• Latest
  • Trending
इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और व्यवस्थित होंगे यूपी के शहर

इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और व्यवस्थित होंगे यूपी के शहर

December 3, 2022
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और व्यवस्थित होंगे यूपी के शहर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 3, 2022
in राष्ट्रीय
0
इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और व्यवस्थित होंगे यूपी के शहर

ब्लिट्ज विशेष

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर टीम यूपी ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल का किया अवलोकन

– इंदौर के ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट का किया दौरा

– इंदौर मॉडल को उप्र के नगरीय निकायों पर लागू करने के लिए बनेगी रणनीति

YOU MAY ALSO LIKE

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्रीराम मंदिर के सीईओ

गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को दें मंजूरी

– स्वच्छ भारत मिशन की निदेशक समेत नगरीय निकायों के 13 प्रतिनिधि टीम में रहे शामिल

– मथुरा-वृंदावन, झांसी, अलीगढ़, सहारनपुर, बरेली, फर्रुखाबाद, कुशीनगर, मुरादाबाद और गोरखपुर के प्रतिनिधि भी थे

– मुख्य सचिव ने भी टीम यूपी से ली जानकारी, खुद भी किया अवलोकन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पीएम नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश के प्रत्येक शहर, गांव और कस्बे को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में जुटी है। इस कड़ी में सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के आला अधिकारी दूसरे राज्यों के उन शहरों का गहन निरीक्षण कर रहे हैं, जो स्वच्छता रैंकिंग में लगातार टॉप पर बने हुए हैं। खासकर मध्य प्रदेश का इंदौर शहर, जो स्वच्छता के मामले में लगातार शीर्ष पर रहा है। इंदौर के मॉडल को यूपी के शहरों पर कैसे लागू किया जाए, कूड़े का निस्तारीकरण कैसे हो, पर्यावरण को कैसे बचाया जाए समेत तमाम इश्यूज को जानने के लिए उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों की एक टीम ने बीते 26 और 27 नवंबर को इंदौर के स्वच्छता मॉडल का अवलोकन किया। इस दौरान टीम ने ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट का भी अवलोकन किया। स्वयं मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने भी इंदौर जाकर ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी प्लांट को देखा है। माना जा रहा है कि इंदौर की तर्ज पर ही जल्द उत्तर प्रदेश के शहरों को भी संवारा जाएगा और प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा ताकि स्वच्छता रैंकिंग में उप्र के शहरों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सके।

सफाई व्यवस्था के निरीक्षण पर रहा फोकस
इंदौर में उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों का दल दो दिवसीय दौरे पर सफाई व्यवस्था के साथ बायो सीएनजी प्लांट को देखने के लिए गया था। उत्तर प्रदेश के स्वच्छ भारत मिशन की निदेशक नेहा शर्मा सहित मथुरा-वृंदावन, झांसी, अलीगढ, सहारनपुर, बरेली, फर्रुखाबाद, कुशीनगर, इकदिल नगर, मुरादाबाद, गोरखपुर के नगरीय निकायों के 13 प्रतिनिधि इस टीम में शामिल रहे। 26 नवंबर को इस टीम ने बायो सीएनजी प्लांट का अवलोकन किया। वहीं, 27 नवंबर को टीम के सदस्यों ने निगम की वर्कशाप व सिटी बस ऑफिस में कंट्रोल कमांड सेंटर देखा। सिटी बस आफिस में निगम के अफसरों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हें विगत छह साल में सफाई के लिए किए कार्यों के बारे में बताया।

उत्तर प्रदेश के अफसरों ने इंदौर निगम के अफसरों से पूछा कि उन्होंने इंदौर शहर में स्पाट फाइन व कचरा संग्रहण शुल्क को कैसे वसूला। निगम के अफसरों ने उन्हें बताया कि हमने पहले शहर में कचरा संग्रहण शुल्क तय किया। इसके पहले डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन वार्ड में समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया। अफसरों ने पूछा कि यदि कोई स्पाट फाइन न दे तो क्या होगा। निगम के अफसरों ने बताया कि लगातार गलती करने पर निगम संबंधित के भवन निर्माण की नपती कर उस पर कार्रवाई करता है।

मुख्य सचिव ने भी समझी प्लांट की कार्यप्रणाली
मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने भी 27 नवंबर को ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी प्लांट का अवलोकन किया। प्लांट में दो घंटे रुककर उन्होंने यहां की कार्यप्रणाली को समझा। उत्तर प्रदेश के शहरों में नगर निकायों के माध्यम से 300 से 400 टन गीले कचरे से बायो सीएनजी वाले प्लांट तैयार किए जाने की योजना हैं। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर इंदौर की निगमायुक्त प्रतिभा पाल व प्लांट संचालन कंपनी इंदौर क्लीन एनर्जी के संचालक दीपक अग्रवाल ने उनसे मुलाकात की। बैठक में उन्होंने प्रेजेंटेशन भी दिया। इसमें उन्हें बताया गया कि इंदौर में 500 टन गीले कचरे से 17 हजार किलो बायो सीएनजी तैयार करने वाला प्लांट लगाया गया है। इसके निर्माण की लागत पांच साल में ही निकल जाएगी। इस दौरान मुख्य सचिव राजवाड़ा के पास स्थित गोपाल मंदिर भी गए। यहां पर उन्हें बताया गया कि किस तरह स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। मुख्य सचिव के साथ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के चेयरपर्सन आदर्श गोयल व अन्य दो सदस्यों ने भी बायो सीएनजी प्लांट का अवलोकन किया।

प्रदेश में रिसोर्स पर्सन बनेंगे टीम के सदस्य
मुख्य सचिव ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैंने देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में विख्यात मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 500 मीट्रिक टन गीले कूड़े से 17 टन बायो सीएनजी बनाने वाले प्लांट का अवलोकन किया। इस प्लांट से कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी। टीम उत्तर प्रदेश ने इंदौर की स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं को फील्ड में जाकर बहुत ही गहनता से देखा, लोगों से चर्चा की और नजदीक से समझा। ये अधिकारी अपनी नगर निकाय, क्षेत्रीय नगर निकायों व प्रदेश स्तर पर रिसोर्स पर्सन बनेंगे। उन्होंने बायो सीएनजी प्लांट का भ्रमण कराने व इंदौर शहर की कार्यप्रणाली समझाने के लिए इंदौर के डीएम व नगर आयुक्त को धन्यवाद भी दिया। साथ ही उन सभी का आभार जताया, जिन्होंने टीम यूपी को इंदौर जैसे स्वच्छ शहर में पर्यावरण बचाने की दिशा में चल रहे बेहतरीन प्रयासों से परिचित कराया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation