• Latest
  • Trending
इंदौर में सातवें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन

इंदौर में सातवें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन

January 13, 2023
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
daily-news

भारतनेट, जीएसटी और भारत की अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें

August 28, 2026
अमेरिका में भारतीय छात्रों के नए वीज़ा नियम

पंद्रह सितंबर के बाद तीस दिन

August 28, 2026
जून में महंगाई दर 4.3% रहने का अनुमान, RBI लक्ष्य के करीब

ब्याज दर वहीं, पर महंगाई का पीक बाकी

August 28, 2026
भारत इलेक्ट्रिक वाहन

हर आठ में से एक गाड़ी अब इलेक्ट्रिक

August 28, 2026
solar

बिजली क्षमता का आधा हिस्सा अब साफ़ ईंधन

August 28, 2026
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल पर एक विमान

सौ नए एयरपोर्ट, सब पुरानी हवाई पट्टियों पर

August 28, 2026
Sunday, August 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इंदौर में सातवें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन

तीन-चार साल में भारत होगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : पीएम मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 13, 2023
in राष्ट्रीय
0
इंदौर में सातवें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन

ब्लिट्ज ब्यूरो

इंदौर। इंदौर में मध्यप्रदेश के सातवें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ। ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में देश-विदेश के निवेशक शामिल हुए। समिट का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगले तीन-चार साल में भारत विश्व की तीसरी सबसे अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हमने बीते आठ वर्षों में रिफॉर्म की स्पीड और स्केल, दोनों को लगातार बढ़ाया है।

मोदी ने कहा, देश में विकसित होता इंफ्रास्ट्रक्चर भी इन्वेस्टमेंट की व्यापक संभावनाओं को जन्म दे रहा है। पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के लिए नया संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एमपी गजब है, अजब है और सजग भी है।

हाईवे निर्माण : आठ साल में हमने नेशनल हाईवे के निर्माण की स्पीड दोगुनी की है। ऑपरेशनल एयरपोर्ट दोगुने हो चुके हैं। पोर्ट हैंडलिंग कैपेसिटी, टर्नअराउंड सुधरा है। मोदी बोले , डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, लॉजिस्टिक पार्क, एक्सप्रेस वे भारत की पहचान बन रहे हैं। गति शक्ति योजना के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का नेशनल प्लेटफॉर्म है। इस पर अपडेटेड डेटा रहता है। भारत सबसे कम्पीटिटिव लॉजिस्टिक मार्केट के तौर पर पहचान बना रहा है। नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी भी लागू की है। भारत स्मार्टफोन डेटा, ग्लोबल फिनटेक, आईटी-बीपीएल आउटसोर्सिंग में नंबर वन है। तीसरा एविएशन और ऑटो मार्केट है। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सब आशावादी हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी पर अमेरिका से मुहर

‘दिमागी नक्सल’ पर सियासत: विपक्ष की छटपटाहट या ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’

गांव गांव तक ऑप्टिकल फाइबर : भारत गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचा रहा है। तेजी से 5जी नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। इससे हर इंडस्ट्री और कंज्यूमर के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स से लेकर एआई तक जो भी नए अवसर बन रहे हैं, वे विकास की गति को और तेज करेंगे। इन प्रयासों से ही आज मेक इन इंडिया को नई ताकत मिल रही है। मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में भारत तेजी से विस्तार कर रहा है। पीएम ने कहा कि स्थिर, अच्छी नीयत से चलने वाली सरकार विकास को दिशा देती है। देश के लिए हर जरूरी फैसले उतनी ही तेजी से लिए जाते हैं। बीते आठ वर्षों में हमने रिफॉर्म की स्पीड और स्केल को लगातार बढ़ाया है।

वन नेशन, वन टैक्स : बैंकिंग सेक्टर में रीकैपिटलाइजेशन, आईबीसी जैसा मॉडर्न रिजॉल्युशन फ्रेमवर्क, जीएसटी जैसा ‘वन नेशन वन टैक्स’ करना हो, अनेक सेक्टर्स में ऑटोमेटिक रूट से 100 पर्सेंट एफडीआई की परमिशन देना हो। हमने कई सेक्टर को प्राइवेट के लिए खोल दिया है। कम्प्लायंसेस के बोझ को कम करने के लिए राज्य और केंद्र, दोनों स्तरों पर अभूतपूर्व प्रयास चल रहे हैं।

भारत आकर्षक डेस्टिनेशन : उन्होंने कहा, ज्यादातर इन्वेस्टर्स भारत को प्राथमिकता दे रहे हैं। भारत में रिकॉर्ड ब्रेकिंग एफडीआई आ रही है। भारत के प्रति यह आशावाद मजबूत लोकतंत्र, युवा डेमोग्राफी और राजनीतिक स्थिरता की वजह से है। भारत जो फैसले ले रहा है, वह ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा दे रहे हैं।

हमने संकट में सुधारों का रास्ता लिया है। भारत रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म के रास्ते पर है। आत्मनिर्भर भारत अभियान ने इसे गति दी है। इसका परिणाम है कि भारत इन्वेस्टमेंट के लिए आकर्षक डेस्टिनेशन बना हुआ है।

समिट में नादिर गोदरेज, प्रणव अडानी, अभय फिरोदिया, संजय किर्लोस्कर, संजीव बजाज, नोएल टाटा समेत अनेक दिग्गज कार्पोरेट घराने शामिल हुए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation