस से सम्मानित किया गया है।

43 को जीवन रक्षा पदक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 43 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक शृंखला पुरस्कार-2022 प्रदान किया जाना अनुमोदित किया है। इनमें 7 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 8 उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 28 जीवन रक्षा पदक शामिल हैं। चार व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation