• Latest
  • Trending
अलीगढ़ बनेगा लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट हब

अलीगढ़ बनेगा लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट हब

December 3, 2022
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
जून में भारत की ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 15, 2026
Market

हरे निशान में बंद हुआ बाज़ार, बैंक शेयरों ने संभाला; तेल की टेंशन बरकरार

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से बिना टैक्स ब्रिटेन जाएगा भारत का सामान, उधर निर्यात भी रिकॉर्ड पर

July 15, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 15, 2026
पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

July 15, 2026
भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रतीक, LVM3 रॉकेट

अगले क़दम की मंज़ूरी: गगनयान ने तीन अहम परीक्षण पार किए

July 15, 2026
Market

सतर्क शुरुआत के आसार: बाज़ार की चाल अब भी कच्चे तेल के हाथ

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू

July 15, 2026
जल सुरक्षा ही भारत के विकास की सबसे बड़ी बुनियाद

वर्षामापी से परे: जल सुरक्षा ही भारत की असली, चुपचाप कसौटी क्यों है

July 14, 2026
मानसून

हल्की जुलाई: मानसून की रफ़्तार धीमी, खेत-खलिहान की नज़र आसमान पर

July 14, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अलीगढ़ बनेगा लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट हब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में लिया हिस्सा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 3, 2022
in स्टेट-नेशनल
0
अलीगढ़ बनेगा लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट हब

ब्लिट्ज ब्यूरो

– 86.55 करोड़ की 88 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
– ताला ही नहीं अलीगढ़ में है सेना के लिए बड़े आयुध उत्पाद बनाने की क्षमता
– अलीगढ़ के युवाओं के लिए शुरू किया जाए हार्डवेयर स्किल डेवलपमेंट सेंटर
– राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में शुरू करेंगे डिफेंस स्टडीज का पाठ्यक्रम

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तालानगरी अलीगढ़ में कहा कि अलीगढ़ केवल तालों के लिए ही विख्यात नहीं है बल्कि यह हार्डवेयर के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां डिफेंस कॉरीडोर का एक नोड भी बन रहा है। यहां पर हम सेना से जुड़े आयुध के लिए आइटम बनाने की क्षमता रखते हैं और उसके लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर या उस प्रकार के उद्यम को लगाने के लिए तैयारी करनी होगी। जब महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अपने भवन में जाएगा तो यहां डिफेंस स्टडीज का एक पाठ्यक्रम भी शुरू करेंगे। जब जेवर एयरपोर्ट बन जाएगा तो यह क्षेत्र लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट का हब बनेगा। यहां लाखों नौजवानों को नौकरी मिलेगी। उसके लिए अभी से तैयारी करें। सीएम योगी प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं 86.55 करोड़ रुपए की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए ये सब बातें कह रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने नन्हें-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई समेत तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए।

एक नए रूप में देश के सामने है अलीगढ़
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अलीगढ़ के विकास के लिए अलग-अलग स्तर पर निरंतर प्रयास हुए। कभी बाबूजी कल्याण सिंह के नेतृत्व में यहां के परंपरागत उद्यम को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए तालानगरी के रूप में उसे आगे बढ़ाने का कार्य किया गया। आज मैं अलीगढ़ के इसी हुनर को एक मंच प्रदान करने के लिए आया हूं। विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना हो रही है। इसी अलीगढ़ के अंदर ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना हो रही है, स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत अलीगढ़ आज एक नए रूप में देश के सामने है। डिफेंस कॉरीडोर की स्थापना यहां की जा रही है। इसके माध्यम से यहां के उद्यमियों को अपने हार्डवेयर के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने में मदद मिलेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

हरियाणा में वर्ष 2023 अंत्योदय आरोग्य वर्ष

हाथ धोने की सुविधा नहीं तो नपेंगे अधिकारी

दंगामुक्त प्रदेश बनकर उत्तर प्रदेश ने पेश की नजीर
बदलते हुए उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि विगत 8 वर्ष में बदलते हुए भारत को और पिछले साढ़े 5 वर्ष में बदलते हुए उत्तर प्रदेश को आपने देखा है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए एक नजीर बनी हुई है। जहां भी हम जाते हैं लोग कहते हैं कि आखिर उत्तर प्रदेश ने आज दंगामुक्त प्रदेश बनकर देश और दुनिया के सामने एक नजीर पेश की है। कहां 2012 से 2017 के बीच में प्रदेश के अंदर 700 से अधिक दंगे हुए थे। महीनों तक कर्फ्यू रहता था। आज कर्फ्यू नहीं, दंगे नहीं, दंगाई नहीं, दंगों को शासन की सरपरस्ती नहीं। कई दंगाई तो अपनी आजीविका के लिए ठेला लगा रहे हैं। ये नया प्रदेश है जो मेहनत से हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार तो देता है लेकिन जबरन किसी गरीब, निरीह, व्यापारी और किसी राहगीर या किसी बहन-बेटी के साथ अगर किसी ने दुस्साहस का प्रयास किया तो उसका जीना हराम जरूर कर देता है। आज नए उत्तर प्रदेश में आस्था का सम्मान भी है, इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट के बड़े-बड़े काम हो रहे हैं। देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट यहीं जेवर में बन रहा है, सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे (गंगा एक्सप्रेसवे) भी यहीं से होकर जा रहा है।

विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा अलीगढ़
स्थानीय निकाय में भाजपा का प्रचार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अगर पिछली बार अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बना होता तो स्वच्छता की रैंकिंग में अलीगढ़ को भी वही स्थान प्राप्त होता जो गाजियाबाद को प्राप्त हो गया। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा की तरह हम अलीगढ़ को भी आगे बढ़ा सकते थे। कार्य हुआ, लेकिन उसके साथ एक टीम वर्क काम करता है। आज केंद्र और प्रदेश में एक विचारधारा की सरकार है तो योजनाओं को आसानी से लाने में मदद मिल जाती है। हमने योजनाओं को लागू करने में भेदभाव नहीं किया।

नौकरी के नाम पर सैफई खानदान की वसूली बंद
युवाओं को मिल रहे मौकों पर योगी ने कहा कि अब सिर्फ शहर ही नहीं युवा भी स्मार्ट बनेंगे। युवाओं के करियर काउंसिलिंग के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। हर जनपद में अभ्युदय कोचिंग के जरिए फ्री में कोचिंग दी जा रही है। अभ्युदय कोचिंग के जरिए 45 नौजवानों ने यूपी पीसीएस की परीक्षा पास की।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि हमने फरवरी में एक विराट इन्वेस्टर समिट की तैयारी की है। हमारे लिए कोई व्यक्ति निवेश करता है, चाहे वो स्कूल में हो, हॉस्पिटल में हो, कन्वेंशन सेंटर में हो या उद्योग में, वो स्वागत योग्य है। हम उसको भी सुरक्षा देंगे, उसकी पूंजी को भी सुरक्षा देंगे। हम भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के माध्यम से जिस प्रकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस है वैसे ही प्रदेश में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी जीरो टॉलरेंस की नीति से सरकार काम कर रही है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation